Current Affairs in Hindi – 5 October 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 5th October 2020 in Hindi (5 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. निम्न में से किस राज्य की येदियुरप्पा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. कर्नाटक
  4. बिहार
सही उत्तर
उत्तर: कर्नाटक - कर्नाटक राज्य की येदियुरप्पा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गया है. वे दिल्ली का दौरा करेंगे और संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे. पार्टी संविधान के अनुसार केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा 39 पदाधिकारी 13 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 15 सचिव और एक कोषाध्यक्ष बनाया जाता है.

प्रश्न 2. एचडीएफसी बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर रवि संथानम को फोर्ब्स की ‘वर्ल्ड्स मोस्ट इंफ्लूएंशियल सीएमओ’ सूची में कौन सा स्थान मिला है?

  1. 21वां स्थान
  2. 27वां स्थान
  3. 35वां स्थान
  4. 39वां स्थान
सही उत्तर
उत्तर: 39वां स्थान - विश्व के 50 सबसे प्रभावशाली सीएमओ की सूची में एचडीएफसी बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर रवि संथानम को फोर्ब्स की 'वर्ल्ड्स मोस्ट इंफ्लूएंशियल सीएमओ' सूची में 39वां स्थान मिला है. वे फोर्ब्स की सूची में किसी भारतीय कंपनी के अकेले सीएमओ हैं. जबकि सूची में पहला स्थान एपल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वीपी फिल स्किलर को मिला है.

प्रश्न 3. निम्न में से किसके द्वारा प्रकाशित डाटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 में देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 2206 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है?

  1. केंद्र सरकार
  2. नाबार्ड
  3. योजना आयोग
  4. विश्व बैंक
सही उत्तर
उत्तर: नाबार्ड - बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डवलपमेंट (नाबार्ड) के द्वारा प्रकाशित डाटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 में देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 2206 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2020 तक देश के 685 जिलों में 45 आरआरबी ऑपरेशन में हैं. जबकि 26 बैंकों को मुनाफा, 19 को नुकसान हुआ है.

प्रश्न 4. आईएसीसी ने ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स के तहत किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है?

  1. अमिताभ बच्चन
  2. रतन टाटा
  3. सुंदर पिचाई
  4. मुकेश अम्बानी
सही उत्तर
उत्तर: रतन टाटा - इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने हाल ही में ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स के तहत रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है. टाटा के नेतृत्व में उनका ग्रुप सिर्फ तीन दशकों में अमेरिका की सबसे बड़ी भारतीय रोजगार प्रदाता कंपनी बन गई है.

प्रश्न 5. एस. एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के वैज्ञानिकों ने किस बीमारी को पैदा करने वाले गैस्ट्रिक रोगाणु का पता लगाने के लिए नया “ब्रेथप्रिंट” खोजा है?

  1. ब्रेन हम्रेज
  2. अल्सर
  3. कैंसर
  4. एड्स
सही उत्तर
उत्तर: अल्सर - एस. एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज, कोलकाता में डॉ. माणिक प्रधान एवं उनकी टीम के वैज्ञानिकों ने अल्सर पैदा करने वाले गैस्ट्रिक रोगाणु का पता लगाने के लिए नया "ब्रेथप्रिंट" खोजा है. जो की पेप्टिक अल्सर का कारण बनता है. हमारा गैस्ट्रोइन्स्टेस्टाईनल (जीआई) ट्रैक शरीर में पानी के मेटाबोलिजम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

प्रश्न 6. भारत ने सतह से सहत पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस किस बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण हाल ही में सफल परीक्षण किया है?

  1. पृथ्वी
  2. अग्नि
  3. सूर्य
  4. शौर्य
सही उत्तर
उत्तर: शौर्य - भारत ने सतह से सहत पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल शौर्य के नए संस्करण का ओडिशा के बालासोर में हाल ही में सफल परीक्षण किया है. शौर्य मिसाइल के आने से मौजूदा मिसाइस सिस्टम को मजबूती मिलेगी. यह मिसाइल पनडुब्‍बी से लॉन्‍च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का जमीनी रूप है.

प्रश्न 7. रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने हाल ही में हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के कौन से वे वार्षिक सत्र को संबोधित किया है?

  1. 50वें
  2. 65वें
  3. 74वें
  4. 85वें
सही उत्तर
उत्तर: 74वें - रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने हाल ही में हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के 74वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया है. उन्होंने कहा की भारत की आत्मनिर्भर बनने की क्षमता, संचालन के विस्तारित पैमाने, विनिर्माण के बेहतर कार्यव्यवहार को लागू करने और गुणवत्ता सुधार को पूरी दुनिया में मान्यता मिल रही है.

प्रश्न 8. बिहार चुनाव के लिए मधु महाजन और बीआर बालाकृष्णन को किसने विशेष व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है?

  1. केंद्र सरकार
  2. राज्य सरकार
  3. चुनाव आयोग
  4. निति आयोग
सही उत्तर
उत्तर: चुनाव आयोग - चुनाव आयोग ने हाल ही में वर्ष 1982-बैच के आईआरएस अधिकारी मधु महाजन और वर्ष 1983 के बालाकृष्णन को बिहार चुनाव के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है. वे सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त हो रहे है या नहीं.

प्रश्न 9. 5 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व फौजी दिवस
  2. विश्व शिक्षक दिवस
  3. विश्व यूनेस्को दिवस
  4. विश्व डाक दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व शिक्षक दिवस - 5 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher's day) मनाया जाता है. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है. इस दिन शिक्षकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है.

प्रश्न 10. ट्यूनिशिया की ओंस जबेउर फ्रेंच ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुचे वाली _______ की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं है?

  1. जापान
  2. इराक
  3. सउदी अरब
  4. चीन
सही उत्तर
उत्तर: सउदी अरब - ट्यूनिशिया की ओंस जबेउर फ्रेंच ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुचे वाली सउदी अरब की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं है. उन्होंने अपने थर्ड राउंड में बेलारूस की 8वीं सीड अरिना सबलेंका को 7-6 2-6 6-3 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है. वे वर्ष 2011 में फ्रेंच ओपन का जूनियर खिताब जीत चुकीं हैं.
Read Also...  Today Gk Hindi: 29 August 2025 Current Affairs | आज के करंट अफेयर्स 29 अगस्त 2025
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *