Current Affairs in Hindi – 8 June 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “8 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


8 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. अयोध्या शोध संस्थान में किसने भगवान राम की 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. अमित शाह
ग. प्रणव मुखेर्जी
घ. योगी आदित्यनाथ

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. योगी आदित्यनाथ - अयोध्या शोध संस्थान में हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया है. 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा को बनाने वाले को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

प्रश्‍न 2. जस्टिस धीरुभाई नारणभाई पटेल ने हाल ही में किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है?
क. दिल्ली हाईकोर्ट
ख. चेन्नई हाईकोर्ट
ग. कोलकाता हाईकोर्ट
घ. मुंबई हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दिल्ली हाईकोर्ट - सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने हाल ही में जस्टिस धीरुभाई नारणभाई पटेल को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई है. साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जस्टिस डीएन पटेल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है.

प्रश्‍न 3. यूएस की किस आईटी कंपनी ने बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म लुकर को 17940 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की है?
क. माइक्रोसॉफ्ट
ख. एप्पल
ग. गूगल
घ. बिंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गूगल - यूएस की आईटी कंपनी गूगल कंपनी ने बिजनेस इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म लुकर को 17940 करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की है. इस डील से गूगल अपने क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन को मजबूत बनाना चाहता है.

प्रश्‍न 4. भारत के किस राज्य में पिछले महीने आये सबसे ताकतवर तूफान फैनी से करीब 6643 करोड़ रुपए की सार्वजनिक संपत्तियां का नुकसान हुआ?
क. केरल
ख. दिल्ली
ग. ओडिशा
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ओडिशा - एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने में भारत के ओडिशा राज्य में आये सबसे ताकतवर तूफान फैनी से करीब 6643 करोड़ रुपए की सार्वजनिक संपत्तियां का नुकसान हुआ और करीब 1.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए और करीब 5.5 लाख घर तबाह हुए थे.

प्रश्‍न 5. 8 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व महासागर दिवस
ख. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस
ग. विश्व महासागर और ब्रेन ट्यूमर दिवस
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विश्व महासागर और ब्रेन ट्यूमर दिवस - 8 जून को विश्वभर में "विश्व महासागर दिवस" और "विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस" मनाया जाता है. विश्व महासागर दिवस सबसे पहले 1992 में की गई थी और चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक विश्व भर में हर दिन एक लाख में से दस लोग ब्रेन ट्यूमर के कारण मरते हैं.

प्रश्‍न 6. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक चीन को पीछे छोड़कर कौन सा देश दुनिया में सबसे ज्यादा तेज़ी से ग्रोथ करने वाला देश बन सकता है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. फ्रांस
ग. जापान
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत ने ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी बरकरार रखी है. इस गति से भारत अपने पडोसी देश चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा तेज़ी से ग्रोथ करने वाला देश बन सकता है.

प्रश्‍न 7. भारतीय हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड सीरीज में किस टीम को 11 साल बाद 8 से ज्यादा गोल के अंतर से हराया है?
क. ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम
ख. रूस हॉकी टीम
ग. अमेरिका हॉकी टीम
घ. चीन हॉकी टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रूस हॉकी टीम - हॉकी वर्ल्ड सीरीज में भारतीय हॉकी टीम ने 11 साल बाद रूस हॉकी टीम को 8 से ज्यादा गोल के अंतर से हराया है. एक मुकाबले में भारतीय टीम ने रूस को 10-0 से हराया है इस मैच में हरमनप्रीत और आकाशदीप ने दो-दो गोल किए है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश की प्रधानमंत्री “टेरीजा मे” ने सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. जापान
ग. ब्रिटेन
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रिटेन - ब्रिटेन देश की प्रधानमंत्री "टेरीजा मे" ने सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. हालाँकि वे अपना उत्तराधिकारी चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनीं रहेंगी.

प्रश्‍न 9. हाल ही में नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस देश में होने वाली जी-20 देशों की बैठक में शामिल होंगी?
क. चीन
ख. भारत
ग. जापान
घ. इराक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जापान - हाल ही में नवनियुक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जापान में होने वाली जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गर्वनरों की बैठक में शामिल होंगी. रक्षा मंत्री रहीं निर्मला का नया मंत्रालय संभालने के बाद यह पहला विदेशी दौरा होगा.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश ने देश में 5G के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चीन - चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने हाल ही में देश में 5G के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. इससे चीन के टेलीकॉम क्षेत्र में एक नए युग का आरंभ कहा जाएगा.
Read Also...  3-March-2022 Current Affairs in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *