Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 23 February 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 23rd February 2021 in Hindi (23 फरवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’23 फरवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’23 February 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 23rd February 2021 in Hindi (23 फरवरी 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


भारत का कौन सा राज्य महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • सही उत्तर
    उत्तर: उत्तराखंड - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में स्वामित्व का अधिकार देने के लिए सरकार अध्यादेश लाने की घोषणा की है जिसके साथ महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है.

    वी. नारायणसामी ने किस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  • चेन्नई
  • दमन एंड दीप
  • पुडुचेरी
  • मुंबई
  • सही उत्तर
    उत्तर: पुडुचेरी - वी. नारायणसामी ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने राजभवन पहुचकर उपराज्यपाल (LG) को इस्तीफा सौंप दिया है. हाल ही में 11 महीने में कांग्रेस के हाथ से दूसरा राज्य फिसल गया है.

    भारत और किस देश के बीच हाल ही में वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी के संबंध में दो समझौतों हुए है?

  • ताइवान
  • इथियोपिया
  • होन्ग-कोंग
  • चीन
  • सही उत्तर
    उत्तर: इथियोपिया - भारत और इथियोपिया के बीच हाल ही में वीजा सुविधा और चमड़ा प्रौद्योगिकी के संबंध में दो समझौतों पर हस्ताक्षर है. साथ ही दोनों देशो ने विशेष रूप से आर्थिक, रक्षा, डिजिटल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अपनी सहमति व्यक्त की है.

    चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग अब 2021 की जगह किस वर्ष किये जाने की संभावित घोषणा की गयी है?

  • 2022
  • 2023
  • 2024
  • 2025
  • सही उत्तर
    उत्तर: 2022 - चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग अब 2021 की जगह वर्ष 2022 में लांच किये जाने की संभावित घोषणा की है. इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में देरी होने का कारण बताया है की कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से चंद्रयान-3 और देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान समेत कई परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हो गई.

    हाल ही में किसने केन्‍द्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्‍यता की शपथ ली है?

  • संजीत कुमार
  • प्रवास कुमार सिंह
  • सुमन वर्मा
  • संजय माथुर सिंह
  • सही उत्तर
    उत्तर: प्रवास कुमार सिंह - विद्युत राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) आर.के. सिंह ने हाल ही में श्री प्रवास कुमार सिंह को हाल ही में केन्‍द्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के सदस्‍यता की शपथ दिलाई है. उन्हें 16.12.2020 को जारी एक आदेश के तहत सदस्‍य नियुक्‍त किया गया. वे अभी झारखंड एसईआरसी में सदस्‍य (विधि) के तौर पर कार्य कर रहे थे.

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में महत्‍वपूर्ण तेल और गैस परियोजनाओं और इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया है?

  • महाराष्ट्र
  • गोवा
  • असम
  • केरल
  • सही उत्तर
    उत्तर: असम - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में असम राज्य में महत्‍वपूर्ण तेल और गैस परियोजनाओं और इंजीनियरिंग कॉलेजों का उद्घाटन किया है. मोदी जी ने धेमाजी से दूरमधुबन, डिब्रूगढ़ में इंडियन ऑयल की बोंगाईगाँव रिफाइनरीकी इंडमैक्‍स इकाई, ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और हेबेडा गांव, मकुम, तिनसुखिया में एक गैस कम्‍प्रेसर स्‍टेशन राष्‍ट्र को समर्पित किया.

    निम्न में से किस क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच चामिंडा वास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  • ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम
  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम
  • श्रीलंका क्रिकेट टीम
  • सही उत्तर
    उत्तर: श्रीलंका क्रिकेट टीम - वेस्टइंडीज दौरे से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच चामिंडा वास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे हाल ही में 3 दिन पहले ही 19 फरवरी को टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए थे लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक से अपना पद छोड़ दिया है. हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है.

    वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल ही में डेनिल मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड कौन सी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत लिया है?

  • तीसरी बार
  • चौथी बार
  • सातवी बार
  • नौंवी बार
  • सही उत्तर
    उत्तर: नौंवी बार - वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल ही में डेनिल मेदवेदेव को हराकर रिकॉर्ड नौंवी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीत लिया है. उन्होंने 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 और 2020 यह ख़िताब अपने नाम किया है. नोवाक जोकोविच का यह 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन के अलावा 5 विम्बलडन, 3 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं.
    Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *