करंट अफेयर्स – 9 दिसम्बर 2023: प्रश्न उत्तर एवं वर्तमान घटनाक्रम

Today Current Affairs in Hindi 9 December 2023: Questions and Answers

9 December 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 9 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 9 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

Defense Ministry signs contract worth Rs 588.68 crore with Telecommunications Consultants India Limited for Digital Coast Guard project

9 दिसम्बर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

निम्न में से किस राज्य के राजमुंदरी हवाई अड्डे पर 10 दिसंबर को नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी जाएगी?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. आंध्र प्रदेश
उत्तर: आंध्र प्रदेश

हाल ही में किसने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) का आयोजन किया है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. विज्ञान आयोग
घ. भारतीय सेना
उत्तर: भारतीय सेना

निम्न में से किस मंत्रालय ने डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना के लिए टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के साथ 588.68 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. रक्षा मंत्रालय
उत्तर: रक्षा मंत्रालय

10 दिसंबर, 2023 को वस्त्र मंत्रालय किस शहर में “वन भारत साड़ी वॉकथॉन” की मेजबानी करेगा?
क. पुणे
ख. जयपुर
ग. दिल्ली
घ. मुंबई
उत्तर: मुंबई

9 दिसम्बर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
ख. अंतर्राष्ट्रीय बाल मजदूरी विरोधी दिवस
ग. अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
घ. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

‘9 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम व्याख्या हिंदी में

  • आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी हवाई अड्डे पर 10 दिसंबर को नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी जाएगी. राजमुंदरी भारत के तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है और ‘आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी’ है। आंध्र प्रदेश का यह शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, व्यापार और पर्यटन आकर्षणों के कारण हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण संभावनाएं रखता है.

  • भारतीय सेना ने लैंगिक समावेशिता को प्रोत्साहन देने और शांति अभियानों में महिला सैन्य कर्मियों की क्षमताओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) का आयोजन किया है. यह अभ्यास शांति मिशनों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है.

  • डिजिटल सशस्त्र बलों के लिए भारत सरकार के रणनीतिक विजन के अनुरूप रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना के लिए टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के साथ 588.68 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है. भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के लिए एक महत्वपूर्ण पहल, डीसीजी परियोजना तकनीकी प्रगति की एक व्यापक गाथा प्रस्तुत करेगी.

  • 10 दिसंबर, 2023 को वस्त्र मंत्रालय मुंबई में “वन भारत साड़ी वॉकथॉन” की मेजबानी करेगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर की महिलाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित करके उनके तरीके से साड़ी पहनने को प्रदर्शित करके भारत को “विविधता में एकता” वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना और भारत में हथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है.

  • 9 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है. अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस पर्तिवर्ष ९ दिसम्बर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। ३१ अक्टूबर २००३ को संयुक्त राष्ट्र ने एक भ्रष्टाचार-निरोधी समझौता पारित किया था और तभी से यह दिवस मनाया जाता है।

पढ़ना जारी रखें:-

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *