Current Affairs in Hindi – 5 June 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “5 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


5 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. संजय रामकृष्णन, रवीना शास्त्री, और भूषण पाटिल ने हाल ही में कितने करोड़ डॉलर का स्टार्टअप फंड लॉन्च किया है?
क. 2 करोड़
ख. 5 करोड़
ग. 10 करोड़
घ. 20 करोड़

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 5 करोड़ - ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, पेटीएम और अलीबाबा के अधिकारी रह चुके संजय रामकृष्णन रवीना शास्त्री, और भूषण पाटिल ने हाल ही में 5 करोड़ डॉलर का स्टार्टअप फंड "Multiply Ventures" लॉन्च किया है. इस स्टार्टअप फंड को अब तक 1 करोड़ डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता मिल चुकी है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने राज्य में महिलाओं को बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा सुविधा देने के घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गोवा सरकार
ग. दिल्ली सरकार
घ. चेन्नई सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल) ने हाल ही में दिल्ली में महिलाओं को बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा सुविधा देने के घोषणा की है. इस घोषणा के मुताबिक यात्रा में आने वाले पूरे खर्च को दिल्ली सरकार उठाएगी.

प्रश्‍न 3. केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे ने हाल ही में ___________ मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है?
क. खेल मंत्री
ख. रक्षा मंत्री
ग. कौशल विकास मंत्री
घ. शिक्षा मंत्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कौशल विकास मंत्री - केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे ने हाल ही में कौशल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है. पहली बार कैबिनेट मंत्री बने श्री पांडे को अब तक इस मंत्रालय के मंत्री रहे धर्मेन्द्र प्रधान ने कार्यभार सौंपा है.

प्रश्‍न 4. अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कौन अरब जगत का सबसे शक्तिशाली नेता है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. डोनाल्ड ट्रम्प
ग. शी जिनपिंग
घ. मुहम्मद बिन जायेद

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मुहम्मद बिन जायेद - अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रिंस मुहम्मद बिन जायेद अरब जगत का सबसे अधिक शक्तिशाली नेता है. वे अभी 1.3 ट्रिलियन डॉलर (90 लाख करोड़ रुपये) के खजाने को नियंत्रित करते हैं.

प्रश्‍न 5. इनमे से किस कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2019 में नया मैक प्रो लांच किया है?
क. एप्पल
ख. गूगल
ग. फेसबुक
घ. सैमसंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. एप्पल - टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2019 में पहले दिन कई सारे सॉफ्टवेयर के साथ नया मैक प्रो लांच किया है. यह मैक प्रो सबसे पावरफुल मशीन भी है और फ्लैक्सिबल और अपग्रेडेबल भी होगा.

प्रश्‍न 6. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ________ ने राज्य में आशाकर्मियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की है?
क. चन्द्रबाबु नायडू
ख. जगनमोहन रेड्डी
ग. मनमोहन सिंह
घ. अमित शाह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जगनमोहन रेड्डी - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने हाल में राज्य के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशाकर्मियों को वेतन 3000 रुपए महीने से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 7. इज़राइल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन की पत्नी नेचामा का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 66 वर्ष
ख. 73 वर्ष
ग. 82 वर्ष
घ. 88 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 73 वर्ष - इज़राइल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन की पत्नी नेचामा का हाल ही में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. नेचामा पिछले तीन महीने से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी.

प्रश्‍न 8. 5 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व पर्यावरण दिवस
ख. विश्व डाक दिवस
ग. विश्व स्वास्थ्य दिवस
ग. विश्व विज्ञानं दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व पर्यावरण दिवस - 5 जून को विश्वभर में "विश्व पर्यावरण दिवस" मनाया जाता है. दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते वर्ष 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गयी थी.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस राज्य सरकार ने होटल शांगरी-ला-इरोज के परिसर में स्थित एक नाइट क्लब का आबकारी लाइसेंस निलंबित कर दिया है?
क. पंजाब सरकार
ख. केरल सरकार
ग. दिल्ली सरकार
घ. गुजरात सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में होटल शांगरी-ला-इरोज के परिसर में स्थित एक नाइट क्लब का आबकारी लाइसेंस निलंबित कर दिया है. क्योंकि यह क्लब कम उम्र के ग्राहकों को शराब परोसने सहित विभिन्न नियमों के उल्लंघन कर रहा था.

प्रश्‍न 10. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत किस देश को पीछे छोड़कर इस वर्ष दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है?
क. अमरीका
ख. फ्रांस
ग. चीन
घ. ब्रिटेन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ब्रिटेन - ग्लोबल इन्फॉर्मेशन प्रोवाइडर आईएचएस मार्किट के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस वित वर्ष में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है.
Read Also...  Today 23 December 2023 Current Affairs in Hindi | 23 दिसम्बर 2023 ( हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी)
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *