यहाँ हमने 29 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘29 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
29 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू के मामले में कौन सी ई-कॉमर्स ने फ्लिप्कार्ट को 7.5 अरब डॉलर की बिक्री के साथ पीछे छोड़ दिया है?
क. अमेज़न
ख. स्नेपडील
ग. पेटीएम माल
घ. शॉपक्लुएस
Show Answer
उत्तर: क. अमेज़न - बार्कलेज के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू के मामले में अमेज़न कंपनी ने फ्लिप्कार्ट को 7.5 अरब डॉलर की बिक्री के साथ पीछे छोड़ दिया है, हालांकि, फैशन यूनिट, मिंत्रा और जबॉन्ग को भी मिला लिया जाए तो फ्लिपकार्ट बराबरी का मुकाबला कर रहा है.
प्रश्न 2. रक्षा उद्योग में आविष्कार औऱ नए उत्पादों के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए किसने मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की शुरुआत की है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. निर्मला सीतारमण
घ. निति गडकरी
Show Answer
उत्तर: ग. निर्मला सीतारमण - रक्षा उद्योग में आविष्कार औऱ नए उत्पादों के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की शुरुआत की है, इस मिशन में गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय को कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रश्न 3. भारत सरकार ने किस कंपनी को हाल ही में मिनीरत्न कंपनी का दर्जा दिया है?
क. रिलायंस इंडस्ट्रीज
ख. एनपीसीसी
ग. टीसीएस
घ. विप्रो
Show Answer
उत्तर: ख. एनपीसीसी - भारत सरकार ने हाल ही में नेशनल प्रोजैक्ट्स कंसट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी) को मिनीरत्न कंपनी का दर्जा दिया है, दर्जा प्राप्त होने से निदेशक मंडल की शक्तियों में बढ़ोतरी होगी जिससे कंपनी तेज़ी से निर्णय ले सकेगी.
प्रश्न 4. मारुती सुजुकी कंपनी ने हाल ही में अपनी स्विफ्ट कार की कितनी लाख यूनिट की बिक्री करने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. 10 लाख
ख. 20 लाख
ग. 30 लाख
घ. 50 लाख
Show Answer
उत्तर: ख. 20 लाख - मारुती सुजुकी कंपनी ने हाल ही में अपनी स्विफ्ट कार की 20 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री करने का रिकॉर्ड बनाया है, मारुती सुजुकी कंपनी ने अपनी स्विफ्ट कार की मार्च 2016 में 15 लाख यूनिट और हाल ही में 20 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
प्रश्न 5. प्रसिद्ध हिंदी गायक मोहम्मद अज़ीज़ का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 55 वर्ष
ख. 59 वर्ष
ग. 64 वर्ष
घ. 75 वर्ष
Show Answer
उत्तर: ग. 64 वर्ष - भारतीय संगीत जगत के 80 और 90 के दशक के प्रसिद्ध हिंदी गायक मोहम्मद अज़ीज़ का हाल ही में 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, उनका जन्म 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में हुआ था.
प्रश्न 6. हाल ही में 14वें हॉकी विश्व कप 2018 का शुभारंभ किस शहर में हुआ है?
क. पुणे
ख. भुवनेश्वर
ग. नई दिल्ली
घ. मुंबई
Show Answer
उत्तर: ख. भुवनेश्वर - हाल ही में ओडिशा के भुवनेश्वर में 14वें हॉकी विश्व कप 2018 का शुभारंभ हुआ है, हॉकी विश्व कप में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा, आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने अब तक सिर्फ एक बार विश्व कप जीता है.
प्रश्न 7. बीसीसीआई ने आयु में धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है?
क. एक वर्ष
ख. दो वर्ष
ग. तीन वर्ष
घ. चार वर्ष
Show Answer
उत्तर: ख. दो वर्ष - बीसीसीआई ने हाल ही में आयु में धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों पर 2 वर्ष का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, साथ ही बीसीसीआई ने कहा है की 2018-19 सत्र से जो भी क्रिकेटर अपनी जन्म तिथि से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा.
प्रश्न 8. आईसीसी के द्वारा जारी की गयी गेंदबाजो की टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के कौन से गेंदबाज को पहला स्थान मिला है?
क. डेल स्टेन
ख. मिचल जोहनसन
ग. कैगिसो रबाडा
घ. कोरी विलियम
Show Answer
उत्तर: ग. कैगिसो रबाडा - हाल ही में आईसीसी के द्वारा जारी की गयी गेंदबाजो की टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा को पहला स्थान मिला है, साथ ही बल्लेबाजो की टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर भारत के विराट कोहली को पहला स्थान मिला है.
प्रश्न 9. हीदर स्वान अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई है वे किस देश की निवासी है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंडोनेशिया
Show Answer
उत्तर: ग. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हीदर स्वान हाल ही में अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई है, उन्होंने विंगसूट पहनकर अंटार्कटिका के ग्लेशियरों के ऊपर से उड़ान भरी है.
प्रश्न 10. निम्न में से कौन सा देश महिला सेनाध्यक्ष बनाने वाले पहला नैटो देश बन गया है?
क. स्लोवानिया
ख. इजराइल
ग. जापान
घ. इंडोनेशिया
Show Answer
उत्तर: क. स्लोवानिया - हाल ही में नैटो में शामिल स्लोवेनिया एकमात्र ऐसा देश बन गया है जिसने एक महिला को देश के सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है. 55 वर्ष की मेजर जनरल एलेंका एर्मेन्क जल्द ही सेनाध्यक्ष का पदभार संभालेंगी.