Current Affairs – 15 July 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
15th July 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi
15 July 2018 Current Affairs | 15th जुलाई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 15th जुलाई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 15th जुलाई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. 15 जुलाई 2018 को कौन सा दिवस मनाया गया है?
क. शिक्षा दिवस
ख. अध्यापक दिवस
ग. विश्व युवा कौशल दिवस
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: 15 जुलाई 2018 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व भर में पहली बार विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया है यह जीवन तथा कार्यों में युवा कौशल के महत्व के एजेंडे के साथ मनाया गया है.
प्रश्न 2. भारत का कौन सा शहर HIV मरीजों के मामले में आठवां शहर है?
क. गोवा
ख. दिल्ली
ग. हैदराबाद
घ. मुंबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के राजधानी दिल्ली में एचआईवी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है एक रिपोर्ट के मुताबिक HIV मरीजों के मामले में दिल्ली आठवां शहर है. हालांकि इस घातक बीमारी को रोकने के लिए सरकार कई तरह के जागरुकता अभियान भी चलाती रहती है.
प्रश्न 3. इनमे से किस महिला खिलाडी ने 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है?
क. सेरेना विलियम्स
ख. वीनस विलियम्स
ग. एंजेलिक कर्बर
घ. पीवी सिन्धु
संछिप्त में जरूर पढ़े: विश्व की नंबर-10 जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर 24वां ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है.
प्रश्न 4. इनमे से किस बैंक के अधिकारी 6 दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं?
क. आरबीआई
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. केनरा बैंक
घ. आईडीबीआई बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: आईडीबीआई बैंक के अधिकारी सोमवार से छह दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं जिससे आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बैंक के अधिकारियों ने एलआईसी द्वारा बैंक के प्रस्तावित अधिग्रहण और वेतन संबंधी मुद्दों की वजह से हड़ताल की है.
प्रश्न 5. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हिमा दास को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. बिहार
घ. असम
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय एथलीट हिमा दास को ओलंपिक की बेहतरीन तैयारी के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्य का ब्रांड एंबेसडर (खेल) बनाने का एलान किया है. हिमा दास ने फिनलैंड में महिलाओं की 400 मीटर फाइनल रेस में गोल्ड मेडल जीता है.
प्रश्न 6. भारत का कौन सा शहर वायु प्रदूषण से मौतों के मामले में दुनिया का तीसरा शहर है?
क. गोवा
ख. दिल्ली
ग. हैदराबाद
घ. मुंबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत, थाईलैंड और सिंगापुर के शोधकर्ताओं के अध्ययन में कहा है की भारत का दिल्ली शहर वायु प्रदूषण से मौतों के मामले में दुनिया का तीसरा शहर है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से 2016 में करीब 15 हजार लोगों की मौत हुई थी.
प्रश्न 7. आईसीडब्ल्यूए के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया हैं?
क. टीसीए राघवन
ख. निर्मला सिथारमण
ग. अनंत कुमार
घ. स्मृति इरानी
संछिप्त में जरूर पढ़े: श्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा टीसीए राघवन को महानिदेशक, परिषद के पूर्व पदाधिकारी सदस्य सचिव, ICWA के रूप में नियुक्त किया है.
प्रश्न 8. इनमे से किसने खुद के दम पर अमीर बनने वाली अमेरिकी महिलाओं की सूची जारी की है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. यूनेस्को
ग. केंद्र सरकार
घ. फोर्ब्स
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका के कंपनी फोर्ब्स ने खुद के दम पर अमीर बनने वाली अमेरिकी महिलाओं की सूची जारी की है जिसमे दो भारतीय महिलाये (जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी ) भी है. फोर्ब्स ने अपनी इस सूची में 60 अमेरिकी महिलाओं को जगह दी है.
प्रश्न 9. इनमे से किसने आदेश जारी किया है की अब शादियों पर होने वाले खर्च का हिसाब भी देना होगा?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. नीति आयोग
घ. सुप्रीमकोर्ट
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है के अब से शादियों में होने वाले खर्चों का हिसाब सरकार को देना अनिवार्य है कोर्ट ने एक सुझाव देते हुए कहा कि शादी में होने वाले फालतू के खर्चों में कटौती कर उसका एक हिस्सा वधु के बैंक खाते में जमा किया जा सकता है.
प्रश्न 10. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति ब्रिटेन दौरे पर हैं?
क. अमेरिका
ख. भारत
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका के राष्ट्रपति ब्रिटेन के के दौरे पर हैं हालाँकि इस दौरे का कई लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है. राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मुलाक़ात की है.