भारत और विदेश से सम्बंधित “9 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘9 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
9 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दुसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर किस देश ने सर्वोच्च सम्मान “निशान इज्जुद्दीन” देने की घोषणा की है?
क. इराक
ख. ईरान
ग. जापान
घ. मालदीव
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मालदीव - लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली विदेश (मालदीव ) की यात्रा पर मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान "निशान इज्जुद्दीन" देने की घोषणा की है.
प्रश्न 2. अमेरिका की किस कंपनी के कर्मचारियों के वॉकआउट का नेतृत्व करने वाली “क्लेयर स्टेपलटन” ने इस्तीफा दे दिया है?
क. फेसबुक
ख. एपल
ग. गूगल
घ. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गूगल - अमेरिका की आईटी कंपनी गूगल के कर्मचारियों के वॉकआउट का नेतृत्व करने वाली "क्लेयर स्टेपलटन" ने इस्तीफा दे दिया है. वे यू-ट्यूब में मैनेजर के पद पर थीं और उन्होंने गूगल के अधिकारियों पर बदले का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.
प्रश्न 3. आरबीआई ने किस बैंक पर हाल ही में 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
क. यस बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. कोटक महिंद्रा बैंक
घ. पंजाब नेशनल बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोटक महिंद्रा बैंक - रिजेर्वे बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर हाल ही में 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने यह जुर्माना प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग घटाने के निर्देश नहीं मानने पर लगाया है.
प्रश्न 4. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कितने उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है?
क. दो उपमुख्यमंत्री
ख. तीन उपमुख्यमंत्री
ग. चार उपमुख्यमंत्री
घ. पांच उपमुख्यमंत्री
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पांच उपमुख्यमंत्री - आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 5 उपमुख्यमंत्री नियुक्त किये है वे ऐसा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए है.
प्रश्न 5. ऑस्ट्रेलिया का कौन सा गेंदबाज वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया है?
क. बेन कटिंग
ख. मिशेल स्टार्क
ग. मिचल मार्श
घ. क्रिस मोरिस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मिशेल स्टार्क - आईसीसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्कवनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है. उन्होंने अपने 77वें एकदिवसीय मैच में 150 विकेट पुरे कर लिए है और उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक को पीछे छोड़ दिया है.
प्रश्न 6. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान कितने वनडे मैच जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए है?
क. 50 वनडे मैच
ख. 100 वनडे मैच
ग. 150 वनडे मैच
घ. 200 वनडे मैच
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 50 वनडे मैच - भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान 50 वनडे मैच जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए है. साथ ही विराट कोहली ने सौरव गांगुली, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ दिया है.
प्रश्न 7. नेपाल के कौन से प्रसिद्ध मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है?
क. पशुपतिनाथ मंदिर
ख. पथिभारा देवी मंदिर
ग. सिद्धबाबा मंदिर
घ. श्री राम जानकी मंदिर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पशुपतिनाथ मंदिर - नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर ने हाल ही में पहली बार अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. इस मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये कैश है.
प्रश्न 8. बेल्जियम के ईडेन हेजार्ड खिलाडी को स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने कितने वर्ष के लिए 1141 करोड़ में खरीदा है?
क. 4 वर्ष
ख. 5 वर्ष
ग. 6 वर्ष
घ. 8 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 5 वर्ष - बेल्जियम के ईडेन हेजार्ड खिलाडी को 5 वर्ष के लिए स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने 1141 करोड़ में खरीदा है. अब वे 5 वर्ष रियाल मैड्रिड के लिए खेलेंगे. रियाल मैड्रिड ने उन्होंने करीब 787 करोड़ रुपए में ख़रीदा और उन्हें 354 करोड़ रुपए पोटेंशियल एड-ऑन मिलेंगे.
प्रश्न 9. दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग में किस खिलाडी ने रोजर फेडरर को हराकर 12वीं बार फाइनल में स्थान बनाया है?
क. नोवाक जोकिविक
ख. राफेल नडाल
ग. लीएंडर पेस
घ. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. राफेल नडाल - दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग में स्पेन के राफेल नडाल ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर 12वीं बार फाइनल में स्थान बनाया है. साथ ही वे 26वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं.
प्रश्न 10. चीन के विरोध के बावजूद भी कौन सा देश 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार खरीदेगा?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. पाकिस्तान
ग. चीन
घ. ताइवान
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ताइवान - चीन के विरोध के बावजूद भी ताइवान 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार खरीदेगा. दोनों देशों के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच यह समझौता 2 अरब डॉलर का होगा.