Current Affairs

करंट अफेयर्स – 8 दिसम्बर 2023: प्रश्न उत्तर एवं वर्तमान घटनाक्रम

Today Current Affairs in Hindi 8 December 2023: Questions and Answers

8 December 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 8 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 8 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

International Center for Automotive Technology organizes “ADAS Show- 2023” in Manesar

8 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

नई दिल्ली में हाल ही में किसने लक्ष्मीपत सिंघानिया-आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय लीडरशीप पुरस्कार प्रदान किए है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. राजनाथ सिंह
ग. श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
घ. अजय सिंह
उत्तर: श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को किस स्थान पर प्रथम भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिएननेल 2023 का उद्घाटन करेंगे?
क. कुतुबमीनार
ख. लाल किले
ग. सूची संतंभ
घ. पुराना किला
उत्तर: लाल किले

हाल ही में किस मंत्रालय ने सभी गांवों की मैपिंग और प्रलेखन तैयार करने के लिए मेरा गांव मेरी धरोहर परियोजना लांच की है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. बाल विकास मंत्रालय
घ. संस्कृति मंत्रालय
उत्तर: संस्कृति मंत्रालय

निम्न में से किस मिशन ने देश भर में 5.2 मिलियन पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण और 90 मिलियन फोलियो का संरक्षण किया है?
क. विज्ञान मिशन
ख. जिज्ञासा मिशन
ग. खेल मिशन
घ. राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन
उत्तर: राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन

किस मंत्रालय के अधीन इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ने मानेसर में “एडीएएस शो- 2023” का आयोजन किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. भारी उद्योग मंत्रालय
उत्तर: भारी उद्योग मंत्रालय

‘8 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम व्याख्या हिंदी में

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में लक्ष्मीपत सिंघानिया-आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय लीडरशीप पुरस्कार प्रदान किए है. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की आपाधापी ने मानवता को नुकसान पहुंचाया है। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय गड़बड़ी उसी का परिणाम है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 8 दिसंबर, 2023 को लाल किले पर प्रथम भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिएननेल 2023 का उद्घाटन करेंगे. इस प्रथम भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन बिएननेल 2023 का आयोजन देश में एक प्रमुख वैश्विक सांस्कृतिक पहल को विकसित करने और संस्थागत बनाने के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप किया जा रहा है.

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में मेरा गांव, मेरी धरोहर (एमजीएमडी) कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गांवों की मैपिंग और प्रलेखन तैयार करने का निर्णय लिया है. संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के समन्वय से सांस्कृतिक मैपिंग पर राष्ट्रीय मिशन चलाया जाता है.

राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन ने 2003 में अपनी स्थापना से लेकर सितंबर 2023 तक देश भर में 5.2 मिलियन पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण, 90 मिलियन फोलियो का संरक्षण और 3.30 करोड़ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया है। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में दी है.

भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन हरियाणा के मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने आज वैश्विक व्यापार सूचना कंपनी- आयरा की सहभागिता में “एडीएएस शो- 2023” का आयोजन किया है. इस शो में 45 से अधिक अग्रणी ओईएम जैसे कि बीएमडब्ल्यू, एमजी, होंडा और ऑटो टेक कंपनियों ने उन्नत चालक सहायता प्रणाली (एडीएएस) तकनीक का प्रदर्शन किया.

पढ़ना जारी रखें:-

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *