Current Affairs in Hindi – 6 November 2022 Questions and Answers

6 November 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 नवम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 November 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 6th November 2022 in Hindi (6 नवम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्न 1. किस टीम ने पहले बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 अपने नाम किया?

  • मुंबई
  • चेन्नई
  • गुवाहाटी
  • भोपाल
Show Answer
उत्तर: मुंबई - फाइनल में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर जीत हासिल की।

प्रश्न 2. स्वतंत्र भारत के किस पहले मतदाता का हाल ही में 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

  • अनूप सरन नेगी
  • सर्वेश सरन नेगी
  • माधुरी सरन नेगी
  • श्याम सरन नेगी
Show Answer
उत्तर: श्याम सरन नेगी - 106 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी श्री श्याम सरन नेगी का हाल ही में गांव कल्प में निधन हो गया.

प्रश्न 3. केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ 2022 के लिए निम में किस लेखक को चुना गया?

  • सेतु (ए. सेतुमाधवन)
  • पॉल ज़चारिया
  • नेदुमुदी वेणु
  • यरू वेणु
Show Answer
उत्तर: सेतु (ए. सेतुमाधवन) - इस वर्ष केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ के लिए प्रसिद्ध मलयालम कथा लेखक, सेतु (ए. सेतुमाधवन) को मलयालम भाषा और साहित्य में उनके समग्र योगदान के लिए चुना गया है।

प्रश्न 4. किस देश ने विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन होने का रेकॉर्ड बनाया है?

  • जापान
  • चीन
  • नेपाल
  • स्विट्जरलैंड
Show Answer
उत्तर: स्विट्जरलैंड - हाल ही में रैटियन रेलवे (RhB) ने घोषणा की कि उसने स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध रेलवे सिस्टम की 175वीं वर्षगांठ पर विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा है। यह ट्रेन कुल 1,910 लम्बी है। ट्रेन 25 अलग-अलग मल्टी-यूनिट ट्रेनों या 100 कोचों को जोड़ कर बनी है।

प्रश्न 5. हाल ही में तमिलनाडु में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के लिए कौनसी वेबसाइट शुरू की गई?

  • https://vaduraimeenakshi.hrce.tn.gov.in
  • https://saduraimeenakshi.hrce.tn.gov.in
  • https://maduraimeenakshi.hrce.tn.gov.in
  • https://kaduraimeenakshi.hrce.tn.gov.in
Show Answer
उत्तर: https://maduraimeenakshi.hrce.tn.gov.in - हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर और सीई) विभाग की हाल ही में मंदिर की नयी आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएस://मदुरैमीनाक्षी.एचआरसीई.टीएन.जीओवी.इन पर देखा जा सकता है।

प्रश्न 6. हाल ही में एसोसिएशन आफ इंफ्रास्ट्रक्चर इण्डस्ट्री (इंडिया) और किस कंपनी ने टेक्नोलॉजी ऑफ होम नॉलेज सीरीज, मास्टरक्लास की शुरुआत की है।

  • टाटा लिमिटेड
  • जेके सीमेंट लिमिटेड
  • रिलाइंस लिमिटेड
  • अशोका लेलैंड
Show Answer
उत्तर: जेके सीमेंट लिमिटेड - संयुक्त रुप से निर्माण कार्य को और सुदृढ़ बनाने के ज्ञान के साथ देश के कार्यरत सिविल इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने के लिए एसोसिएशन आफ इंफ्रास्ट्रक्चर इण्डस्ट्री (इंडिया) और जेके सीमेंट लिमिटेड ने टेक्नोलॉजी ऑफ होम नॉलेज सीरीज, मास्टरक्लास की शुरुआत की है।

प्रश्न 7. किसे वर्ष 2022-23 के लिए श्रीलंका-भारत सोसाइटी (एसएलआईएस) का अध्यक्ष चुना गया?

  • सुनील कुमार रेड्डी
  • एल.बी.श्रीराम
  • किशोर रेड्डी
  • अमित पंचाल
Show Answer
उत्तर: किशोर रेड्डी - वर्ष 2022-23 के लिए किशोर रेड्डी को सर्वसम्मति से श्रीलंका-भारत सोसाइटी (एसएलआईएस) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है।

प्रश्न 8. किस देश ने हाल ही में कम दूरी की चार बैलिस्टिक मिसाइलें पीले सागर की ओर दागीं?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • उत्तर कोरिया
  • नेपाल
  • बंगलादेश
Show Answer
उत्तर: उत्तर कोरिया - कम दूरी की चार बैलिस्टिक मिसाइलें उत्तर कोरिया ने हाल ही में पीले सागर की ओर दागीं।
Read Also...  7 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 7 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *