GkSection

जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स हिंदी में

Current Affairs in Hindi – 24 January 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “24 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘24 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. भारत की किस राज्य सरकार ने 26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. महाराष्ट्र सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. केरल सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महाराष्ट्र सरकार - महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 26 जनवरी से स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है. महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में हर दिन प्रार्थना के बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जायेगा. सरकार ने कहा है की प्रस्तावना का पाठ संविधान की संप्रभुत्ता, सबका कल्याण अभियान का हिस्सा है.

प्रश्‍न 2. किस राज्य के नगरपालिका चुनावों में फेस रिकग्निशन एप का इस्तेमाल करने की घोषणा की गयी है?
क. दिल्ली नगरपालिका चुनावों
ख. गुजरात नगरपालिका चुनावों
ग. पंजाब नगरपालिका चुनावों
घ. तेलंगाना नगरपालिका चुनावों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. तेलंगाना नगरपालिका चुनावों - तेलंगाना नगरपालिका चुनावों में चेहरा पहचानने वाले मोबाइल एप फेस रिकग्निशन एप का इस्तेमाल करने की घोषणा की गयी है. इस एप्प का इस्तेमाल 10 चयनित पोलिंग स्टेशंस पर पायलट के तौर पर किया जाएगा.

प्रश्‍न 3. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कितने बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है?
क. 11 बच्चों
ख. 22 बच्चों
ग. 33 बच्चों
घ. 44 बच्चों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 22 बच्चों - हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 22 बच्चों 10 लड़कियां और 12 लड़के को एक समारोह में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है. इन पुरस्कारों की भारतीय बाल कल्याण परिषद ने घोषणा की थी.

प्रश्‍न 4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को “क्रिस्टल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है?
क. प्रियंका चोपड़ा
ख. दीपिका पादुकोण
ग. करीना कपूर
घ. भूमि पेड्नेकर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दीपिका पादुकोण - वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और नेतृत्व करने के लिए "क्रिस्टल अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है. उन्हें मार्टिन लूथर दिवस पर इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 5. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ब्रेक्जिट विधेयक को किस देश की संसद ने मंजूरी दे दी है?
क. अमेरिकी संसद
ख. ऑस्ट्रलियाई संसद
ग. ब्रिटेन संसद
घ. जापानी संसद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रिटेन संसद - प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ब्रेक्जिट विधेयक को हाल ही में ब्रिटेन संसद ने मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद ब्रिटेन यूरोपीय संघ (EU) से बाहर निकल जायेगा. इस विधेयक को पूर्ण रूप के लागू करने के लिए बस महारानी से मंजूरी लेना रह गया है.

प्रश्‍न 6. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में वैश्विक बेरोजगारी कितने मिलियन बढ़ने का अनुमान है?
क. 1.2 मिलियन
ख. 2.5 मिलियन
ग. 3.5 मिलियन
घ. 4.7 मिलियन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2.5 मिलियन - यूनाइटेड नेशन की अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में वैश्विक बेरोजगारी करीब 2.5 मिलियन बढ़ने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में दुनिया में लगभग 188 मिलियन लोग बेरोजगार हैं.

प्रश्‍न 7. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किस राज्य ने 78 गोल्ड मेडल के साथ 256 मेडल जीतते हुए चैंपियनशिप जीत ली है?
क. केरल
ख. दिल्ली
ग. महाराष्ट्र
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र ने 78 गोल्ड मेडल के साथ 256 मेडल जीतते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स चैंपियनशिप जीत ली है. 13 दिनों की इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने 78 गोल्ड, 77 सिल्वर और 101 ब्रोंज मेडल जीतते हुए लगातार दूसरी खेलो इंडिया युवा खेल ट्रॉफी जीती है.

प्रश्‍न 8. खेलो इंडिया गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को किस राज्य सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है?
क. पंजाब सरकार
ख. महाराष्ट्र सरकार
ग. मध्य प्रदेश सरकार
घ. गुजरात सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मध्य प्रदेश सरकार - गुजरात में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को मध्य प्रदेश सरकार ने 1 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. जबकि सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाडी को 75 हजार और ब्रांज मेडल जीतने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 9. अफगानिस्तान के शफीकुल्ला गफारी यूथ क्रिकेट में लगातार 2 वनडे में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने दुनिया के कौन से खिलाडी बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहले - यूएई के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के शफीकुल्ला गफारी ने 5 विकेट लिए है इसके साथ ही वे यूथ क्रिकेट में लगातार 2 वनडे में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने दुनिया के पहले खिलाडी बन गए है. यूएई से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में शफीकुल्ला गफारी 15 रन पर 6 विकेट लिए थे.

प्रश्‍न 10. विश्व के किस देश की वर्ष 2020 की जनगणना में पहली बार सिखों की जातीय समूह की गणना करने की घोषणा की है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेरिका - अमेरिका की वर्ष 2020 की जनगणना में पहली बार सिखों की जातीय समूह की गणना करने की घोषणा की है. यूनाइटेड सिख की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सिखों की संख्या लगभग 10 लाख है. अमेरिका जनगणना से देश में सिखों का समान और सटीक प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित करना चाहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *