Current Affairs in Hindi – 11 May 2019 Questions and Answers

11 May 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “11 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘11 May 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


11 मई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. ऑस्ट्रेलिया की कौन सी एयरलाइन ने दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू की है?
क. फ्रेंक्लिन एयरलाइन
ख. जेम्स एयरलाइन
ग. डेविड एयरलाइन
घ. कंतास एयरलाइन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. कंतास एयरलाइन - ऑस्ट्रेलिया की कंतास एयरलाइन हाल ही में दुनिया की पहली ‘जीरो वेस्ट फ्लाइट’ शुरू की है. जिसमे यात्रियों को प्लास्टिक से कवर किए गए सामान नहीं मिलेंगे. कंतास एयरलाइन में ऐसे सामान का इस्तेमाल किया जायेगा जिन्हें रिसाइकिल किया जा सके.

प्रश्‍न 2. भारत की कौन से कंपनी ने ब्रिटेन की 259 साल पुरानी टॉय कंपनी “हेमले” को खरीद लिया है?
क. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ख. टीसीएस
ग. विप्रो
घ. अशोक लेलैंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में ब्रिटेन की 259 साल पुरानी टॉय कंपनी "हेमले" को खरीद लिया है. हेमले पहले चीन के सी डॉट बैनर इंटरनेशनल के पास थी. हेमले को वर्ष 2015 में 10 करोड़ पाउंड में खरीदा था.

प्रश्‍न 3. उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू हाल ही में कौन से देश की चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर गए है?
क. यूगांडा
ख. वियतनाम
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इराक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. वियतनाम - उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू हाल ही में वियतनाम देश की चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर गए है. उन्होंने यात्रा भारतीय समुदाय को संबोधित करने के साथ की है.

प्रश्‍न 4. विकासशील देशों की डब्‍ल्‍यूटीओ मंत्रिस्‍तरीय बैठक किस शहर में आयोजित की गयी है?
क. हैदराबाद
ख. नई दिल्‍ली
ग. पुणे
घ. इंदोर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नई दिल्‍ली - विकासशील देशों की डब्‍ल्‍यूटीओ मंत्रिस्‍तरीय बैठक हाल ही में नई दिल्‍ली में आयोजित की गयी है. डब्‍ल्यूटीओ के डी जी और 16 विकासशील देश व 6 अल्‍प विकसित देश ने इस बैठक में हिस्सा लिया है.

प्रश्‍न 5. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. उत्तर प्रदेश
घ. बिहार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बिहार- सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिहार राज्य के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है. बिहार सरकार की अपील मंजूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया है.

प्रश्‍न 6. हाल ही में किस बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है?
क. यस बैंक
ख. केनरा बैंक
ग. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
घ. भारतीय स्टेट बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय स्टेट बैंक - भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में होम लोन की ब्याज दरों में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है. जो की 10 मई 2019 से लागू होगी. ग्राहकों पर इस होम लोन के ईएमआई का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा.

प्रश्‍न 7. 11 मई को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
ख. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
ग. राष्ट्रीय महिला दिवस
घ. राष्ट्रीय पुरुष राष्ट्रीय

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस - 11 मई को भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है. आज के दिन वर्ष 1998 में भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था.

प्रश्‍न 8. मैड्रिड ओपन के सेमिफिनल में फेलिक्स ऑगर को हराकर कौन से खिलाडी ने टूर्नामेंट में 50वी जीत दर्ज की है?
क. रोजर फेडरर
ख. नोवाक जोकोविच
ग. राफेल नडाल
घ. श्री कान्त किन्दम्बी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राफेल नडाल - स्पेन के राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन के सेमिफिनल में फेलिक्स ऑगर को 6-3, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में 50वी जीत दर्ज की है. साथ ही मैड्रिड ओपन 8वां टूर्नामेंट बन गया है, जिसमें नडाल ने 50 या उससे ज्यादा मैच जीते है.

प्रश्‍न 9. स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर किस खिलाडी को हराकर अपने करियर की 1200वीं जीत दर्ज की है?
क. नोवाक जोकोविच
ख. गाएल मोनफिल्स
ग. राफेल नडाल
घ. क्रिस्तिआनो रोनाल्डो

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गाएल मोनफिल्स - स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने हाल ही में फ्रांस के गाएल मोनफिल्स को एक मुकाबले में 6-0, 4-6, 7-6 (7/3) से हराकर अपने करियर की 1200वीं जीत दर्ज की है.

प्रश्‍न 10. भारतीय मिर्च आहार के निर्यात के लिए भारत और किस देश की बीच प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर हुए है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - भारत और चीन के बीच हाल ही में भारतीय मिर्च आहार के निर्यात के लिए प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर हुए है. इस प्रोटोकॉल पर हस्‍ताक्षर से संतुलित व्‍यापार को बढ़ावा देकर दोनों देशो के ही राजनेताओं के विजन को साकार किया जा सकेगा.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 April 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *