Current Affairs in Hindi – 23 July 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “23 जुलाई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘23 July 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


23 जुलाई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में दो नए ज़िले बनाने की घोषणा की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. तमिलनाडु
घ. बिहार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. तमिलनाडु - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में दो नए ज़िले (तेनकासी और चेंगलपेट) बनाने की घोषणा की है. इन दोनों जिलो को तिरुनेलवेल्ली और कांचीपुरम से अलग कर बनाया जाएगा. इन दोनों जिलो के बाद तमिलनाडु में जिलो के संख्या 35 हो जाएगी.

प्रश्‍न 2. किस राज्य सरकार ने सैन्य ऑपरेशन और युद्ध में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की है?
क. महाराष्ट्र सरकार
ख. केरल सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. दिल्ली सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. महाराष्ट्र सरकार - महाराष्ट्र सरकार ने सैन्य ऑपरेशन और युद्ध में शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की है. जबकि पहले शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को 25 लाख आर्थिक सहायता दी जाती थी.

प्रश्‍न 3. आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हाल ही में कौन सा स्पेस मिशन लांच किया है?
क. चंद्रयान-1
ख. चंद्रयान-2
ग. चंद्रयान-3
घ. चंद्रयान-4

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चंद्रयान-2 - आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो ने भारत के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी एमके-III से चंद्रयान-2 स्पेस मिशन लांच किया है जो की प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद ही यान सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया.

प्रश्‍न 4. भारत के सभी टोल प्लाज़ा को किसने इस वर्ष से फ़ास्ट लेन्स’ करने की घोषणा की है?
क. केंद्र सरकार
ख. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
ग. निति आयोग
घ. खेल मंत्रालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय - भारत के सभी टोल प्लाज़ा को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस वर्ष से फ़ास्ट लेन्स’ करने की घोषणा की है. यह फैसला इस वर्ष 01 दिसम्बर से सभी स्थानों पर लागू होगा.

प्रश्‍न 5. क्रिस्टीन लेगार्ड के आईएमएफ प्रमुख के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद किसे अंतरिम प्रमुख चुना गया है?
क. डेविड लिप्टन
ख. डेविड वार्नर
ख. डेविड जेम्स
घ. डेविड हाल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. डेविड लिप्टन - हाल ही में क्रिस्टीन लेगार्ड ने आईएमएफ प्रमुख के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे वर्ष 2011 में आईएमएफ की प्रमुख बनीं थीं अब उनकी जगह अमेरिकी अर्थशास्त्री डेविड लिप्टन को अपना अंतरिम प्रमुख चुना गया है.

प्रश्‍न 6. राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद केस में किसने मध्यस्थता प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. दिल्ली हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दे दी है. रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने यह फैसला लिया और 02 अगस्त 2019 को अपना फैसला लेने को कहा है.

प्रश्‍न 7. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और लोजपा सांसद _____ का हाल ही में निधन हो गया है?
क. रामचंद्र पासवान
ख. जवाहर पासवान
ग. रमेश पासवान
घ. विजय पासवान

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रामचंद्र पासवान - केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का का हाल ही में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया.

प्रश्‍न 8. 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में जी. साथियान और अर्चना कामथ ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में जी. साथियान और अर्चना कामथ ने गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में पेंग यु इन कोइन और गोइ रूई झुआन को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है.

प्रश्‍न 9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला समिति में पाकिस्तान की किस महिला खिलाडी को शामिल किया गया है?
क. सना मीर
ख. नाहिदा खान
ग. निदा दर
घ. कैनत इम्तियाज़

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. सना मीर - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला समिति में पाकिस्तान की महिला खिलाडी सना मीर को शामिल किया गया है. साथ ही आईसीसी ने तीन खिलाड़ियों की महिला समिति में मिताली राज और आस्ट्रेलिया की लीसा स्टालेकरको भी शामिल किया है.

प्रश्‍न 10. यूएनईपी और किस देश ने पारे के घातक प्रभावों को रोकने के लिए एक नई परियोजना की घोषणा की है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अफ्रीका
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जापान - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और जापान ने पारे के घातक प्रभावों को रोकने के लिए एक नई परियोजना की घोषणा की है. जिसके तहत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय पारा निगरानी प्रयोगशाला नेटवर्क स्थापित किया जाएगा.
Read Also...  22 मई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 22 May 2022 Current Affairs In Hindi, Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *