current-affairs-in-hindi-21-august-2023

Today Current Affairs in Hindi 21 August 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 20 अगस्त 2023

21 अगस्त 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 21 अगस्त 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Q1.किस टेनिस खिलाडी ने अपने करियर का 39वां एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया है?

  • रोजेर फेदेरेर
  • कार्लोस अल्काराज़
  • रफल नडाल
  • नोवाक जोकोविच

नोवाक जोकोविच: स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ को हराकर जोकोविच ने अपने करियर का 39वां एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया है.

Q2. राज्यसभा में कितने नए सदस्यों ने नवनिर्वाचित सदस्यों के रूप में शपथ ली?

  • नौ
  • बारह
  • एक
  • चार

Ans. नौ: इन सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के एस. जयशंकर, नगेंद्र राय, केसरी देव सिंह दिग्विजय सिंह झाला, बाबू भाई जयसंगभाई देसाई तथा तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदू शेखर राय, डोला सेन, प्रकाश चिक बारीक और सामीरुल इस्लाम शामिल है।

Q3. 9वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन का शुभारंभ किस नगर में हुआ है?

  • मेरठ
  • उदयपुर
  • जयपुर
  • चंडीगढ़

Ans. उदयपुर: 9वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन वर्ष 2023 में 21 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 2 सत्र होंगे. इस सम्मलेन के प्रथम सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों के कौशल को और अधिक बेहतर बनाने और वर्तमान युग की चुनौतियों में जनप्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

Q4. लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में कितने रुपए डाल रही है?

एक हजार रूपए
अठारह हजार रूपए
आठ हजार रूपए
दस हजार रूपए

Read Also...  Weekly Current Affairs (1st to 7 Feb 2021) in Hindi

Q5. ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ सीजन- 2 का सम्बन्ध की क्षेत्र से है?

  • खेल
  • चिकित्सा
  • राजनीती
  • फिल्म

Ans. खेल: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के सीजन- 2 शुरू होने से पहले खेलों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मशाल मार्च आयोजित करने का फ़ैसला किया गया है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त 20223 को लुधियाना से होगी।

Q6. किस देश को सड़क, जल आपूर्ति और ऊर्जा के निर्माण के लिए ब्रिक्स बैंक से पांच अरब डॉलर से अधिक राशी प्राप्त हुई है?

  • दक्षिण अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
  • चीन

Ans. दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका में सड़क, जल आपूर्ति और ऊर्जा के निर्माण के लिए न्यू डेवलपमेंट बैंक यानि ब्रिक्स देशों द्वारा बनाए गए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 100 अरब रैंड (5.27 अरब डॉलर) प्राप्त हुए।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *