भारत और विदेश से सम्बंधित ’21 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’21 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 21st January 2021 in Hindi (21 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य में “वनस्कूल वन आईएएस” योजना की शुरुआत की है?
पंजाब
केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
सही उत्तर
उत्तर: केरल - केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य में वेदिक इरुडेइट फाउंडेशन्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत "वनस्कूल वन आईएएस" योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत 10 हजार प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त में प्रशासनिक सेवा और कोचिंग दी जाएगी.
अद्यार कैंसर संस्थान की अध्यक्षा डॉक्टर वी शांता का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
72 वर्ष
81 वर्ष
93 वर्ष
98 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 93 वर्ष - वर्ष 2005 में 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' से सम्मानित अद्यार कैंसर संस्थान की अध्यक्षा और वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर वी शांता का हाल ही में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें वर्ष 2015 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.
इनमे से कौन भारत के इस गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट होंगी?
कल्पना चावला
भावना कांत
सुमन मेटा
उश्मिता सेन
सही उत्तर
उत्तर: भावना कांत - भारत की वायु सेना की महिला फाइटर पायलट भावना कांत इस वर्ष 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट होंगी. वे परेड में भारतीय वायुसेना (IAF) की झांकी का हिस्सा होंगी इस गणतंत्र दिवस परेड में हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और सुखोई 30 फाइटर प्लेन शामिल होंगे.
ईरान के साथ कितने अन्य देशो ने बकाया भुगतान नहीं करने के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान करने का अधिकार खो दिया है?
2 देशो
4 देशो
6 देशो
8 देशो
सही उत्तर
उत्तर: 6 देशो - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में घोषणा की है की ईरान के साथ 6 अन्य देश (लीबिया, नाइजर, कांगो ब्रेज़्ज़विल, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, ज़िम्बाब्वे और दक्षिण सूडान) ने बकाया भुगतान नहीं करने के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान करने का अधिकार खो दिया है.
रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर क्या रख दिया है?
गांधी एक्सप्रेस
नेताजी एक्सप्रेस
कोलकाता एक्सप्रेस
क्रान्ति एक्सप्रेस
सही उत्तर
उत्तर: नेताजी एक्सप्रेस - रेल मंत्रालय ने हाल ही में ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर "नेताजी एक्सप्रेस" रख दिया है. यह ट्रेन बहुत लोकप्रिय और भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक है. हावड़ा-कालका मेल दिल्ली होते हुए हावड़ा (पूर्व रेलवे) और कालका (उत्तर रेलवे) के बीच चलती है.
केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और किस देश के बीच हुए ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
ताइवान
उज्बेकिस्तान
ताजीकिस्तान
ईरान
सही उत्तर
उत्तर: उज्बेकिस्तान - केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हुए ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत दोनों देश के बीच सोलर फोटोवोल्टिक, भंडारण प्रौद्योगिकियां और प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण को बढ़ावा देना है.
इनमे से किस देश की सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के इंडियन सिल्वर दरबार के मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है?
जापान
अमेरिका
ब्रिटेन
ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर
उत्तर: ब्रिटेन - ब्रिटेन की सरकार ने हाल ही में ईस्ट इंडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी रॉबर्ट क्लाइव के इंडियन सिल्वर दरबार के मॉडल के निर्यात पर रोक लगा दी है. इस दरबार में गुलाब जल का फौव्वारा, पानदान और हुक्का भी हैं इस दरबार की कीमत लगभग 7,30,000 पाउंड है.
अमेरिका ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और किस देश को प्रमुख रणनीतिक सहयोगी करार दिया है?
मालदीव
इंडोनेशिया
बहरीन
सऊदी अरब
सही उत्तर
उत्तर: बहरीन - अमेरिका ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन को प्रमुख रणनीतिक सहयोगी करार दिया है. अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी ने कहा है की दोनों देशो ने पिछले 30 वर्षों में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाग लिया है.