Shibu Soren Hindi – शिबू सोरेन (झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री)
- Gk Section
- Posted on
Shibu Soren Gk in Hindi- Facts and Questions and Answers
Shibu Soren in Hindi- झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन झारखंड राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे है. झारखंड मुख्यमंत्री पद पर शिबू सोरेन का पहला कार्यकाल 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 तक रहा जोकि सिर्फ 11 दिन का ही था. इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 27 अगस्त 2008 से 19 जनवरी 2009 इस बार भी वे सिर्फ 145 दिन (लगभग 4 महीने 23 दिन) रहे झारखण्ड मुख्यमंत्री पद पर रहे. उनका तीसरा कार्यकाल 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक केवल 151 दिन (लगभग 5 महीने) रहा. झारखण्ड के पूर्व मुख्मंत्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को 81 साल की उम्र में निधन हो गया.
इस लेख में झारखंड के पूर्व चीफ मिनिस्टर शिबू सोरेन जी के बारे में उनके जीवन काल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य एवं शिबू सोरेन जीके प्रश्न और उत्तर प्रकाशित किए है.
Shibu Soren General Knowledge Fact in Hindi
- झारखंड पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को हुआ था.
- झारखण्ड के पूर्व मुख्य शिबू सोरेन का जन्म तत्कालीन बिहार राज्य, भारत में रामगढ़ जिला के नेमरा नामक एक गांव में हुआ था. वह संथाल जनजाति से हैं.
- वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो राज्यसभा के सदस्य थे.
- शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और लोकप्रिय नेता थे.
- शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है.
- शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था जिसमे;
पहला कार्यकाल
कब: 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005
कितने दिन: 11 दिन
दूसरा कार्यकाल
कब: 27 अगस्त 2008 से 19 जनवरी 2009
कितने दिन: 145 दिन (लगभग 4 महीने 23 दिन)
तीसरा कार्यकाल
कब: 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010
कितने दिन: 151 दिन (लगभग 5 महीने) - शिबू सोरेन झामुमो के अध्यक्ष भी थे, जो इंडिया गठबंधन का एक घटक है.
- झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री शिबू सोरेन वर्ष 1980 से 1984, वर्ष 1989 से 1998 और साल 2002 से 2019 तक दुमका से लोकसभा के संसद सदस्य भी रहे थे.
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार शिबू सोरेन ने कोयला मंत्री के रूप में भी कार्य किया था: 2004 में, 2004 से 2005 तक और 2006 में.
- वर्ष 1972 में, संथाल नेता शिबू सोरेन ने झारखंड बंगाली माक्सवादी ट्रेड यूनियन नेता ए. के. रॉय और कुर्मी-महतो नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ मुक्ति मोर्चा का गठन किया था.
- शिबू सोरेन प्रथम बार वर्ष 1980 में दुमका से लोकसभा के लिए चुने गए थे.
- शिबू सोरेन के बेटे का नाम हेमंत सोरेन हैं जो वर्तमान (2025) में झारखण्ड के मुख्यमंत्री है.
- 4 अगस्त 2025 को शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया.
- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) झारखण्ड राज्य की एक प्रमुख क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी है, झामुमो का प्रभाव झारखण्ड एवं ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में है. झारखंड राज्य के लिए इस दल का चुनाव चिन्ह धनुष और बाण है.
Shibu Soren Gk Question and Answer in Hindi
Q. शिबू सोरेन की दल के नेता है?
Ans. झारखंड मुक्ति मोर्चा
Q. शिबू सोरेन झारखंड के कितनी बार मुख्यमंत्री पद पर रहे थे.
Ans. तीन
Q. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की जनजाति से है.
Ans. संथाल