Current Affairs in Hindi – 13 October 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’13 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’13 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 13th October 2020 in Hindi (13 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्न 1. इकोनॉमी में तेजी लाने के लिए किसने 4 बड़ी घोषणाएं लागू की जिससे की अर्थव्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपए की एडिशनल डिमांड पैदा होगी?
[1] वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
[2] रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
[3] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
[4] ग्रह मंत्री अमित शाह

सही उत्तर
उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 अक्टूबर 2020 को कोरोनावायरस महामारी से लड़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 बड़ी घोषणाएं की जिनके कारण 1.05 लाख करोड़ रुपए की मांग बढ़ सकेगी. इस योजना में राज्यों को ब्याज मुक्त लोन से 12000 करोड़ आयेंगे, स्पेशल फेस्टिव लोन में 12000 करोड़ रुपए की मांग बढ़ेगी, केंद का कैपेक्स बजट बड़ा बाजार में 25000 करोड़ की मांग बढेगी और एलटीसी कैश बाउचर स्कीम : 56 करोड़ की मांग बढ़ेगी.

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किसकी जन्म शताब्दी पर PM मोदी ने 100 रुपये का सिक्का जारी किया?
[1] राजमाता विजयाराजे सिंधिया
[2] जीवाजीराव सिंधिया
[3] माधो राव सिंधिया
[4] रामधारी सिंह दिनकर

सही उत्तर
उत्तर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया - राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म जयंती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 100 रुपये का सिक्का जारी किया गया. राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था और 12 अक्टूबर 2019 को इनके 100 वर्ष पुरे होने के बाद जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा था. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की नेता रह चुकी हैं.

प्रश्न 3. हाल ही में टी-20 में दस हजार रन बनाने वाले एशिया का पहला बल्लेबाज कौन बने?
[1] शोएब मलिक
[2] शहीद अफरीदी
[3] सरफराज अहमद
[4] कामरान अकमल

सही उत्तर
उत्तर: शोएब मलिक - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर क्रिकेटर शोएब मलिक ने टी-20 में दस हजार रन बना एशिया के पहले बल्लेबाज बने विश्व के तीसरे बल्लेबाज.

प्रश्न 4. 12 अक्टूबर को निम्नलिखित में से कौनसा विश्व दिवस मनाया गया?
[1] World Arthritis Day
[2] World Cancer Day
[3] World TB Day
[4] World AIDA Day

सही उत्तर
उत्तर: World Arthritis Day - “विश्व गठिया दिवस” की स्थापना वर्ष 1996 को अर्थराइटिस और रूमेटिज़म इंटरनेशनल (एआरआई) ने गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (आरएमडी) जैसी बीमारी से जूझ रहे पीड़ित व्यक्तियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गयी थी। 12 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्व गठिया दिवस या अंग्रेजी में World Arthritis Day के रूप में मनाया जाता है.

प्रश्न 5. फॉर्मूला वन रेस में मर्सिडीज टीम के किस ड्राइवर खिलाडी ने रेस जीत जर्मनी के महान चालक माइकल शुमाकर के सबसे ज्यादा 91 फॉर्मुला वन रेस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की?
[1] लुईस हैमिल्टन
[2] रॉजर फेडरेर
[3] मैक्स वेल
[4] वल्त्तेरी बोत्तास

सही उत्तर
उत्तर: लुईस हैमिल्टन - लुइस हैमिल्टन ने इस रेस में मैक्स को 4.47 सेकेंड के समय से पछाड़कर यह जीत हासिल की और जर्मनी के महान चालक माइकल शुमाकर के सबसे ज्यादा 91 फॉर्मुला वन रेस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की.

प्रश्न 6. 12 अक्टूबर 2020 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 44 पुलों का उद्घाटन किया यह सभी पुल किस संगठन द्वारा बनाए गए है?
[1] बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ)
[2] नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
[3] ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड
[4] डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट

सही उत्तर
उत्तर: बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) - बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए इन 44 पुलों का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के किया इन पुलों की मदद से हमारे सेन्य बल और देश रक्षक को दूरदराज के इलाकों से संपर्क स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी इन पुलों में 7 पुल लद्दाख में तैयार किए गए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 10, हिमाचल में 2, उत्तराखंड और अरुणाचल में 8-8 और सिक्किम और पंजाब में 4-4 पुल बनाए गए हैं।

प्रश्न 7. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एक प्रेस कान्फ्रेंस में फेस्टिव सीजन में कर्मचारियों के लिए सरकार कैश वाउचर्स और फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आई है इस स्कीम में के तहत कितने रुपए सभी केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस में देगी?
[1] 10 हजार रु.
[2] 30 हजार रु.
[3] 20 हजार रु.
[4] 19 हजार रु.

सही उत्तर
उत्तर: 10 हजार रु. - 12 अक्टूबर 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने अर्थव्यवस्था में मजबूती लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमें से एक तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिला इस स्कीम में सभी कर्मचारियों को 10 हजार रुपए एडवांस में देगी।

प्रश्न 8. 12 अक्टूबर 2020 को अमेरिका के उप विदेश मंत्री जो भारत यात्रा में दिल्ली पहुचें का नाम क्या है?
[1] स्टीफन बिगुन
[2] बरैक ओबामा
[3] जोए बिडेन
[4] जिल बिडेन

सही उत्तर
उत्तर: स्टीफन बिगुन - स्टीफन बिगुन 12 अक्टूबर 2020 को भारत के दिल्ली शहर पहुचें जहाँ भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने दिल्ली में उनका स्वागत किया.

प्रश्न 9. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चैरमैन ने 12 अक्टूबर 2020 को एक अभियान में कहा की 33 करोड़ गोबर के दीयों से मनाई जाएगी राष्ट्रीय कामधेनु दीवाली, गणेश-लक्ष्मी भी होंगे गोबर निर्मित. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के वर्तमान चैरमैन कौन है?
[1] डॉक्टर वल्लभ भाई कथीरिया
[2] प्रकाश जावडेकर
[3] अरुशी निशंक
[4] सुब्रमण्यम स्वामी

सही उत्तर
उत्तर: डॉक्टर वल्लभ भाई कथीरिया - राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चैरमैन डॉक्टर वल्लभ भाई कथीरिया ने 12 अक्टूबर 2020 को इस अभियान की जानकारी दी जिसमें इस आयोग का लक्ष्य है की देश के 11 करोड़ परिवारों के माध्यम से इस वर्ष 33 करोड़ गोबर के दीपक जलाए जाएं।

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस कांग्रेसी सदस्य ने अपना इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई?
[1] खुशबू सुंदर
[2] विजयशांति
[3] अवंतिका
[4] संगीता

सही उत्तर
उत्तर: खुशबू सुंदर - खुशबू सुंदर एक साउथ की कलाकार भी रही है जिन्होंने लगभग 200 से अधिक फिल्मों में कलाकारी निभाई है और यह टीवी प्रीजेंटर भी रह चुकी है इन्होने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई है.
Read Also...  Current Affairs - 19 March 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *