Current Affairs in Hindi – 1 January 2019 GK Questions and Answers

1 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 1 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘1 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


1 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस वर्ष की पहली छमाही में सरकारी बैंकों के बैड लोन में 23,860 करोड़ रुपये की कमी आई है?
क. 2018
ख. 2019
ग. 2020
घ. 2021

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2019 - फाइनैंशल सर्विसेज सेक्रेटरी राजीव कुमार के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019 की पहली छमाही में सरकारी बैंकों के बैड लोन में 23,860 करोड़ रुपये की कमी आई है.

प्रश्‍न 2. रिलायंस जियो ने किसके असेट्स खरीदने के लिए हुए एग्रीमेंट की वैधता को बढाकर 28 जून 2019 कर दिया है?
क. आम्रपली
ख. रिलायंस कम्युनिकेशंस
ग. भारती एयरटेल
घ. एयरसेल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रिलायंस कम्युनिकेशंस - मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो ने हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के असेट्स खरीदने के लिए हुए एग्रीमेंट की वैधता को बढाकर 28 जून 2019 कर दिया है.

प्रश्‍न 3. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में कौन सी बार निर्विरोध चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है?
क. दूसरी
ख. तीसरी
ग. चौथी
घ. पांचवी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चौथी - बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में गोपालगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र से एक तरह से निर्विरोध चुनाव में चौथी बार शानदार जीत दर्ज की है, उन्हें इस चुनाव में 2,29,539 वोट मिले है.

प्रश्‍न 4. आईएएस अफसर सुधि रंजन मोहंती को किस राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. गुजरात
घ. मध्य प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मध्य प्रदेश - 1982 बैच के आईएएस अफसर सुधि रंजन मोहंती को हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है वे 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए बसंत प्रताप सिंह की जगह लेंगे.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 में बैंकिंग धोखाधड़ी के कुल 5,917 मामले दर्ज किए गए है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. ट्राई
घ. आरबीआई

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आरबीआई - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018 में बैंकिंग धोखाधड़ी के कुल 5,917 मामले दर्ज किए गए है, जिससे 2017-18 में बैंकों को 41,000 करोड़ रुपये का चूना लगा है.

प्रश्‍न 6. आईसीसी ने किस महिला क्रिकेटर को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया है?
क. एलिसा हिली
ख. मिताली राज
ग. हरमनप्रीत कौर
घ. स्मृति मंधाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. स्मृति मंधाना - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया है. और भारत की हरमनप्रीत कौर टी-20 टीम ऑफ द ईयर की कप्तान चुनी गयी है.

प्रश्‍न 7. आईसीसी ने किस देश की महिला क्रिकेटर एलिसा हिली को वर्ष 2018 की टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है?
क. भारत
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इंग्लैंड
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ऑस्ट्रेलिया - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली को वर्ष 2018 की टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है और इंग्लैंड की सोफी एक्सलेस्टोन को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिए चुना है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस भारतीय क्रिकेटर ने लगातार दूसरी साल टेस्ट, वनडे और टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. सुरेश रैना
घ. युवराज सिंह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रोहित शर्मा - भारतीय क्रिकेटर के ओपनर रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी साल टेस्ट, वनडे और टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, और साथ ही कप्तान विराट कोहली ने इस वर्ष टेस्ट में सबसे ज्यादा 1322 रन बनाए है.

प्रश्‍न 9. दक्षिण अफ्रीका के किस गेंदबाज को वर्ष 2018 का बेस्ट टेस्ट गेंदबाज चुना गया है?
क. डेल स्टेन
ख. जेम्स एन्डरसन
ग. कगिसो रबाडा
घ. रशीद खान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कगिसो रबाडा - दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा को वर्ष 2018 का बेस्ट टेस्ट गेंदबाज चुना गया है, उन्होंने वर्ष 2018 में 50 विकेट लिए है और दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिलरुवान परेरा रहे है.

प्रश्‍न 10. किस गेंदबाज ने वर्ष 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा 48 विकेट लिए है?
क. कुलदीप यादव
ख. मोहमद नबी
ग. राशिद खान
घ. भुवनेश्वर कुमार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राशिद खान - अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने वर्ष 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा 48 विकेट लिए है, दूसरे नंबर भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव रहे उन्होंने 45 विकेट लिए है.

प्रश्‍न 11. अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाडी ने बनाया है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. एबी डेविल्लेर
घ. सुरेश रैना

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रोहित शर्मा - भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने वर्ष 2018 में टी-20 में सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए है.
Read Also...  Hindi Current Affairs | 23 July 2025 करेंट अफेयर्स Question-Answer
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *