Current Affairs in Hindi – 15 March 2019 Questions and Answers

15 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “15 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘15 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


15 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. चेन्नई में स्थित ज्योग्राफिक इंडिकेशन रजिस्ट्री ने किस राज्य की में उत्पादित सिरसी सुपारी को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया है?
क. कर्नाटक
ख. गुजरात
ग. बिहार
घ. उत्तर प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कर्नाटक - चेन्नई स्थित ज्योग्राफिक इंडिकेशन रजिस्ट्री ने हाल ही में कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ में उत्पादित सिरसी सुपारी को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया है. किसी सुपारी को पहली बार जीआई टैग दिया गया है. सिरसी सुपारी की जीआई संख्या 464 है.

प्रश्‍न 2. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के विकास कार्य के लिए वन क्षेत्रों में पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी है?
क. मध्य प्रदेश
ख. पंजाब
ग. हिमाचल प्रदेश
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हिमाचल प्रदेश - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य के विकास कार्य के लिए वन क्षेत्रों में पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को वन भूमि को गैर वानिकी उद्देश्य के लिए डायर्वट करने पर रोक लगा दी है.

प्रश्‍न 3. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए किस पोलिटिकल पार्टी ने महाराष्ट्र में 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है?
क. भारतीय जनता पार्टी
ख. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
ग. जनता पार्टी
घ. समाजवादी पार्टी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में महाराष्ट्र में 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से और सतारा से छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले चुनाव लड़ेंगे.

प्रश्‍न 4. डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किस देश को तेल निर्यात करना बंद कर दिया है?
क. वेनेजुएला
ख. इराक
ग. इजराइल
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. वेनेजुएला - हाल ही में अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वेनेजुएला को तेल निर्यात करना बंद कर दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज हर महीने 3 मिलियन बैरल कच्चा तेल वेनेजुएला से आयात करता था.

प्रश्‍न 5. एक रिपोर्ट के मुताबिक, किस कंपनी ने पिछले वर्ष गुमराह करने वाले 2.3 अरब विज्ञापनों पर रोक लगाई है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. गूगल
घ. जी मीडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गूगल - एक रिपोर्ट (बैड ऐड रिपोर्ट) के मुताबिक, आईटी कंपनी गूगल ने पिछले वर्ष गुमराह करने वाले 2.3 अरब विज्ञापनों पर रोक लगाई है. गूगल कंपनी ने 2018 में 31 नई पॉलिसी लॉन्च की थीं. और इस नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को बैन किया गया है.

प्रश्‍न 6. कर्नाटक के बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष माते महादेवी का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 60 वर्ष
ख. 73 वर्ष
ग. 85 वर्ष
घ. 96 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 73 वर्ष - हाल ही में कर्नाटक के बासव धर्म पीठ की अध्यक्ष व लिंगायत धर्मगुरु माते महादेवी का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. लिंगायत समुदाय की पहली महिला संत माते महादेवी मुख्य तौर पर उत्तर कर्नाटक में अनाथालयों और शैक्षणिक संस्थानों का एक समूह चलाती थीं.

प्रश्‍न 7. सी लालसावता ने हाल ही में किस राज्य के नवगठित लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है?
क. मिज़ोरम
ख. केरल
ग. गुजरात
घ. बिहार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. मिज़ोरम - आईएएस सी लालसावता ने हाल ही में मिज़ोरम राज्य के नवगठित लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी दिलाई है. सी लालसावता बिहार काडर के 1981 बैच के अधिकारी हैं और वे 2008 से 2011 तक राज्य के वित्त विभाग में प्रधान सचिव रहे थे.

प्रश्‍न 8. भारत सहित 45 देशो ने इथोपियन एयरलाइंस का कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद प्रतिबन्ध लगा दिया है?
क. बोइंग 325 मैक्स 4
ख. बोइंग 457 मैक्स 9
ग. बोइंग 465 मैक्स
घ. बोइंग 737 मैक्स 8

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बोइंग 737 मैक्स 8 - भारत सहित 45 देशो ने हाल ही में इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बोइंग 737 मैक्स 8 विमान पर प्रतिबन्ध लगा दिया है. बोइंग 737 मैक्स 8 हाल ही में इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमे 4 भारतीय समेत 157 लोगो की मौत हो गई थी.

प्रश्‍न 9. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को किस आईपीएल टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है?
क. चेन्नई सुपरकिंग्स
ख. किंग्स XI पंजाब
ग. मुंबई इंडियन
घ. दिल्ली कैपिटल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दिल्ली कैपिटल्स - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को हाल ही में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया है वे कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ काम टीम की रणनीति बनाते नजर आएंगे.

प्रश्‍न 10. किस स्पेस एजेंसी के लुनर रिकॉनसाइंस ऑर्बिटर यान ने चांद के आसपास घूम रहे जल अणुओं की खोज की है?
क. इसरो
ख. भाभा
ग. नासा
घ. ईसा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नासा - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने लुनर रिकॉनसाइंस ऑर्बिटर यान ने चांद के इर्द-गिर्द घूम रहे जल अणुओं की खोज की है. इस खोज से चांद पर पानी की पहुंच के बारे में जानने में मदद मिल सकती है जो की आने वाले समय में चंद्र मिशनों में मानव के द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
Read Also...  "22 जून 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर" हिंदी में SSC, UPSC के लिए - Hindi Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *