Current Affairs of 31 January 2019 in Hindi – Questions and Answers

31 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “31 जनवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘31 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है. Daily Current Affairs in Hindi and Questions with Answer for SSC, Bank, Railway, UPSC Exams


31 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. विश्व के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ के निर्माण के लिए किस राज्य की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है?
क. पंजाब कैबिनेट
ख. केरल कैबिनेट
ग. उत्तर प्रदेश कैबिनेट
घ. दिल्ली कैबिनेट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश कैबिनेट - उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने हाल ही में विश्व के सबसे लंबे (600 किलोमीटर लंबे) ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है. इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 36 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

प्रश्‍न 2. दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग भारत के किस स्कूल को 24वां स्थान मिला है?
क. डीपीएस दिल्ली
ख. आईआईएम कोलकाता
ग. आईबीएस हैदराबाद
घ. आईआईएम बेंगलुरू

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आईबीएस हैदराबाद - हाल ही में जारी की गयी दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग भारत के हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईआईएम) को 24 वां स्थान मिला जो की वर्ष 2018 में 28वें स्थान पर था. इस रैंकिंग में आईआईएम कोलकाता को 29वां स्थान मिला है.

प्रश्‍न 3. प्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुदगल सहित कितने लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
क. 12 लेखकों
ख. 18 लेखकों
ग. 24 लेखकों
घ. 35 लेखकों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 24 लेखकों - कन्नड़ के प्रख्यात नाटककार चंद्रशेखर क्म्बार ने हाल ही में हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुदगल सहित 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. और साथ ही 1 लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न एवं शॉल पुरस्कार स्वरुप दिए है.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किसने आईसीएआर की गणतंत्र दिवस परेड-2019 में प्रस्तुत झांकी ‘किसान गांधी’ को पहला पुरस्कार दिया है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. निर्मला सीता रमण
घ. स्मृति ईरानी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. निर्मला सीता रमण - भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण ने भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद (आईसीएआर) की गणतंत्र दिवस परेड-2019 में प्रस्तुत झांकी ‘किसान गांधी’ को पहला पुरस्कार दिया है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 22 झांकियां प्रस्तुत की गयी थीं.

प्रश्‍न 5. राज्यस्तरीय चतुर्थ कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
क. पंजाब
ख. केरल
ग. हरियाणा
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हरियाणा - 15 से 17 फरवरी तक हरियाणा के गन्नौर (सोनीपत) में राज्यस्तरीय चतुर्थ कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन जायेगा. कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन में बागवानी और उत्कृष्ट नई तकनीक में में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार दिया जायेगा.

प्रश्‍न 6. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने अगले 4 महीने में 1000 गोशालाएं खोलने की घोषणा की है?
क. दिल्ली
ख. केरल
ग. मध्य प्रदेश
घ. उत्तर प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मध्य प्रदेश - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले 4 महीने में 1000 गोशालाएं खोलने की घोषणा की है. ऐसा पहली बार हुआ है की सरकार गौशालाएं खोलने जा रही हैं.

प्रश्‍न 7. दांडी में 110 करोड़ की लागत से कितने एकड़ जमीन में “नमक सत्याग्रह स्मारक” बनाया गया है?
क. 5 एकड़
ख. 10 एकड़
ग. 15 एकड़
घ. 20 एकड़

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 15 एकड़ - ऐतिहासिक दांडी में में110 करोड़ की लागत से 15 एकड़ में "नमक सत्याग्रह स्मारक" को बनाया गया है. जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधीजी की 150 जयंती के अवसर पर किया.

प्रश्‍न 8. 17 वर्ष में पहली बार दिसंबर तिमाही में किस कंपनी का रेवेन्यू 5% घटकर 5.9 लाख करोड़ रुपए रहा है?
क. सैमसंग
ख. एपल
ग. बीएमडब्लू
घ. माइक्रोसॉफ्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एपल - 17 वर्ष में पहली बार दिसंबर तिमाही में एपल कंपनी का रेवेन्यू 5% घटकर 5.9 लाख करोड़ रुपए रहा है. जबकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एपल को 1.41 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ जो की वर्ष 2017 की दिसंबर तिमाही से 1% कम है.

प्रश्‍न 9. स्पैनिश लीग की फुटबॉल क्लब विलारियल ने अपने मुख्य कोच ______ को पद से हटा दिया है?
क. ग्रेग चेपल
ख. रोबिनसन
ग. लुइस गार्सिया
घ. जेम्स एल्लन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. लुइस गार्सिया - हाल ही में स्पैनिश लीग की फुटबॉल क्लब विलारियल ने अपने मुख्य कोच लुइस गार्सिया को पद से हटा दिया है वे दो महीने पहले ही कोच नियुक्त किये गए थे. उनकी अगुआई में टीम ने 9 मैच खेले और सिर्फ 1 मैच में ही जीत दर्ज की थी.

प्रश्‍न 10. लगभग 7100 करोड़ रुपए की लागत से किस देश में फुटबॉल क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर का नया स्टेडियम बना है?
क. पाकिस्तान
ख. इंग्लैंड
ग. जापान
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इंग्लैंड - हाल ही में इंग्लैंड में लगभग 7100 करोड़ रुपए की लागत से फुटबॉल क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर का नया स्टेडियम बना है. इस स्टेडियम की क्षमता 62,062 है और यह इंग्लैंड का पांचवां बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है.
Read Also...  16 June 2021 Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *