करंट अफेयर्स 17 दिसम्बर 2023 – प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

Today Current Affairs in Hindi 17 December 2023: Questions and Answers

आज के मतलब 17 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 17 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

‘17 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्या हिंदी में

प्रश्न 1: हाल ही में कौन गेंदबाज 500 टेस्ट विकेट तक लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बन गए है?

  1. नाथन लियोन
  2. जोश हज्लेवूद
  3. उस्मान ख्वाजा
  4. पट कमिंस

उत्तर: 1. 500 टेस्ट विकेट तक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन दुनिया के आठवें गेंदबाज और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।

प्रश्न 2: हाल ही में नरेन्द्र मोदी ने कहाँ पर दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ (एसडीबी) का उद्घाटन किया है?

  1. गुजरात
  2. दिल्ली
  3. मुंबई
  4. पंजाब

उत्तर: 1. गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ (एसडीबी) का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

प्रश्न 3: भाजपा के किस विधायक को हाल ही में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई है?

  1. अर्जुन नेताम
  2. राम विचार नेताम
  3. मनीष नेताम
  4. अनीता सिंह नेताम

उत्तर: 2. छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में भाजपा के वरिष्ठ विधायक राम विचार नेताम को नियुक्त किया जाएगा।

प्रश्न 4: हाल ही में एफआईएच हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप मलेशिया 2023 में भारत किस स्थान पर रहा?

  1. पांचवें स्थान
  2. द्वितीय स्थान
  3. चौथे स्थान
  4. प्रथम स्थान

उत्तर: 3. एफआईएच हॉकी जूनियर पुरुष विश्व कप मलेशिया 2023 में हाल ही में कांस्य पदक मुकाबले में भारत स्पेन से 1-3 से हार गया और इस हार के बात देश 4th पायदान पर रहा।

Read Also...  27 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

प्रश्न 5: तीन दिवसीय सुरक्षा और बचाव अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा?

  1. फरीदाबाद
  2. मेरठ
  3. दिल्ली
  4. अजमेर

उत्तर: 1. 18 दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फरीदाबाद में तीन दिवसीय सुरक्षा और बचाव अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

प्रश्न 6: हाल ही में किनके द्वारा अहमदाबाद में ‘रूफटॉप सोलर’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया है?

  1. कनुभाई देसाई
  2. अमित सिंघानिया
  3. अर्जुम पाल
  4. अशोक गहलोत

उत्तर: 1. अहमदाबाद में गुजरात के वित्त, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री कनुभाई देसाई की अध्यक्षता में ‘रूफटॉप सोलर’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *