3 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 3rd July 2021 in Hindi (3 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘3 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 3 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 3rd July 2021 in Hindi (3 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किसने पारिजात का पौधा लगाकर वन महोत्सव 2021 की शुरुआत की है?

  • राजनाथ सिंह
  • प्रकाश जावडेकर
  • हरदीप सिंह पूरी
  • नरेंद्र सिंह

उत्तर: प्रकाश जावडेकर – केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने हाल ही में पारिजात का पौधा लगाकर वन महोत्सव 2021 की शुरुआत की है. उन्हें महोत्सव के दौरान कहा की भारत “पेरिस समझौते” के तहत अपने वन संपदा बढ़ाने के लक्ष्य को 2030 तक पूरा करेगा. वर्ष 2030 तक पेरिस समझौते के अनुसार, ढाई बिलियन टन कार्बन को पेड़ पौधों और जमीन को तैयार करके स्वच्छ करने की अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगा.


पाकिस्तान के किस शहर में हाल ही में विश्व का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है?

  • इस्लामाबाद
  • जैकोबाबाद
  • मुल्तान
  • फैसलाबाद

उत्तर: जैकोबाबाद – पाकिस्तान के जैकोबाबाद में हाल ही में विश्व का सबसे अधिक तापमान लगभग 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह शहर कर्क रेखा पर स्थित है. ग्रीष्मकाल के दौरान सूर्य इस शहर के बहुत करीब होता है. भीषण गर्मी की लहरें ने 200,000 लोगों की आबादी वाले इस शहर को अपने घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर कर दिया हैं

Read Also...  Current Affairs - 05 April 2018 - Questions and Answers in Hindi

इनमे से कौन सी महिला तैराक हाल ही में इतिहास रचते हुए ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी है?

  • सुहिमता वर्मा
  • माना पटेल
  • संजना मेहस
  • सुषमा जैन

उत्तर: माना पटेल – भारतीय महिला तैराक माना पटेल हाल ही में इतिहास रचते हुए ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी है. अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था. वे टोक्‍यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेगी.


कैबिनेट ने हाल ही में 16 राज्यों के गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क सुविधा पहुचने के लिए किस परियोजना को मंजूरी दे दी है?

  • नेट परियोजना
  • देशनेट परियोजना
  • भारतनेट परियोजना
  • रेली परियोजना

उत्तर: भारतनेट परियोजना – केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में 16 राज्यों के गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क सुविधा पहुचने के लिए भारतनेट परियोजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के लिए अनुमानित 19,041 करोड़ की व्यहार्यता अंतर वित्तपोषण को मंजूरी दी गयी है. इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों सहित लगभग 3.61 लाख गांवों को कवर किया जाएगा.


3 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • इंटरनेशनल टोबाको फ्री डे
  • इंटरनेशनल अर्थ डे
  • इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे
  • इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डे

उत्तर: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे – 3 जुलाई को विश्वभर में इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया जाता है. यह दिवस प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इसके बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए मनाया जाता है. प्रति वर्ष विश्वभर में वर्तमान में करीब 40 हजार करोड़ प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल होता है.

Read Also...  14-October-2021 Current Affairs in Hindi

हाल ही में किस उड़िया कवि को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है?

  • डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा
  • मुनव्वर राना
  • आनंद मिश्र
  • नागार्जुन

उत्तर: डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा – हाल ही में उड़िया कवि डॉ. राजेंद्र किशोर पांडा को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है. साथ ही बंगाली लेखक श्यामल भट्टाचार्य, कन्नड़ कवि डॉ एच.एस. शिवप्रकाश और केंद्रीय साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव अग्रहारा कृष्णमूर्ति को समिति के अन्य सदस्यों में शामिल किया गया है.


दक्षिण अफ्रीका के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को हाल ही में कितने महीने की कैद की सजा सुनाई है?

  • 10 महीने
  • 15 महीने
  • 25 महीने
  • 36 महीने

उत्तर: 15 महीने – दक्षिण अफ्रीका के उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को हाल ही में 15 महीने की कैद की सजा सुनाई है. वे पांच करोड़ रैंड (लगभग 26 करोड़ रुपये) के भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हुए हैं.


निम्न में से किस देश ने हाल ही में “राइट टू रिपेयर” कानून लागू कर दिया है?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • ब्रिटेन

उत्तर: ब्रिटेन – ब्रिटेन ने हाल ही में “राइट टू रिपेयर” कानून लागू कर दिया है. जिसके तहत बिजली उपकरण बनाने वाले निर्माताओं को कानूनी रूप से उपभोक्ताओं को सामान के स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने होंगे. इस कानून का लाने का उद्देश्य है की बिजली उत्पादों के इस्तेमाल में 10 साल का इजाफा हो.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *