Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 21 November 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “21 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘21 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

21 नवम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

प्रश्‍न 1. रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में किस पेट्रोलियम को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप 6 तेल उत्पादक कंपनियों ने शामिल हो गयी है?
क. सऊदी अरामको
ख एनआईओसी
ग. क़तर पेट्रोलियम
घ. ब्रिटिश पेट्रोलियम

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ब्रिटिश पेट्रोलियम - रिलायंस इंडस्ट्रीज हाल ही में ब्रिटिश पेट्रोलियम को पीछे छोड़कर दुनिया की टॉप 6 तेल उत्पादक कंपनियों ने शामिल हो गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल कंपनी का कुल वैल्यू 138 अरब डॉलर (9.66 लाख करोड़ रुपये) रहा है.

प्रश्‍न 2. प्रकति में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए सर डेविड एटनबरो का चयन वर्ष 2019 के किस पुरस्कार के लिए किया गया है?
क. जवाहरलाल नेहरु पुरस्कार
ख. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
ग. महात्मा गांधी पुरस्कार
घ. राजीव गांधी पुरस्कार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार - प्रकति में बड़े-बड़े बदलाव करने के लिए मशहूर प्रकृतिवादी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो का चयन वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए किया गया है. वे 5 से दशक से अधिक समय से जीव-जंतुओं पर लगातार काम कर रहे हैं.

प्रश्‍न 3. पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ 3 महीनों से निलंबित कौन सी सेवा दोबारा शुरु की है?
क. बस सेवा
ख. रेल सेवा
ग. डाक सेवा
घ. उत्पाद आयात-निर्यात सेवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डाक सेवा - पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ 3 महीनों से डाक सेवा यानी पोस्टल मेल सर्विस दोबारा शुरु की है. लेकिन भारत ने अभी डाक सेवा बहाली के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन अभी भी पार्सल सेवा निलंबित रहेगी.

प्रश्‍न 4. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कितने वर्ष में भारत में समुद्र का स्तर 8.5 सेमी बढ़ा है?
क. 20 वर्ष
ख. 30 वर्ष
ग. 40 वर्ष
घ. 50 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 50 वर्ष - पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 50 वर्ष में भारत में समुद्र का स्तर 8.5 सेमी बढ़ा है. जबकि वर्ष 2003 से 2013 के दशक के दौरान इस महासागर में जल स्तर में 6.1 मिमी सालाना की बढ़ोतरी हुई है.

प्रश्‍न 5. ब्रिटेन के गाय मार्टिन ने ट्रैक्टर को कितने किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
क. 150 किमी प्रति घंटे
ख. 185 किमी प्रति घंटे
ग. 217 किमी प्रति घंटे
घ. 280 किमी प्रति घंटे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 217 किमी प्रति घंटे - ब्रिटेन के गाय मार्टिन ने हाल ही में ट्रैक्टर को 217 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है. इस ट्रैक्टर को 2 युवा इंजीनियरों ने आधुनिक तकनीक से तैयार किया है.

प्रश्‍न 6. फॉर्च्यून के द्वारा जारी बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर की लिस्ट के टॉप 10 में पहला स्थान किस सीईओ को मिला है?
क. एलिजाबेथ गेन्स
ख. ब्रायन निकॉल
ग. सत्या नडेला
घ. मुकेश अम्बानी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सत्या नडेला - फॉर्च्यून के द्वारा जारी बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर की लिस्ट के टॉप 10 में पहला स्थान 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने सत्या नडेला को मिला है. इस लिस्ट में भारतीय मूल के अजय बंगा और जयश्री उलाल को भी जगह मिला है.

प्रश्‍न 7. 21 नवम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व हेलो डे
ख. विश्व टेलीविज़न डे
ग. विश्व दूरदर्शन दिवस
घ. तीनो दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. तीनो दिवस - 21 नवम्बर को विश्वभर में विश्व हेलो डे, विश्व टेलीविज़न डे और विश्व दूरदर्शन दिवस मनाया जाता है. विश्व टेलीविजन दिवस, विश्व दूरदर्शन दिवस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1996 में आज के दिन मनाये जाने की घोषणा की गयी थी.

प्रश्‍न 8. आईआरसीटीसी ने विश्‍व धरोहर सप्‍ताह-2019 के मद्देनजर मुम्‍बई से किस शहर तक विशेष पर्यटन पैकेज ‘हेरिटेज वीक’ की शुरूआत की है?
क. दिल्ली
ख. कोलकाता
ग. अहमदाबाद
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अहमदाबाद - आईआरसीटीसी ने हाल ही में विश्‍व धरोहर सप्‍ताह-2019 के मद्देनजर मुम्‍बई से अहमदाबाद तक विशेष पर्यटन पैकेज ‘हेरिटेज वीक’ की शुरूआत की है. जिसका आयोजन 22 नवम्‍बर से 25 नवम्‍बर 2019 तक होगा. इस यात्रा में यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल ‘रानी की वाव’ तथा प्रसिद्ध ‘मोधेरा सूर्य मंदिर’ शामिल हैं.

प्रश्‍न 9. भारत और किस देश की नौसेनाओं ने दोहा में 5 दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरु किया है?
क. इराक
ख. क़तर
ग. चीन
घ. वियतनाम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. क़तर - भारत और क़तर देश की नौसेनाओं ने दोहा में 5 दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास शुरु किया है. दोनों देशो के बीच शुरु किए गए इस समुद्री अभ्यास ज़ायर-अल-बह्र’ 2019 से दोनों देशो के मध्य सहयोग मजबूत होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी.

प्रश्‍न 10. श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे 29 नवम्बर को किस देश की यात्रा पर जायेंगे?
क. चीन
ख. भारत
ग. अमेरिका
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारत - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे 29 नवम्बर को भारत की यात्रा पर आएंगे. राष्ट्रपति के तौर पर उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी. उन्हें पीएम मोदी ने बधाई देते हुए भारत आने का न्यौता दिया था.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *