Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 18 November 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “18 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘18 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

18 नवम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

प्रश्‍न 1. वर्ष 2020 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा किये जाने वाले विकास के कार्यों के लिए भारत ने कितने लाख डॉलर का सहयोग देने की घोषणा की है?
क. 1 करोड़ 35 लाख डॉलर
ख. 2 करोड़ 35 लाख डॉलर
ग. 3 करोड़ 11 लाख डॉलर
घ. 1 करोड़ 98 लाख डॉलर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1 करोड़ 35 लाख डॉलर - वर्ष 2020 ने संयुक्त राष्ट्र के द्वारा किये जाने वाले विकास के कार्यों के लिए भारत ने 1 करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देने की घोषणा की है. साथ ही भारत फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी को 50 लाख अमेरिकी डॉलर का सहयोग देगा.

प्रश्‍न 2. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस राज्य में सिसेरी नदी पर पुल का उद्घाटन किया है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. अरुणाचल प्रदेश
घ. मध्य प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अरुणाचल प्रदेश - भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सिसेरी नदी पर पुल का उद्घाटन किया है. सिसेरी नदी पुल जोनाई-पासीघाट-रानाघाट-रोइंग सड़क के बीच 200 मीटर लंबा पुल है.

प्रश्‍न 3. अमेरिका की किस कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप की एफएलएफ और रायका कमर्शियल वेंचर्स में 1,750 करोड़ रुपए का निवेश किया है?
क. माइक्रोसॉफ्ट
ख. अमेज़न
ग. ब्लैकस्टोन
घ. वोल्कास्वेगन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्लैकस्टोन - अमेरिका की ब्लैकस्टोन ने फ्यूचर ग्रुप की एफएलएफ और रायका कमर्शियल वेंचर्स में 1,750 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इस डील के साथ ब्लैकस्टोन रायका में अकेली फाइनेंशियल पार्टनर होगी और ब्लैकस्टोन ने एफएलएफ में 6% हिस्सेदारी भी खरीदी है.

प्रश्‍न 4. 18 नवम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व बाल दिवस
ख. विश्व महिला दिवस
ग. विश्व वयस्क दिवस
घ. विश्व राजनेता दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विश्व वयस्क दिवस - 18 नवम्बर को विश्वभर में विश्व वयस्क दिवस यानी वर्ल्ड एडल्ट डे मनाया जाता है. भारत को युवाओं का देश कहा जाता है, भारत विश्व में एकमात्र ऐसा देश है जहां युवाओं की संख्या अधिक है. इसीलिए यहां नारा बनाया गया है युवा शक्ति राष्ट्र ,शक्ति.

प्रश्‍न 5. देश की कई प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों ने किस टेलिकॉम कंपनी में करीब 3376 करोड़ रुपये का निवेश किया है?
क. रिलायंस जियो
ख. भारती एयरटेल
ग. वोडाफोन-आइडिया
घ. बीएसएनएल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. वोडाफोन-आइडिया - देश की कई प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों ने वोडाफोन-आइडिया में कंपनी में करीब 3376 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अगर वोडाफोन-आइडिया टेलीकॉम कंपनी दिवालिया होती है, तो म्यूचुअल फंड कंपनियों (फ्रैंकलिन टेंपलटन, आदित्य बिड़ला सन लाइफ) पर भी असर देखने को मिलेगा.

प्रश्‍न 6. निम्न में से कौन सा भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाला 16वा भारतीय बल्लेबाज बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. चेतेश्वर पुजारा
ग. अजिंक्य रहाणे
घ. मयंक अगरवाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अजिंक्य रहाणे - भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 86 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 62वें टेस्ट की 104 पारियों में 43.66 की औसत से 4061 रन बनाये हैं.

प्रश्‍न 7. रोहित शर्मा के बाद कौन छक्के के साथ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. चेतेश्वर पुजारा
ग. अजिंक्य रहाणे
घ. मयंक अगरवाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मयंक अगरवाल - रोहित शर्मा के बाद मयंक अगरवाल छक्के के साथ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले दुसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 330 गेंदों में 28 चौकों एवं 08 छक्कों के साथ 243 रनों के पारी खेली.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश की संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सिखों के सम्मान में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है?
क. अमेरिका
ख. भारत
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अमेरिका - हाल ही में अमेरिका की संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सिखों के सम्मान में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है. अमेरिका की रिपब्लिकन सांसद टॉड यंग और डेमोक्रेटिक सांसद बेन कार्डिन की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव पर सीनेट ने मोहर लगा दी है.

प्रश्‍न 9. चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने हाल ही में किस खेल से संन्यास की घोषणा की है?
क. क्रिकेट
ख. फुटबॉल
ग. टेनिस
घ. हॉकी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. टेनिस - चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने हाल ही में टेनिस से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने अपने करियर में 13 एटीपी सिंगल्स टाइटल जीते है. साथ ही उन्होंने वर्ष 2002 और 2003 में डेविस कप जीतने वाली चेक गणराज्य टीम की कप्तानी भी की थी.

प्रश्‍न 10. दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल इटली के किस शहर में 53 वर्षो की सबसे बड़ी बाढ़ आयी है?
क. वेनिस
ख. रोम
ग. मिलान
घ. पिसा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. वेनिस - दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल इटली के वेनिस शहर में 53 वर्षो की सबसे बड़ी बाढ़ आयी है. बाढ़ की वजह से इटली के प्रधानमंत्री जोजेपे कान्टे ने आपात स्थिति की घोषणा की है.

प्रश्‍न 11. इनमे से किस देश ने अपने पहले मंगल मिशन के लिए हाल ही में लैंडिंग परीक्षण किया है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. जर्मनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन ने हाल ही में अपने पहले मंगल मिशन के लिए हाल ही में लैंडिंग परीक्षण किया है. इस अभियान की शुरुआत 2020 में होगी. चीन ने वर्ष 2016 में औपचारिक रूप से अपने मंगल मिशन पर काम करना शुरू कर दिया था.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *