करंट अफेयर्स 11 दिसम्बर 2023 – प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

Today Current Affairs in Hindi 11 December 2023: Questions and Answers

आज के मतलब 11 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 11 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

‘11 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्या हिंदी में

Q1. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसका नाम लाया गया है?

क. अनिल बेजल
ख. कुमारदेव साय
ग. विष्णुदेव साय
घ. सरवनदेव साय

Answer ग. – हाल ही में भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में नेता चुन लिए गए। और यह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Q2. हाल ही में किस देश ने नया रिमोट सेंसिंग उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है?

क. भारत
ख. जापान
ग. चीन
घ. अमेरिका

Answer ग. – हाल ही में चीन ने अंतरिक्ष में रिमोट सेंसिंग उपग्रह स्थापित करने के लिए एक लांग मार्च -2डी वाहक रॉकेट प्रक्षेपित किया। यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के रॉकेटों का 500वां उड़ान मिशन है।

Q3. किस तमिल कवि के जन्मदिन अवसर पर “भारतीय भाषा दिवस” के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया है?

क. चिन्नास्वामी रजनीश भारती
ख. चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती
ग. चिन्नास्वामी अमिताभ भारती
घ. चिन्नास्वामी सर्वेश भारती

Answer ख. – 11 दिसंबर भारत सरकार ने प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन पर भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया है।

Q4. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य के प्रधानमंत्री के पद से कौन इस्तीफा देने वाले है?

क. कनास्तासिया पलास्ज़ुक
ख. अनास्तासिया पलास्ज़ुक
ग. धनास्तासिया पलास्ज़ुक
घ. पनास्तासिया पलास्ज़ुक

Answer ख. – लगभग नौ साल के कार्यकाल के बाद ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की प्रमुख अनास्तासिया पलास्ज़ुक ने हाल ही में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

Q5. किस मुख्यमंत्री ने हाल ही में ‘चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023’ की सूची में स्थान अर्जित किया है?

क. ठाकुर बलविंदर सिंह सुक्खू
ख. ठाकुर रविंदर सिंह सुक्खू
ग. ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
घ. ठाकुर अरविंदर सिंह सुक्खू

Answer ग. – आउटलुक बिजनेस पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023’ की सूची में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थान अर्जित किया है।

Q6. स्वच्छता ओलम्पियाड डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड के दूसरे संस्करण के विजेताओं में किसे राष्ट्रीय विजेता चुना गया है?

क. अवरीत कौर
ख. उर्मिला कौर
ग. प्रवीन कौर
घ. अनीता कौर

Answer क. – हाल ही में भारत में सबसे बड़े स्वच्छता ओलम्पियाड डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड के दूसरे संस्करण के विजेताओं की घोषणा दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी, रेकिट ने अपने प्रमुख अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ के तहत की है।

Q7. हाल ही में भारतीय भाषा दिवस पर किस भाषा के संरक्षण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है?

क. कश्मीरी भाषा
ख. सिंधी भाषा
ग. बागरी भाषा
घ. अंग्रेजी भाषा

Answer ख. – हाल ही में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (एनसीपीएसएल) भारत सरकार द्वारा भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर संत हिरदारामनगर में परिसंवाद और परिचर्चा का आयोजन किया गया।

पढ़ना जारी रखें:-

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *