HBSE 10th Result 2025 Declared – bseh.org.in हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित
- Gk Section
- Posted on
HBSE 10th Result 2025 Declared- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित 92.49% पास प्रतिशत
HBSE 10th Result 2025 Declared– हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शनिवार, 17 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर अपना दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं.
हरियाणा बोर्ड 10th परिणाम 2025 घोषित कैसा रहा रिजल्ट
इस साल HBSE 10th Result 2025 में कुल 92.49% बच्चे पास हुए हैं. इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम में लड़कियों ने फिर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया – लड़कियां 94.06% तो लड़के 91.07% पास हुए.
इस बार 10वीं की परीक्षा में 2,71,499 छात्र-छात्राएं शामिल थे, जिनमें से 2,51,110 ने परीक्षा में सफलता पाई. सरकारी स्कूलों का HBSE 10th Result 2025 89.30% और प्राइवेट स्कूलों का HBSE 2025 10th Result 96.28% रहा. शहर के बच्चों का पास प्रतिशत 92.83% रहा, जबकि गांवों का 92.35%.
हरियाणा बोर्ड 10th परिणाम 2025 टॉपर्स
HBSE Board 10th परिणाम 2025 में पहले स्थान पर 4 छात्र रहे, जिनमें रोहित (हिसार), माही (अम्बाला), रोमा और तानिया (झज्जर) शामिल हैं. सभी ने 497 अंक हासिल किए. दूसरे स्थान पर 6 विद्यार्थियों ने 496 अंक प्राप्त किए. तीसरे स्थान पर 10 बच्चों ने 495 अंक के साथ जगह बनाई.
हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 ऑनलाइन कहा देखें
HBSE Board 10th रिजल्ट देखने के लिए bseh.org.in वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव है. छात्र वहां रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम गणित विषय में ग्रेस मार्क्स
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय इस वर्ष सभी छात्रों को गणित विषय में 10 ग्रेस मार्क्स (बोनस अंक) दिए गए हैं. यह फैसला छात्रों के हित में लिया गया है, ताकि छात्र बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें.
हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में पास अंक
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को हर एक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है. सिर्फ ओवरऑल नहीं, बल्कि हर विषय में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना जरुरी होगा.