Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 8 February 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 8th Feb’2020 In Hindi (8 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. इमामी ग्रुप ने अपना सीमेंट कारोबार कितने करोड़ रुपए में नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बेचने की घोषणा की है?
क. 2,500 करोड़ रुपए
ख. 3,500 करोड़ रुपए
ग. 4,500 करोड़ रुपए
घ. 5,500 करोड़ रुपए

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 5,500 करोड़ रुपए - इमामी ग्रुप ने हाल ही में अपना सीमेंट कारोबार 5,500 करोड़ रुपए में नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बेचने की घोषणा की है. इमामी ग्रुप के प्रमोटर कर्ज घटाने के लिए कंपनी बेच रहे हैं.

प्रश्‍न 2. अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में किस स्मार्टफोन कंपनी ने सबको पीछे छोड़ दिया है?
क. शोमी
ख. विवो
ग. ओप्पो
घ. वनप्लस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. वनप्लस - काउंटरपॉइंट रिसर्च की मार्केट मॉनिटर सर्विस 2019 के मुताबिक अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने सबको पीछे छोड़ दिया है. वनप्लस ने भारत में 33% बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है.

प्रश्‍न 3. हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या कितनी हो गयी है?
क. 636
ख. 736
ग. 836
घ. 936

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 636 - हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 636 हो गयी है. वही इस विषाणु से संक्रमित होने से अब तक लगभग 30 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है.

प्रश्‍न 4. हाल ही में किस देश ने सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. नेपाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नेपाल - नेपाल ने हाल ही में सबसे अधिक ऊंचाई वाले फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इस का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को जागरूक करना था. इस फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन आरबी डायमंड्स और कासा स्टाइल द्वारा किया गया.

प्रश्‍न 5. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत गिरकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 40वें स्थान
ख. 50वें स्थान
ग. 60वें स्थान
घ. 80वें स्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 40वें स्थान - अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत गिरकर 40वें स्थान पर पहुच गया है. जबकि पिछले साल 50 देशों की इस सूची में भारत 36वें स्थान पर था. भारत 2018 में 44वें स्थान पर था.

प्रश्‍न 6. कुष्ठरोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को किसने सम्मानित किया है?
क. राजनाथ सिंह
ख. नरेंद्र मोदी
ग. रामनाथ कोविंद
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रामनाथ कोविंद - हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुष्ठरोग के उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को अंतरराष्‍ट्रीय गांधी पुरस्कार प्रदान किए है.

प्रश्‍न 7. कनाडा देश में भारत के किस व्यक्ति को भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
क. संजय वर्मा
ख. सुमेश त्यागी
ग. अजय बिसारिया
घ. संजय माथुर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अजय बिसारिया - कनाडा देश में भारत के अजय बिसारिया को भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. वे 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं साथ ही अजय बिसारिया पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य कर चुके है.

प्रश्‍न 8. 8 फ़रवरी को वर्ष 2007 में किस देश के नरेश पहली बार भारतीय यात्रा पर आये थे?
क. नेपाल
ख. जापान
ग. भूटान
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भूटान - 8 फ़रवरी को वर्ष 2007 में भूटान नरेश पहली बार भारतीय यात्रा पर आये थे. इस यात्रा के दौरान दोनों देशो के बीच संबंधो को मजबूत करने के लिए समझोते हुए थे.

प्रश्‍न 9. राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से किस देश को हाल ही में शामिल कर लिया गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. जापान
ग. मालदीव
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मालदीव - राष्ट्रमंडल में आधिकारिक रूप से फिर से मालदीव को हाल ही में शामिल कर लिया गया है. करीब 3 वर्ष पहले पहले मानवाधिकार के मसले पर मालदीव राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था.

प्रश्‍न 10. 8 फ़रवरी 1909 को फ्रांस और किस यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये थे?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. जर्मनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जर्मनी - 8 फ़रवरी 1909 को फ्रांस और जर्मनी यूरोपीय देश ने मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये थे.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *