Current Affairs in Hindi – 2 May 2019 Questions and Answers

02 May 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “02 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘2 May 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं|


2 मई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्न 1. निम्न में से कौन जापान के 126वें राजा होंगे?
[क] नारुहितो
[ख] मिचिको
[ग] अकिहितो
[घ] सी जिंग चुंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: नारुहितो - अपने पिता अकिहितो के पद त्यागने के बाद नारुहितो सम्राट बने हैं। जापान के इतिहास में 200 साल से अधिक समय बाद किसी सम्राट ने पद त्याग किया है.

प्रश्न 2. पतंजलि ने 4,325 करोड़ रुपये की बोली लगाकर किस कंपनी को अपने नाम कर लिया?
[क] पार्ले
[ख] रुचि सोया
[ग] ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
[घ] भूषण स्टील

सही उत्तर देखे
उत्तर: रुचि सोया - रुचि सोया को पतंजलि ने 4,325 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम कर लिया कुल 9,345 करोड़ रुपये एफएमसीजी कंपनी रुचि सोया पर कई कर्जदाताओं के बकाया है रामदेव ने पतंजलि की आमदनी 3-5 सालों में 20-25 हजार करोड़ करने का तय किया उद्देश्य पतंजलि ने एफएमसीजी में दिग्गज बनने की दिशा में रुचि सोया को खरीदकर बड़ा दांव खेला.

प्रश्न 3. अप्रैल 2019 में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से कितने लाख करोड़ रुपए मिले हैं। जोकि अब तक का एक सबसे ज्यादा कलेक्शन है?
[क] 1.13 लाख करोड़ रुपए
[ख] 18.13 लाख करोड़ रुपए
[ग] 16.13 लाख करोड़ रुपए
[घ] 2.13 लाख करोड़ रुपए

सही उत्तर देखे
उत्तर: 1.13 लाख करोड़ रुपए - यह कलेक्शन सरकार का सबसे ज्यादा कलेक्शन है इसमें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से 1.13 लाख करोड़ रुपए सरकार को मिले हैं, इसी साल मार्च महीने का पिछला रिकॉर्ड है तब जीएसटी से 1.06 लाख करोड़ रुपए मिले थे। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू हुआ था।

प्रश्न 4. भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला कितने मीटर एयर राइफल रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं?
[क] 17 मीटर
[ख] 19 मीटर
[ग] 10 मीटर
[घ] 11 मीटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: 10 मीटर - 1 मई को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) ने वर्ल्ड रैंकिंग जारी की है। 10 मीटर एयर राइफल रैंकिंग में भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं। जयपुर की अपूर्वी के 1956 अंक और इनके बाद दूसरे नंबर पर भी भारत की ही अंजुम मौदगिल हैं जिनके 1695 अंक हैं।

प्रश्न 5. किस कंपनी के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट 18 साल बाद जून में कंपनी के बोर्ड मेंबर का पद भी छोड़ देंगे।
[क] ट्विटर
[ख] फेसबुक
[ग] गूगल
[घ] सैमसंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: गूगल - इस साल जून में कंपनी के बोर्ड मेंबर का पद भी गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट (64) छोड़ देंगे मार्च 2001 से ये बोर्ड में हैं एरिक श्मिट 2001 से 2011 तक गूगल के सीईओ रहे थे|

प्रश्न 6. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने किस मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को 687 करोड़ रुपए का जुर्माना ब्याज सहित विशेष फंड में जमा कराने का आदेश दिया है।
[क] आई-लोकेशन
[ख] को-लोकेशन
[ग] आल-लोकेशन
[घ] मार्किट-लोकेशन

सही उत्तर देखे
उत्तर: को-लोकेशन - 687 करोड़ रुपए का जुर्माना ब्याज सहित विशेष फंड में जमा कराने का आदेश पूंजी बाजार नियामक सेबी ने को-लोकेशन मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को दिया है। एनएसई के दो पूर्व-सीईओ रवि नारायण और चित्रा रामकृष्ण को किसी लिस्टेड कंपनी या मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (एमआईआई) या मार्केट इंटरमीडियरी के साथ काम करने पर पांच साल की रोक लगाई है। ये दोनों छह माह तक सिक्यूरिटी मार्केट में कारोबार भी नहीं कर पाएंगे और साथ ही इन दोनों पर एक अवधि विशेष के दौरान प्राप्त सैलरी के 25% हिस्सा जमा कराने को कहा है।

प्रश्न 7. एपल का मुनाफा जनवरी-मार्च में 16% घटकर कितने अरब डॉलर (80,920 करोड़ रुपए) रह गया?
[क] 11.56 अरब डॉलर
[ख] 12.16 अरब डॉलर
[ग] 16.26 अरब डॉलर
[घ] 18.46 अरब डॉलर

सही उत्तर देखे
उत्तर: 11.56 अरब डॉलर - जनवरी-मार्च में एपल का मुनाफा 16% घटकर 11.56 अरब डॉलर (80,920 करोड़ रुपए) रह गया, कंपनी ने 37.56 अरब डॉलर (2.62 लाख करोड़ रुपए) के आईफोन 2018 की मार्च तिमाही में बेचे थे।

प्रश्न 8. दुनिया के सबसे पुराने राज परिवार में 200 साल में पहली बार कोई सम्राट अपना पद राजी-खुशी छोड़ रहे हैं वह कौन है?।
[क] मिचिको
[ख] सम्राट अकिहितो
[ग] शिंजो आबे
[घ] याको मोरिया –

सही उत्तर देखे
उत्तर: सम्राट अकिहितो - पिछले 200 वर्षों में जापान के शाही घराने में यह पहला अवसर हैं, जब सम्राट अपनी मर्जी से गद्दी छोड़ रहे हैं। 85 साल की उम्र में सम्राट अकिहितो गद्दी छोड़ रहे हैं.

प्रश्न 9. ​नेपाल में 14 अप्रैल से शुरू हुए महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट से करीब कितने किलोग्राम ठोस कचरा हटाया गया है।
[क] 3,000
[ख] 2,000
[ग] 5,000
[घ] 3,800

सही उत्तर देखे
उत्तर: 3,000 - 14 अप्रैल से शुरू हुए नेपाल में महत्वकांक्षी सफाई अभियान के तहत करीब 3,000 किलोग्राम ठोस कचरा माउंट एवरेस्ट से हटाया गया है। इस सफाई अभियान का उद्देश्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से कचरे को हटाना है.

प्रश्न 10. चीन ने अपनी अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी किस परियोजना से बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारे को हटा दिया है
[क] मेड इन चाइना 2025
[ख] बेल्ट ऐंड रोड परियोजना
[ग] चाइना पकिस्तान इकनोमिक कॉरिडोर
[घ] इनमें से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: बेल्ट ऐंड रोड परियोजना - बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारे को चीन ने अपनी अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी बेल्ट ऐंड रोड परियोजना से हटा दिया है, बेल्ट ऐंड रोड के तहत बन रहे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विरोध करते हुए चीन के इस प्रॉजेक्ट से भारत ने अपनी दूरी बना रखी है.

प्रश्न 11. चीन ने किसके साथ मिलकर अंतरिक्ष खोज पर समझौते पर किए हस्ताक्षर
[क] अफ्रीका
[ख] नेपाल
[ग] नार्थ नोरिया
[घ] पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: पाकिस्तान - चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर अंतरिक्ष खोज पर समझौते पर किए हस्ताक्षर यह दो दोस्तों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान सहयोग में नए दौर की शुरुआत हुई है|

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 11 November 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *