Current Affairs in Hindi – 17 January 2021 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’17 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’17 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 17th January 2021 in Hindi (17 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)


गूगल ने पर्सनल लोन देने वाले कितने ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है?

  • 153 ऐप्स
  • 253 ऐप्स
  • 353 ऐप्स
  • 453 ऐप्स
सही उत्तर
उत्तर: 453 ऐप्स - गूगल ने पर्सनल लोन देने वाले 453 ऐप्स को कंपनी की यूजर सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन करने पर प्ले स्टोर से हटा दिया है. इस ऐप्स के द्वारा लोन लेने वाले यूजर के डेटा से छेड़खानी भी की जा रही थी. गूगल की पॉलिसी के मुताबिक, पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स को यूजर को सभी तरह की जानकारी देनी होगी.

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, 2020 में कौन सा शहर विश्व का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा है?

  • दिल्ली
  • मॉस्को
  • मुंबई
  • वाशिंगटन डीसी
सही उत्तर
उत्तर: मॉस्को - टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, 2020 में रूस का मॉस्को विश्व का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा है जबकि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुसरे स्थान पर रही है. इस इंडेक्स रिपोर्ट में टॉप 10 में भारतीय शहर बेंगलुरु और नई दिल्ली 2020 में क्रमशः छठे और आठवें स्थान पर रहे है.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य की नई पर्यटन नीति 2021 की घोषणा की है?

  • केरल सरकार
  • पंजाब सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर
उत्तर: गुजरात सरकार - हाल ही में गुजरात सरकार ने राज्य की नई पर्यटन नीति 2021 की घोषणा की है, राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वैश्विक विकास के रोल मॉडल बने गुजरात को "पर्यटन के लिए वैश्विक पसंद" के तौर पर विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित करने के उद्देश्य के साथ राज्य की नई पर्यटन नीति घोषित की है.

हाल ही में हुई भारत-ओमान रणनीतिक सलाहकार समूह (IOSCG) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?

  • नरेंद्र सिंह
  • डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह
  • राजनाथ सिंह
  • सचिव संजय भट्टाचार्य
सही उत्तर
उत्तर: सचिव संजय भट्टाचार्य - हाल ही में हुई भारत-ओमान रणनीतिक सलाहकार समूह (IOSCG) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव संजय भट्टाचार्य ने किया जबकि ओमानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शेख खलीफा बिन अली अल-हर्थी ने किया था. जिसमे कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

देश में हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किसने जन जागरूकता अभियान ‘सक्षम’ की शुरुआत की है?

  • पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन
  • पर्यावरण संरक्षण एसोसिएशन
  • विज्ञान अनुसंधान एसोसिएशन
  • योजना आयोग
सही उत्तर
उत्तर: पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन - भारत में लोगो को हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (पीसीआरए) ने एक महीने तक चलते वाले जन जागरूकता अभियान ‘सक्षम’ की शुरुआत की है. जिसमे स्वच्छ ईंधनों को अपनाने पर फोकस किया जायेगा.

इनमे से किसे भारतीय एथलेटिक्स टीम के मध्य और लंबी दूरी का कोच नियुक्त करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है?

  • रोबिन हिल्सों
  • निकोलई स्नेसारेव
  • निकोलई कामेरसों
  • जेम्स स्नेसारेव
सही उत्तर
उत्तर: निकोलई स्नेसारेव - बेलारूस के कोच 72 वर्षीय निकोलई स्नेसारेव को भारतीय एथलेटिक्स टीम के मध्य और लंबी दूरी का कोच नियुक्त करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है. वे 3000 मीटर स्टीपलचेजर एथलीट अविनाश साबले को कोचिंग देंगे, जो पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके है.

इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 67 वर्ष
  • 77 वर्ष
  • 87 वर्ष
  • 97 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 97 वर्ष - इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ हाल ही में 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपना डेब्यू क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ किया था और वे श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच भी रहे थे. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी के सफल करियर में 377 मैचों में 30 की औसत से 16960 रन बनाए है.

अमेरिका ने किस देश के झिंजियांग से कपास और टमाटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?

  • ताइवान
  • मलेशिया
  • चीन
  • जापान
सही उत्तर
उत्तर: चीन - अमेरिका के सीमा शुल्क विभाग ने चीन के झिंजियांग से कपास और टमाटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके मुताबिक यह प्रतिबन्ध झिंजियांग के कपास से बने कच्चे रेशों, परिधानों और वस्त्रों पर लागू होता है. साथ ही क्षेत्र से डिब्बाबंद टमाटर, सॉस, बीज और अन्य टमाटर उत्पाद के आयात को प्रतिबंधित किया गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 9 July 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *