Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 3 February 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित 3 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘3 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 3rd Feb’2020 In Hindi (३ फ़रवरी २०२० पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्न 1. भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का बजट कितना कर दिया गया है?
[क]. 600 करोड़ रु.
[ख]. 300 करोड़ रु.
[ग]. 700 करोड़ रु.
[घ]. 900 करोड़ रु.

सही उत्तर देखे
उत्तर: 600 करोड़ रु. - स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का मतलब प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना व् उनके दुश्मनों पर निगरानी रखना है इस ग्रुप की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक साल बाद (1985 में) किया गया था.

प्रश्न 2. निम्न में से किसे अमेरिकी आईटी कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स (आईबीएम) ने अपना नया सीईओ बनाने की घोषणा की है?
[क]. अरविंद कृष्णा
[ख]. सत्य नाडेला
[ग]. सुन्दर पिचाई
[घ]. अजय बंगा

सही उत्तर देखे
उत्तर: अरविंद कृष्णा - वर्तमान में आईबीएम की सीईओ गिनी रोमेटी है और 6 अप्रैल को इनकी जगह अरविंद कृष्णा जी लेंगे. वर्तमान में आईबीएम का मार्केट कैप 12,588 करोड़ डॉलर है. अरविंद कृष्णा जी ने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनाॅयस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की थी।
भारतीय मूल के कुछ मुख्य सीईओ जैसे सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), सुंदर पिचाई (अल्फाबेट), अजय बंगा (मास्टरकार्ड), शांतनु नारायण (एडोब) आदि है.

प्रश्न 3. ‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम’ के लिए किस अमेरिकी महिला ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है?
[क]. मिशेल ओबामा
[ख]. ओप्राह विनफ्रे
[ग]. मालिया अन्न ओबामा
[घ]. सशा ओबामा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ‘बेस्ट स्पोकन वर्ड एल्बम’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिशेल ओबामा ने जीता है, मिशेल ओबामा ने अपने संस्मरण ”बिकमिंग’’ की ऑडियोबुक रिकॉर्डिंग के लिए पुरस्कार जीता।

प्रश्न 4. शुभमन गिल किस खेल में रूचि रखते है?
[क]. क्रिकेट
[ख]. फूटबाल
[ग]. कबड्डी
[घ]. टेनिस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क्रिकेट - शुबमन गिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह पंजाब के दाहिने हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया.

प्रश्न 5. मोहम्मद अनास याहिया निम्न में से किस खेल से सम्बंधित है?
[क]. भारतीय धावक (Indian sprinter)
[ख]. भारतीय निशानेबाज (Indian Shooter)
[ग]. भारतीय बॉक्सर (Indian Boxer)
[घ]. भारतीय क्रिकेटर (Indian Crickter)

सही उत्तर देखे
उत्तर: मोहम्मद अनास याहिया - मुहम्मद अनस याहिया एक भारतीय स्प्रिंटर (धावक) है जो 400 मीटर की दूरी तय करने में माहिर है.

प्रश्न 6. ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब निम्न में से किसने जीत लिया?
[क]. राजीव राम और जॉय सलिसबरी
[ख]. मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले
[ग]. रावेन कियासेन और जॉन पीअर्स
[घ]. मार्सेलो मेलो और राजीव राम

सही उत्तर देखे
उत्तर: राजीव राम और जॉय सलिसबरी - अमेरिका के भारतवंशी राजीव राम और ब्रिटेन के जॉय सलिसबरी ने मैक्स पुर्केल और लुक सेविल्ले को 6-4, 6-2 हरा ऑस्ट्रेलियन ओपन का मेन्स डबल्स खिताब जीत लिया।

प्रश्न 7. खेल मंत्रालय को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कितने करोड़ रुपए आवंटित किए गए है?
[क]. 2826.92 करोड़
[ख]. 1826.92 करोड़
[ग]. 2846.92 करोड़
[घ]. 2926.92 करोड़

सही उत्तर देखे
उत्तर: 2826.92 करोड़ - वित्त वर्ष 2020-21 के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल बजट में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 50 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. वर्ष 2019-20 के संशोधित बजट में खेल बजट के लिए 2776.92 करोड़ रुपए था.

प्रश्न 8. निम्न में से कौन अमेरिका के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वालीं 18वीं खिलाड़ी बनीं?
[क]. सोफिया केनिन
[ख]. एलीना स्वितोलिया
[ग]. एलिसन रिसके
[घ]. मेडिसन कीस

सही उत्तर देखे
उत्तर: सोफिया केनिन - यह सोफिया केनिन पहली बार ग्रैंड स्लैम जीतीं इन्होने मुगुरुजा को हरा और सेरेना को पीछे कर यह खिताब अपने नाम किया.

प्रश्न 9. हर साल 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोनसा दिवस मनाया जाता है?
[क]. वर्ल्ड वेटलैंड्स डे (World Wetlands Day)
[ख]. योग दिवस (Yoga Day)
[ग]. चोकलेट डे (Chocolate Day)
[घ]. वैलेंटाइन दिवस (Valentine’s Day)

सही उत्तर देखे
उत्तर: वर्ल्ड वेटलैंड्स डे - हर वर्ष 2 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया जाता है. विश्व वेटलैंड्स दिवस 2020 का विषय 'वेटलैंड्स और जैव विविधता' है।

प्रश्न 10. 2019–20 वुहान कोरोनावायरस एक भयानक बीमारी है ‘वुहान कोरोनावायरस’ में वुहान क्या है?
[क]. वुहान चीन के हुबेई प्रांत का एक शहर है
[ख]. यह एक टीबी बीमारी है
[ग]. यह एक मच्छर है
[घ]. यह एक सांप है

सही उत्तर देखे
उत्तर: वुहान चीन के हुबेई प्रांत का एक शहर है - मध्य चीन के हुबेई प्रांत की विशाल राजधानी वुहान, यांग्त्ज़ी और हान नदियों द्वारा विभाजित एक वाणिज्यिक केंद्र है।
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *