4 March 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi
Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 मार्च 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 March 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
पढ़ें: 4 मार्च भारत और विश्व की ऐतिहासक घटनाएँ
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन IPL में किस टीम का कोच नियुक्त किया गया है?
क. राजस्थान रॉयल्स
ख. किंग्स पंजाब
ग. मुंबई इन्दिंस
घ. सनराइजर्स हैदराबाद
उत्तर: सनराइजर्स हैदराबाद – साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन को सनराइजर्स हैदराबाद कोच नियुक्त किया गया है. जेम्स फ्रैंकलिन ने 2011 और 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए IPL में हिस्सा लिया था। वह IPL में पहली बार कोचिंग करते नजर आएंगे.
जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने बंगाल के समुद्री तटों और किस पर समुद्री स्लग मोलस्क की एक नई किस्म की खोज की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. ओडिशा
उत्तर: ओडिशा – जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने ओडिशा और बंगाल के समुद्री तटों पर समुद्री स्लग मोलस्क की एक नई किस्म की खोज की है. जिसका नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा गया है। यह प्रजाति मुख्य रूप से मरीन हैबिटेट में रहती है.
मद्रास विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने हाल ही में किस राज्य के चेट्टिमेदु पाथुर में एक बच्चे के प्राचीन दफन स्थल का पता लगाया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. पंजाब
घ. तमिलनाडु
उत्तर: तमिलनाडु – मद्रास विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग के छात्रों और प्रोफेसरों ने हाल ही में तमिलनाडु के चेट्टिमेदु पाथुर में एक बच्चे के प्राचीन दफन स्थल का पता लगाया है. इस कंकाल के बगल में एक बर्तन पाया गया है, जिसे नवपाषाण काल का बताया गया है.
हाल ही में जारी एक रिसर्च के अनुसार, वर्ष 1990 के बाद से वयस्कों में मोटापे का प्रसार कितने गुना से अधिक हुआ है?
क. तीन गुना
ख. चार गुना
ग. पांच गुना
घ. दोगुना
उत्तर: दोगुना – द लैंसेट पेपर में 29 फरवरी को प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, वर्ष 1990 के बाद से वयस्कों में मोटापे का प्रसार दोगुना से अधिक हुआ है। इसके अलावा, 5 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों में यह चार गुना अधिक हो गया है.
निम्न में से किस राज्य के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन हो गया है?
क. बिहार
ख. कर्णाटक
ग. हैदराबाद
घ. उत्तर प्रदेश
उत्तर: उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया है. वे पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गए और 1984 में लोकसभा सदस्य बने.