Current Affairs in Hindi – 29 September 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’29 सितम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’29 September 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 29th September 2020 in Hindi (29 सितम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. अमेरिकी कोर्ट ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के किस चीनी ऐप पर बैन लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है?

  1. पबजी
  2. टिक टॉक
  3. लाइकी
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: टिक टॉक - अमेरिकी कोर्ट ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट के न्यायाधीश ने आदेश जारी करने की कोई वजह नहीं बताई है मगर कहा कि वो इस मसले पर बाद में फ़ैसला देंगे.

प्रश्न 2. हाल ही में किसने 24 प्रमुख सेक्टरों के जुड़े मंत्रालयों को देश को आत्मनिर्भर बनाने और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए चुना है?

  1. केंद्र सरकार
  2. निति आयोग
  3. डीपीआईआईटी
  4. योजना आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: डीपीआईआईटी - डिपॉर्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) ने हाल ही में देश के 24 प्रमुख सेक्टरों के जुड़े मंत्रालयों को देश को आत्मनिर्भर बनाने और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए चुना है. ये सभी 24 प्रमुख सेक्टर (फूड प्रोसेसिंग, टॉयज, फर्नीचर, एग्रो कैमिकल्स, टैक्सटाइल्स, ऑर्गेनिक फार्मिंग, आयरन, एल्युमिनियम एंड कॉपर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी, लेदर एंड शूज और ऑटो पार्ट्स) है.

प्रश्न 3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसे सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया है?

  1. एनी कोनी बेकट
  2. एमी कोनी बैरेट
  3. साइमन बैरेट
  4. सीमोन बैरेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: एमी कोनी बैरेट - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन से खाली हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद के लिए एमी कोनी बैरेट (Amy Coney Barrett) को नामित किया है. लेकिन राष्ट्रपति की अनुशंसा के बाद बैरेट के नाम को सीनेट की मंजूरी मिलनी जरूरी है.

प्रश्न 4. भारत के किस राज्य ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए “संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार” जीता है?

  1. केरल
  2. गुजरात
  3. महाराष्ट्र
  4. बिहार
सही उत्तर देखे
उत्तर: केरल - भारत के केरल राज्य ने ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए "संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार" जीता है. यह पुरस्कार राज्य में जीवनशैली रोग नियंत्रण तंत्र और आबादी के एक बड़े हिस्से द्वारा प्राप्त मुफ्त सेवाओं और उपचार को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया गया है.

प्रश्न 5. इनमे से किसने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से “डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020” का उद्घाटन किया है?

  1. रामविलास पासवान
  2. रामनाथ कोविंद
  3. अमित शाह
  4. नरेंद्र मोदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: अमित शाह - केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष श्री अमित शाह ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से "डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020" का उद्घाटन किया है. इस डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020’का उद्देश्य पूर्वोत्तर के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों का एक दूसरे के साथ परिचय कराना पूर्वोत्तर के आर्थिक विकास और पर्यटन तथा रोजगार को बढ़ावा देना है.

प्रश्न 6. भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह और महिला टीम की मिडफील्डर _____ को “प्लेयर ऑफ द ईयर” का पुरस्कार दिया गया है?

  1. संजू
  2. रतनबाला देवी
  3. सुमन वर्मा
  4. सुष्मिता जैन
सही उत्तर देखे
उत्तर: संजू - भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को "प्लेयर ऑफ द ईयर" का पुरस्कार दिया गया है जबकि रतनबाला देवी को महिला और अनिरुद्ध थापा को पुरुष वर्ग में ‘एमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया है.

प्रश्न 7. भारत का कौन सा राज्य खुली सिगरेट-बीड़ी की बिक्री पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?

  1. केरल
  2. पंजाब
  3. महाराष्ट्र
  4. गुजरात
सही उत्तर देखे
उत्तर: महाराष्ट्र - महाराष्ट्र राज्य हाल ही में खुली सिगरेट-बीड़ी की बिक्री पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा की सिगरेट और तंबाकू अधिनियम 2003 के मुताबिक सिगरेट-बीड़ी समेत सभी तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखना जरूरी है.

प्रश्न 8. 29 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व नेत्र दिवस
  2. विश्व कान दिवस
  3. विश्व किडनी दिवस
  4. विश्व हृदय दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व हृदय दिवस - 29 सितम्बर को विश्वभर में विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना है इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी.

प्रश्न 9. देश की कौन सी दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी के एमडी मिलिंद बर्वे का अगले महीने खत्म हो वाला है?

  1. एसबीआई म्यूचुअल फंड
  2. मथूद म्यूचुअल फंड
  3. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
  4. पीएनबी म्यूचुअल फंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड - देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी म्यूचुअल फंड कंपनी के एमडी मिलिंद बर्वे का अगले महीने खत्म हो वाला है. लेकिन वे जब तक नए एमडी की नियुक्ति नहीं होती वे तब तक बर्वे बने रहेंगे. उनका 3 महीने का अतिरिक्त कार्यकाल रहेगा.

प्रश्न 10. प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और किस देश की प्रधानमंत्री श्री मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच हाल ही में वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया गया?

  1. जापान
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. डेनमार्क
  4. कज़िस्तान
सही उत्तर देखे
उत्तर: डेनमार्क - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री श्री मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच हाल ही में वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया गया इस वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन में दोनों के बीच सहयोग बढ़ाने के साथ कोरोना महामारी को खत्म करने पर चर्चा हुई. उसके बाद नरेंद्र मोदी ने मेटे फ्रेडरिक्सन को शादी के लिए मुबारकबाद दी और कोरोना महामारी खत्म होने के बाद उन्हें भारत आने का न्यौता भी दिया.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 31 August 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *