Current Affairs in Hindi – 2 January 2019 GK Questions and Answers

2 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 2 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘2 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


2 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. पेटीएम पेमेंट बैंक में नए अकाउंट खोलने पर लगी रोक को किसने हाल ही में हटा दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
घ. वर्ल्ड बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया - पेटीएम पेमेंट बैंक में नए अकाउंट खोलने पर लगी रोक को हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हटा दिया है, पेटीएम पर यह रोक नो योर कस्टमर नियमों के उल्लंघन को लेकर लगायी गयी थी.

प्रश्‍न 2. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने किस बैंक के साथ मिलकर ‘बैंकिंग-बीमा’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
क. यस बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. इलाहाबाद बैंक
घ. पंजाब नेशनल बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इलाहाबाद बैंक - एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने हाल ही में इलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर 'बैंकिंग-बीमा' समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे ग्राहकों को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस वित्तीय योजना समाधान मुहैया करा सकेगा.

प्रश्‍न 3. सुप्रीम कोर्ट के जज ______ जनवरी में अपने पद से सेवानिवृत्त हुए है?
क. संदीप शर्मा
ख. मदन बी लोकुर
ग. संजय श्रीवास्तव
घ. विजय शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मदन बी लोकुर - सुप्रीम कोर्ट के जज मदन बी लोकुर हाल ही में जनवरी में अपने पद से सेवानिवृत्त हुए है, वे तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों में शामिल थे.

प्रश्‍न 4. सरकार ने सुधीर भार्गव को हाल ही में नया _______ नियुक्त किया है?
क. आरबीआई गवर्नर
ख. केंद्रीय मंत्री
ग. मुख्य सूचना आयुक्त
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मुख्य सूचना आयुक्त - सरकार ने सुधीर भार्गव को हाल ही में नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया है और साथ ही केन्द्रीय सूचना आयोग में 4 नए नए सूचना आयुक्तों को भी नियुक्त किया है.

प्रश्‍न 5. यात्रियों की संख्या की बढ़ोतरी में शंघाई और हांगकांग के एयरपोर्ट्स को किस भारतीय एयरपोर्ट ने पीछे छोड़ दिया है?
क. छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट
ख. राजीव गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ग. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
घ. कोचीन एयरपोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट - यात्रियों की संख्या की बढ़ोतरी में हाल ही में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने चीन के शंघाई और हांगकांग के एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ दिया है, इस वर्ष 6.5 करोड़ यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से सफर किया है.

प्रश्‍न 6. अमेरिका की अल्पाइन स्कीयर मिकाएला शिफरिन ने कौन सी बार कप स्लेलम रेस जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
क. 5वीं बार
ख. 12वीं बार
ग. 25वीं बार
घ. 36वीं बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 36वीं बार - अमेरिका की अल्पाइन स्कीयर मिकाएला शिफरिन ने हाल ही में 36वीं बार कप स्लेलम रेस जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, वे 52 साल के इतिहास में सबसे अधिक बार स्लेलम रेस जीतने वाली महिला स्कीयर बन गई हैं.

प्रश्‍न 7. भारत के किस शहर के भारत भवन में पहली बार 12 से 14 जनवरी तक लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा?
क. दिल्ली
ख. भोपाल
ग. सिक्किम
घ. पुणे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भोपाल - भारत के मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर में पहली बार 12 से 14 जनवरी तक लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा, इस फेस्टिवल का उद्देश्य कला और संस्कृति के शहर को बुक्स ऑफ सिटी बनाना है जिसमे विदेश के नामचीन 70 लेखक और चिंतक आएँगे.

प्रश्‍न 8. हाल ही में जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, किस वर्ष शेयर बाजार निवेशकों ने 7.25 लाख करोड़ रुपये गंवाए है?
क. 2017
ख. 2018
ग. 2019
घ. 2016

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2018 - वर्ष 2018 में शेयर बाजार निवेशकों ने 7.25 लाख करोड़ रुपये गंवाए है, साथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों ने वर्ष 2018 में 7,25,401.31 करोड़ रुपये गंवाए है.

प्रश्‍न 9. प्रसिद्ध अभिनेता, डायलॉग राइटर और स्क्रिप्ट राइटर कादर खान का हाल ही में कितने साल की उम्र में निधन हो गया है?
क. 67 साल
ख. 77 साल
ग. 81 साल
घ. 95 साल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 81 साल - प्रसिद्ध अभिनेता, डायलॉग राइटर और स्क्रिप्ट राइटर कादर खान का हाल ही में 81 साल की उम्र में कनाडा में निधन हो गया है उन्हें प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर हो गया था और कनाडा में ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

प्रश्‍न 10. आईसीसी ने किस देश की क्रिकेट को सबसे भ्रष्ट क्रिकेट देश का दर्जा दिया है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
ख. पाकिस्तान क्रिकेट
ग. बांग्लादेश क्रिकेट
घ. श्रीलंका क्रिकेट

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्रीलंका क्रिकेट - श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा है की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट को सबसे भ्रष्ट क्रिकेट देश का दर्जा दिया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 21 May 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *