14 september 2023 current affairs in hindi

Today Current Affairs in Hindi 14 September 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स: 14 सितम्बर 2023

14 September 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 14 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (current affairs of 14 September 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

14 September 2023 Current Affairs in Hindi – 14 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करंट अफेयर्स जारी कर दिए गए है, आप एक रेखा में पढ़ सकते हो 14 सितंबर 2023 के करेंट अफेयर्स हिंदी में.

  1. हार्वेस्ट गोल्ड ने पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ‘रेस एंबेसेडर’ के रूप में अपने साथ जोड़ा है।
  2. डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों के संबंध में भारत और आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।
  3. आस्टेलिया में गोपाल बागले को नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  4. ओबैदुल हसन को बंगलादेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  5. उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए 1650 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।
  6. अमेज़न वेब सर्विसेज कंपनी ने इसरो और इन-स्पेस के साथ स्पेस-टेक इनोवेशंस में मदद करने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है।
  7. कुलदीप यादव ने सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।
  8. उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपनी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।
  9. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में में संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया गया है।
  10. भारत में अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी ने अपना हाइपर लोकल प्लेटफॉर्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ लॉन्च करने की घोषणा की है।
Read Also...  14 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 14 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

14 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढेंगे 14 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जबाव हिंदी में

Q1. हार्वेस्ट गोल्ड ने किस पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी को ‘रेस एंबेसेडर’ के रूप में अपने साथ जोड़ा है?

  • साइना मिर्जा
  • साइना नेहवाल
  • साइना जोश्वाल
  • साइना अग्रवाल

Ans. साइना नेहवाल : देश के अग्रणी ब्रेड ब्रांड में से एक हार्वेस्ट गोल्ड ने 13 सितम्बर 2023 को ले मेरीडियन होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023’ के लॉन्च करने की घोषणा की। और इस ब्रांड ने पूर्व बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन साइना नेहवाल को ‘रेस एंबेसेडर’ के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

Q2. डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों के संबंध में भारत और किन देशो के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

  • अफ्रीका, जापान और चीन तथा बांग्लादेश
  • फ़्रांस, सिएरा लियॉन और थाईलैंड तथा नेपाल
  • रूस, अफ्रीका और इंडोनेशिया तथा थाईलैंड
  • आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा

Ans. आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों के संबंध में भारत और आर्मेनिया, सिएरा लियॉन और एंटीगुआ तथा बारबूडा देशो के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है।

Q3. आस्टेलिया में नया भारतीय उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

  • गोपाल बागले
  • सर्वेश बागले
  • सुमित बागले
  • आशीष बागले

Ans. गोपाल बागले: श्रीलंका देश में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले को हाल ही में आस्टेलिया में नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

Q4. किसे बंगलादेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

  • अजगर हसन
  • ओबैदुल हसन
  • अबुल हसन
  • सोइब हसन

Ans. ओबैदुल हसन: बंगलादेश गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 13 सितम्बर 2023 को सर्वोच्च न्यायलय के अपीलीय प्रभाग के न्यायाधीश ओबैदुल हसन को देश का नया मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 20 May 2019 Questions and Answers

Q5. उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए कितने करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है?

  • 1650 करोड़
  • 1950 करोड़
  • 1150 करोड़
  • 1620 करोड़

Ans. 1650 करोड़ : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला स्कीम के विस्तार के लिए 1650 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है जिससे अगले तीन वर्षो में 75 लाख नये रसोई गैस – एलपीजी कनेक्शन दिये जाएगें।

Q6. किस कंपनी ने इसरो और इन-स्पेस के साथ स्पेस-टेक इनोवेशंस में मदद करने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है?

  • अमेज़न वेब सर्विसेज
  • ट्विटर वेब सर्विसेज
  • वालमार्ट वेब सर्विसेज
  • फ्लिप्कार्ट वेब सर्विसेज

Ans. अमेज़न वेब सर्विसेज: अमेज़न वेब सर्विसेज (एडब्लूएस) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटिंग द्वारा स्पेस-टेक इनोवेशंस में सहायता करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है।

Q7. कौन भारतीय सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं?

  • याजुवेंद्र चहल
  • राहुल द्रविड़
  • दिनेश कार्तिक
  • कुलदीप यादव

Ans. कुलदीप यादव : भारत एशिया कप 2023 के फाइनल में कदम रख लिया है और कुलदीप यादव एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

Q8. किस देश ने हाल ही में अपनी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान
  • चीन
  • उत्तर कोरिया

Ans. उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया ने अपनी दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान तट रक्षक ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए 13 सितम्बर 2023 को जानकारी दी।

Q9. किस राज्य में संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया गया है?

  • बिहार
  • कर्णाटक
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 13 August 2017 for SSC Exam

Ans. उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में पुलिस और एनएसजी ने आतंकी घटनाओं के प्रति अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के इरादे से 13 सितम्बर 2023 को संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5’ को अंजाम दिया।

  • अमेरिकन एक्सप्रेस
  • अमेज़न एक्सप्रेस
  • भारत एक्सप्रेस
  • जापान एक्सप्रेस

Ans. अमेरिकन एक्सप्रेस: अमेरिकन एक्सप्रेस ने अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में छोटे व्यापारियों को सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भारत देश में अपना हाइपर लोकल प्लेटफॉर्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ लॉन्च किया है।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *