Hindi – 1 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

GK Quiz on 1st May 2021 in Hindi (1 मई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 मई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’01 May 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 1st May 2021 in Hindi (01 मई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)

1. देश के किस पूर्व अटॉर्नी जनरल का हाल ही में निधन हो गया?
[A] सोली सोराबजी
[B] जिया मोदी
[C] फली सैम नरीमन
[D] हरीश साल्वे
Ans. सोली सोराबजी – देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया, उन्हें यूनाइटेड नेशन ने 1997 में नाइजीरिया में विशेष दूत बनाकर भेजा था।


2. शूटर दादी’ के नाम से मशहूर किस महिला का हाल ही में कोरोना बीमारी के कारण निधन हो गया?
[A] चन्द्रो तोमर
[B] प्रकाशी तोमर
[C] सीमा तोमर
[D] सारा अर्जुन
Ans. चन्द्रो तोमर – ‘शूटर दादी’ निशानेबाज चंद्रो तोमर (Chandro Tomar) का कोरोना का वजह से निधन हो गया है. इन्हें स्त्री शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चूका है.


3. न्यूज चैनल के किस टीवी पत्रकार का हाल ही में निधन हो गया?
[A] स्वेता सिंह
[B] रजत शर्मा
[C] रविश कुमार
[D] रोहित सरदाना
Ans. रोहित सरदाना – आजतक में न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हाल ही में निधन हो गया. इन्हें वर्ष 2018 में गणेश शंकर विधार्थी पुरस्कार मिला था.

Read Also...  Current Affairs - 3 May 2018 - Questions and Answers in Hindi

4. Dogecoin क्या है?
[A] क्रिप्टो करेंसी
[B] पुरस्कार
[C] धनुष
[D] मिसाइल
Ans. क्रिप्टो करेंसी – Dogecoin Bitcoin जैसा ही क्रिप्टो करेंसी है. इसे 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर Billy Markus और Jackson Palmer ने मजाक के तौर पर शुरू किया था. ये क्रिप्टो Doge मीम पर बेस्ड था. इसे Bitcoin से फास्टर और फन ऑप्शन के रूप में शुरू किया गया था.


5. टी20 विश्व कप 2021 किस देश में होगा?
[A] अमेरिका
[B] चीन
[C] कनाडा
[D] भारत
Ans. भारत – टी20 विश्व कप ओक्टुबर में भारत में ही होगा, इसे 9 की शहरो की बजाय 5 शहरो में ही कराया जा सकता है.


6. 1 मई 2021 को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया गया?
[A] विश्व श्रमिक दिवस
[B] विश्व गीत दिवस
[C] विश्व बाल दिवस
[D] विश्व मतदान दिवस
Ans. विश्व श्रमिक दिवस – हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। एक मई का दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित होता है। इस दिन को लेबर डे, श्रमिक दिवस और मई दिवस जैसे नामों से भी लोग जानते हैं।


7. राहुल बजाज ने निम्न में से किसके चेयरमैन पद को छोड़ दिया है?
[A] बजाज
[B] यामाहा
[C] टीवीएस
[D] इनमे से कोई नहीं
Ans. बजाज ऑटो चेयरमैन – राहुल बजाज ने 1965 में बजाज समूह की कमान संभाली थी। उस समय भारत एक बंद अर्थव्यवस्था थी। उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुए बजाज चेतक नाम का स्कूटर बनाया।


8. टाटा ग्रुप द्वारा बिगबास्केट में हिस्सेदारी की खरीद को किसने ने मंजूरी दे दी है?
[A] टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
[B] जिओ
[C] भारती एयरटेल
[D] भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
Ans. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) – टाटा ग्रुप द्वारा बिगबास्केट में हिस्सेदारी की खरीद को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब बिग बास्केट में टाटा डिजिटल की करीब 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का रास्ता भी साफ हो गया है।

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 20 March 2019 Questions and Answers

9. लाग बाओमर का आयोजन किस देश में किया जाता है?
[A] इरान
[B] नेपाल
[C] भूटान
[D] इजरायल
Ans. इजरायल – लाग बाओमर इजरायल में यहूदी धार्मिक के 33 वें दिन मनाया जाने वाला अवकाश ओमर की गिनती, जो 18 वें दिन होता है.


10. तमिल फिल्मों के किस मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर का हाल ही में निधन हो गया?
[A] केवी आनंद
[B] हरीश जयराज
[C] जगन
[D] सुरिया
Ans. केवी आनंद – तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का हार्टअटैक से चेन्नई में निधन हो गया। वो 54 वर्ष के थे।


11. पृथ्वी शॉ का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस खेल से है?
[A] क्रिकेट
[B] फूटबाल
[C] खो-खो
[D] कबड्डी
Ans. क्रिकेट – पृथ्वी साव या पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम के कप्तान हैं.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *