current-affairs-in-hindi-24-august-2023
Current Affairs

Today Current Affairs in Hindi 24 August 2023: Questions and Answers

आज के करंट अफेयर्स पढ़ें: 24 अगस्त 2023

24 अगस्त 2023 करंट अफेयर्स हिंदी में: आज के मतलब 24 अगस्त 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Q1. चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग तारीख क्या है?

  • 23 अगस्त 2023
  • 23 अप्रैल 2023
  • 23 अगस्त 2021
  • 23 अगस्त 2020

Ans. 23 अगस्त 2023: यह दिन एक इतिहासक दिन है जब हर भारतीय की आँखों में ख़ुशी के आंसू चलके और विश्व में सिर्फ भारत का ही नाम था और हर अखबार में प्रथम पन्ने पर सिर्फ यही लिखा था की भारत विश्व का चोथा देश बन था जिसने चंद्रमा पर अपने इस मिशन की सफल लैंडिंग की है और विश्व का पहला देश चंद्रमा की दक्षिण ध्रुव में लैंड होना. यह भारत और हर भारतीयों के लिए बहुत अब्धि बड़ी उपलब्धि है साथ ही यह एक इतिहास बन चूका है।

Q2. ब्रिक्स समूह में कितने और नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा?

  • 12
  • 10
  • 5
  • 4

Ans. 5: अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ब्रिक्स समूह के नए सदस्य बनेंगे। ब्राज़ीलियाई समाचार पोर्टल यूओएल ने शिखर सम्मेलन के अंतिम दस्तावेज़ के मसौदे का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

Q3. किस बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री का हाल ही में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

  • हेमा मालिनी
  • लता मंगेशकर
  • आशा भोंसले
  • सीमा आर. देव

Ans. सीमा आर. देव: यह एक दिग्गज बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री रही है और हाल ही में इनका 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Q4. कंबोडिया में विकास को बढ़ावा देने के लिए “हुन मानेट” ने किस रणनीति को लांच किया है?

  • पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2023-2028
  • पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2024-2028
  • पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2027-2028
  • पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2021-2028

Ans. पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2023-2028: कंबोडिया के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री हुन मानेट ने 24 अगस्त 2024 को पहली कैबिनेट बैठक के दौरान ‘ पेंटागोनल रणनीति-प्रथम चरण 2023-2028’ लॉन्च की। इस रणनीति में देश में नौकरियां पैदा करने, समानता सुनिश्चित करने, दक्षता बढ़ाने और कंबोडिया विजन 2050 को साकार करने की यात्रा में स्थिरता बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई थी।

Q5. हाल ही में किसने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) निलंबित कर दिया है?

  • बीसीसीआई
  • एसएससी
  • युपीएससी
  • यूडब्ल्यूडब्ल्यू

Ans. यूडब्ल्यूडब्ल्यू: वैश्विक स्तर पर कुश्ती खेल का नियमन करने वाली संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को समय पर चुनाव न करवाने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Q6. वर्तमान में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) अध्यक्ष कौन है?

  • विक्रम साराभाई
  • प्रज्ञान
  • एस सोमनाथ: एस
  • नरेन्द्र मोदी

Ans. एस सोमनाथ: एस. सोमनाथ एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर और रॉकेट तकनीशियन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष भी हैं। इनको जनवरी 2022 में के. सिवन के बाद इसरो का के अध्यक्ष चुना गया था। और हाल ही में इसरो ने बहुत बढ़ी उपलब्धि हासिल की है जिसमे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है इसमें यह काफी चर्चित है.

Q7. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में कितने कार्यों के लिए 442 करोड़ रुपए की मदद दी है?

  • 224 कार्यों
  • 4 कार्यों
  • 2 कार्यों
  • 1000 कार्यों

Ans. 224 कार्यों: राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 442 करोड़ रुपए के 224 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है.

Q8. टॉक्सिन-फ्री एवं प्राकृतिक पर्सनल केयर डी2सी ब्रांड द मॉम्स कंपनी ने किस भारतीय अभिनेत्री के साथ साझेदारी की है?

  • कटरीना कैफ
  • नेहा धूपिया
  • रवीना टंडन
  • अमीषा पटेल

Ans. नेहा धूपिया: टॉक्सिन-फ्री एवं प्राकृतिक पर्सनल केयर डी2सी ब्रांड द मॉम्स कंपनी ने अपनी प्राकृतिक प्रोटीन हेयर केयर रेंज के लिए अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ साझेदारी की है।

23 August 2023: Questions and Answers

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *