Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 13 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 13 January 2019 GK Questions and Answers

0

13 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 13 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘13 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


13 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किस शहर में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए मध्यप्रदेश भवन का शिलान्यास किया है?
क. पुणे
ख. मुम्बई
ग. इंदौर
घ. नई दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नई दिल्ली - भारत की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली में चाणक्यपुरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए मध्यप्रदेश भवन का शिलान्यास किया है. इस नए मध्यप्रदेश का भूखंड मूल्य 18.58 करोड़ है.

प्रश्‍न 2. किस अन्तरिक्ष एजेंसी के सैटेलाईट (TESS) ने हाल ही में सौरमंडल के बाहर पृथ्वी से तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है?
क. ईसा
ख. इसरो
ग. नासा
घ .भाभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नासा - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी के सैटेलाईट ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने हाल ही में सौरमंडल के बाहर पृथ्वी से तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की है. इस खोज के बाद वैज्ञानिकों ने कहा है की पृथ्वी से बाहर जीवन तलाशने की संभावनाओं की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किसने हाल ही में “WebWonderWomen’ ऑनलाइन अभियान लांच किया है?
क. राहुल गाँधी
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. मेनका गांधी
घ. प्रकाश जावडेकर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेनका गांधी - केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने हाल ही में महिलाओं को खोजना और उनके असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से "WebWonderWomen’ ऑनलाइन अभियान लांच किया है.

प्रश्‍न 4. विलियमसन मैगर ग्रुप ने अपनी कौन सी मशहूर फ्लैगशिप कंपनी या इंडस्ट्रीज को बेचने की घोषणा की है?
क. निप्पो इंडस्ट्रीज
ख. एवरेडी इंडस्ट्रीज
ग. फ़ूड कैसल इंडस्ट्रीज
घ. जेम्स मेंटन इंडस्ट्रीज

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एवरेडी इंडस्ट्रीज - बीएम खेतान के नेतृत्व वाली विलियमसन मैगर ग्रुप देश की सबसे बड़ी बैटरी कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज को को बेच रही है. एवरेडी इंडस्ट्रीज एवरेडी ड्राई सेल बैटरी और फ्लैशलाइट सेक्टर में सबसे बड़ी कंपनी है.

प्रश्‍न 5. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन _________ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. अजय शर्मा
ख. सुमित त्रिपाठी
ग. अशोक चावला
घ. विजय शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अशोक चावला - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के चेयरमैन अशोक चावला ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल ही में सीबीआई को एयरसेल-मैक्सिस मामले में अशोक चावला के खिलाफ अभियोजन कार्रवाई करने की मंजूरी मिल गयी है.

प्रश्‍न 6. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक, आईआईपी की वृद्धि दर कितने महीने के निचले स्तर पहुच गयी है?
क. 6 महीने
ख. 12 महीने
ग. 17 महीने
घ. 24 महीने

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 17 महीने - हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में नवम्बर 2018 में 0.5 प्रतिशत वृद्धि हुई लेकिन इस वृद्धि के बाद भी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 17 महीने के निचले स्तर पहुच गयी है.

प्रश्‍न 7. वर्ष 2019 में 30 साल में पहली बार _______वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी बिना किसी होस्ट के आयोजित की जाएगी?
क. 19वीं
ख. 45वीं
ग. 91वीं
घ. 121वीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 91वीं - वर्ष 2019 में 30 साल में पहली बार 91वीं ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी बिना किसी होस्ट के होगी. इस सेरेमनी में होस्ट के बिना सेरेमनी के अलग-अलग हिस्सों में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के जरिए ही अवॉर्ड्स दिए जाएंगे.

प्रश्‍न 8. हाल ही में किस लग्जरी कार मेकर कंपनी ने दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक प्लेन बनाने के ऐलान किया है?
क. वोल्कास वैगन
ख. रोल्स रॉयस
ग. बीएमडब्लू
घ. बेंज मोटर्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रोल्स रॉयस - हाल ही में ब्रिटिश देश के लग्जरी कार मेकर कंपनी रोल्स रॉयस ने दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक प्लेन बनाने के ऐलान किया है. जो 480kmph की रफ्तार से उड़ने में सक्षम होगा. रोल्स रॉयस ने कहा है की यह इलेक्ट्रिक प्लेन 2020 तक पूरी तरह से बन जायेगा.

प्रश्‍न 9. सचिन तेंदुलकर के बाद कोच रवि शास्त्री और किस खिलाडी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की मानद सदस्यता दी गई है?
क. एमएस धोनी
ख. विराट कोहली
ग. हार्दिक पंड्या
घ. सुनील गावस्कर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विराट कोहली - सचिन तेंदुलकर के बाद कोच रवि शास्त्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की मानद सदस्यता दी गई है.

प्रश्‍न 10. स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के द्वारा जारी की गयी टॉप-25 फिट पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में किस खिलाडी ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है?
क. विराट कोहली
ख. लीओन मेस्सी
ग. सेक्वोन बार्कले
घ. रोजर फेडरर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सेक्वोन बार्कले - हाल ही में अमेरिका की स्पोर्ट्स मैगजीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के द्वारा जारी की गयी टॉप-25 फिट पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में एनएफएल टीम न्यूयॉर्क जाएंट्स के सेक्वोन बार्कले ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप पर रहे है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे है.

प्रश्‍न 11. स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के द्वारा जारी की गयी टॉप-25 फिट महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में किस खिलाडी को पहला स्थान मिला है?
क. मारिया शारापोवा
ख. सेरेना विलियम
ग. वीनस वीलाम्स
घ. सिमोन बाइल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सिमोन बाइल्स - स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के द्वारा जारी की गयी टॉप-25 फिट महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को पहला स्थान मिला है. वे लगातार दूसरे वर्ष दुनिया की सबसे फिट महिला घोषित की गयी है.

Read Also...  16-March-2022 Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *