भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’19 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 19th January 2021 in Hindi (19 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
इनमे से किस कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जे-योंग को भ्रष्टाचार मामले में ढाई साल की सजा सुनाई गयी है?
फेसबुक
सैमसंग
एप्पल
अमेज़न
सही उत्तर
उत्तर: सैमसंग - सैमसंग कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जे-योंग को कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन-हे के सहयोगी को रिश्वत देने का आरोप में ढाई साल की सजा सुनाई है. उन्होंने वर्ष 2014 में कंपनी की कमान संभाली थी. 52 वर्षीय ली पर सबसे पहले फरवरी 2017 में आरोप दायर किया गया, उन पर 27.4 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप था.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी हाल ही में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है?
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस
अडाणी ग्रुप
एचडीएफसी ग्रुप
भारतीय स्टेट बैंक
सही उत्तर
उत्तर: टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पीछे छोड़कर हाल ही में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है. हाल ही में टीसीएस का मार्केट कैप 12,21,373 करोड़ रुपए रहा जबकि रिलायंस का मार्केट कैप 12,20,341 करोड़ रुपए रहा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के कौन से चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी है?
पहले चरण
दुसरे चरण
तीसरे चरण
चौथे चरण
सही उत्तर
उत्तर: दुसरे चरण - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिती में अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दुसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी है. ये मेट्रो परियोजनाएं शहरों में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्ध कराएंगी.
भारत में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किसने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है?
नरेंद्र मोदी
नितिन गडकरी
राजनाथ सिंह
हरदीप सिंह पूरी
सही उत्तर
उत्तर: नितिन गडकरी - भारत के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में देश में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जाएगा.
भारत के किस राज्य में 19 जनवरी को हर वर्ष त्रिपुरा कोकबोरोक दिवस मनाया जाता है?
महाराष्ट्र
त्रिपुरा
तमिलनाडु
पश्चिम बंगाल
सही उत्तर
उत्तर: त्रिपुरा - भारत के त्रिपुरा राज्य में 19 जनवरी को हर वर्ष त्रिपुरा कोकबोरोक दिवस मनाया जाता है. कोकबोरोक भाषा त्रिपुरा में एक आधिकारिक भाषा है. इस दिवस पर गतिविधियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहित्यिक गतिविधियाँ की जाती है.
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने किस मंत्रालय के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन करने के लिए दो समझोते पर हस्ताक्षर किये?
खेल मंत्रालय
संस्क्रतिक मंत्रालय
जनजातीय कार्य मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: जनजातीय कार्य मंत्रालय - खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर देश में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन करने और खादी कारीगरों और जनजातीय लोगों की स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो समझोते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है.
दूरसंचार उपकरण और किस परिषद ने हाल ही में संदीप अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
विधान परिषद
जिला परिषद
विश्व हिंदी परिषद
सेवा निर्यात संवर्धन परिषद
सही उत्तर
उत्तर: सेवा निर्यात संवर्धन परिषद - सेवा निर्यात संवर्धन परिषद और दूरसंचार उपकरण ने हाल ही में संदीप अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे दिल्ली में स्थित पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक, अग्रवाल पूर्व दूरसंचार सचिव श्यामल घोष से पदभार ग्रहण करेंगे.
निम्न में से किस देश में वर्ष, 2021 में 14 वर्षों के लंबे समय के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किया जायेगा?
ताइवान
ऑस्ट्रेलिया
फिलिस्तीन
जापान
सही उत्तर
उत्तर: फिलिस्तीन - फिलिस्तीन देश में वर्ष, 2021 में 14 वर्षों के लंबे समय के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव आयोजित किया जायेगा. इस देश के राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा जारी एक डिक्री के मुताबिक, इस वर्ष देश में तीन चुनाव - संसदीय, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय परिषद के चुनाव कराए जाएंगे.