Current Affairs in Hindi – 27 July 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’27 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 27th July 2020 in Hindi (27 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. निम्न में से किस कंपनी ने सिर्फ 9 महीने में 11 लाख BS6 टू वीलर्स सेल करने का रिकॉर्ड बनाया है?

  1. हौंडा मोटर्स
  2. हीरो मोटर्स
  3. टीवीएस मोटर्स
  4. बजाज मोटर्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: हौंडा मोटर्स - होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने सिर्फ 9 महीने में 11 लाख BS6 टू वीलर्स सेल करने का रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने सितंबर 2019 में BS6 वाहनों की सेल शुरू की थी. भारतीय बाजार में होंडा का सबसे बड़ा कॉमप्टिटर हीरो मोटोकॉर्प रहा है.

प्रश्न 2. covid19india.org के अनुसार, भारत के किस राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है?

  1. गोवा
  2. कर्णाटक
  3. सिक्किम
  4. पश्चिम बंगाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: सिक्किम - covid19india.org के अनुसार, भारत के सिक्किम राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है. वेबसाइट के मुताबिक, 1 दिन में भारत में रिकॉर्ड 33 हजार 326 लोग ठीक हुए है. जबकि 100 साल की बुजुर्ग पी मंगम्मा ने कोरोना को मात दी है.

प्रश्न 3. एमवे इंडिया आने वाले कितने साल में भारत में 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है?

  1. 2 साल
  2. 4 साल
  3. 6 साल
  4. 8 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 साल - एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धिराजा ने कहा है की एमवे इंडिया आने वाले 2 साल में मैन्यूफैक्चरिंग ऑटोमेशन और डिजिटल पहल को मजबूत करने के लिए भारत में 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगी.

प्रश्न 4. भारत के किस आईआईटी संस्थान ने सबसे सस्ती (400 रुपए) की कोरोना टेस्टिंग डिवाइस बनाने की घोषणा की है?

  1. आईआईटी दिल्ली
  2. आईआईटी खड़गपुर
  3. आईआईटी कोलकाता
  4. आईआईटी चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: आईआईटी खड़गपुर - भारत के आईआईटी संस्थान खड़गपुर सबसे सस्ती की कोरोना टेस्टिंग डिवाइस बनाने की घोषणा की है. इस अल्ट्रा-लो-कॉस्ट पोर्टेबल डिवाइस के जरिए कोरोना की जांच की कीमत सिर्फ 400 रुपए आएगी और केवल 1 घंटे के अंदर ही टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी.

प्रश्न 5. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलो इंडिया गेम्स 2021 को किस राज्य के पंचकूला आयोजित करने की घोषणा की है?

  1. राजस्थान
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणा
  4. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: हरियाणा - केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलो इंडिया गेम्स 2021 को हरियाणा के पंचकूला आयोजित करने की घोषणा की है. पंचकूला का नाम इस बड़ी गेम्स के लिए फाइनल कर दिया गया है.

प्रश्न 6. 27 जुलाई को पूरे भारत में किसका स्थापना दिवस मनाया जाता है?

  1. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस
  2. महिला आयोग स्थापना दिवस
  3. निति आयोग स्थापना दिवस
  4. निर्वाचन आयोग स्थापना दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस - 27 जुलाई को पूरे भारत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस (Central Reserve Police Force) मनाया जाता है. सीआरपीएफ का गठन 1939 में 'शाही प्रतिनिधि पुलिस' के रूप में किया गया था.

प्रश्न 7. 27 जुलाई 1960 को भारत के किस राज्य के 19वें मुख्यमंत्री “उद्धव ठाकरे” का जन्म हुआ था?

  1. महाराष्ट्र
  2. केरल
  3. पंजाब
  4. गुजरात
सही उत्तर देखे
उत्तर: महाराष्ट्र - 27 जुलाई 1960 को भारत के महाराष्ट्र राज्य के 19वें मुख्यमंत्री "उद्धव ठाकरे" का जन्म हुआ था. वे अभी महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री है और शिव सेना पार्टी के प्रेसिडेंट है.

प्रश्न 8. वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट करियर में 2000 रन के साथ 100 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के कौन से ऑलराउंडर बन गए हैं?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: तीसरे - वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट करियर में 2000 रन के साथ 100 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे ऑलराउंडर बन गए हैं जबकि पहले गैरी सोबर्स और कार्ल हूपर ऐसा कर चुके हैं. होल्डर ने अभी तक 114 टेस्ट विकेट ले लिए है.

प्रश्न 9. इनमे से किस देश में पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर सीमावर्ती शहर केसोंग में लॉकडाउन लागू करने के घोषणा की है?

  1. दक्षिण कोरिया
  2. उत्तर कोरिया
  3. वियतनाम
  4. मलेसिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: उत्तर कोरिया - उत्तर कोरिया में पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-un) ने आपात बैठक बुलाते हुए सीमावर्ती शहर केसोंग में लॉकडाउन लागू करने के घोषणा की है. करीब 2 लाख की आबादी वाला केसोंग शहर दक्षिण कोरिया के साथ लगती सीमा के उत्तर में स्थित है.

प्रश्न 10. भारत और किस देश की टीम 30 सेकंड में कोविड-19 टेस्ट का परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर कार्य कर रहे है?

  1. जापान
  2. अमेरिका
  3. इजरायल
  4. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: इजरायल - भारत और इजरायल की टीम 30 सेकंड में कोविड-19 टेस्ट का परिणाम देने वाले रैपिड टेस्टिंग किट पर कार्य कर रहे है. जिसके जानकारी हाल ही में इजरायली दूतावास ने दी है. साथ ही आने वाले समय में इजरायल के विदेश, रक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के नेतृत्व में भारत-इजरायल एंटी-कोविड-19 को-ऑपरेशन शुरु किया जायेगा.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 30 March 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *