भारतीय फुटबॉलर “सुनील छेत्री” पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में

Sunil Chhetri gk questions in Hindi – सुनील छेत्री एक दिग्गज भारतीय फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान भी है. सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984, सिकंदराबाद, भारत में हुआ था. इन्होने अपने करियर में अभी तक की 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल भारत के लिये सर्वाधिक 94 गोल किये।

सुनील छेत्री ने गुरुवार (16 मई, 2024) को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है. छेत्री 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे. इस लखे में सुनील छेत्री सामान्य ज्ञान प्रशन और उत्तर (Indian footballer Sunil Chhetri gk questions and answers in Hindi) प्रकाशित किए है, जिससे आपको सुनील छेत्री के बारे में और अधिक जानने को मिल सकेगा.

सुनील छेत्री जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी हिंदी में – Sunil Chhetri Gk Quiz in Hindi

Q1. सुनील छेत्री किसलिए जाने जाते है?

A. भारतीय पेशेवर फुटबॉलर
B. भारतीय तैराकी
C. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
D. भारतीय टेनिस खिलाड़ी

Ans. भारतीय पेशेवर फुटबॉलर

Q2. सुनील छेत्री का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था?

A. 3 अगस्त 1984, सिकंदराबाद, भारत
B. 3 अगस्त 1994, मेरठ, भारत
C. 3 अगस्त 1914, गुजरात, भारत
D. 3 अगस्त 1924, बिहार, भारत

Ans. 3 अगस्त 1984, सिकंदराबाद, भारत

Q3. सुनील छेत्री निम्नलिखित में से किन टीमों के लिए कप्तान रह चुके है?

A. इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम
B. इंडियन सुपर लीग कि क्लब गुवाहाटी एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम
C. इंडियन सुपर लीग कि क्लब दिल्ली एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम
D. इंडियन सुपर लीग कि क्लब मुंबई एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम

Ans. इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम

Q4. कैप्टन फैंटास्टिक के रूप में कौन जाने जाते है?

A. सुनील छेत्री
B. सचिन तेंदुलकर
C. सौरभ गांगुली
D. पिटी उषा

Ans. सुनील छेत्री

Q5. सुनील छेत्री को एएफसी द्वारा उनके 34 वें जन्मदिन पर किस रूप में नामित किया गया था?

A. ‘एशियाई आइकन’
B. ‘नेपाली आइकन’
C. ‘अमरीकी आइकन’
D. ‘फ़्रांस आइकन’

Ans. ‘एशियाई आइकन’

Q6. सुनील छेत्री ने कितनी बार “अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर” का खिताब जीता है?

A. छः बार
B. दो बार
C. पांच बार
D. आठ बार

Ans. छः बार

Q7. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किस खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है?

A. अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल
B. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट
C. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस
D. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज

Ans. अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल

Q8. सुनील छेत्री ने किस वर्ष में अपने करियर की शुरुआत की थी?

A. 2005
B. 2008
C. 2002
D. 2015

Ans. 2005

Q9. सुनील छेत्री ने अपना 150वां मैच किसके खिलाफ और कहाँ खेला था?

A. गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ
B. असम में जर्मनी के खिलाफ
C. पंजाब में नेपाल के खिलाफ
D. बिहार में जापान के खिलाफ

Ans. गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ

Q10. छेत्री ने भारत के लिए अब तक कितने मैच खेले हैं?

A. 150
B. 1150
C. 850
D. 450

Ans. 150

Q11. सुनील छेत्री ने 20 साल के करियर के दौरान 26 मार्च 2024 तक कुल कितने गोल दागे है?

A. 94 गोल (26 मार्च तक)
B. 940 गोल (26 मार्च तक)
C. 804 गोल (26 मार्च तक)
D. 100 गोल (26 मार्च तक)

Ans. 94 गोल (26 मार्च तक)

Note: यह लेख “सुनील छेत्री जीके प्रश्न और उत्तर” पर प्रकाशित है, यदि इस लेख में कुछ गलत प्रकाशित किया गया है तो कृपया हमने कमेंट में बतायें और सुधार करने में हमारी मदद करैं.

इन्हें भी पढ़ें:

Gk Section

Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।

पढ़ना जारी रखें:-

“18 मई 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर” हिंदी में SSC, UPSC के लिए – Hindi Current Affairs

“19 मई 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर” हिंदी में SSC, UPSC के लिए – Hindi Current Affairs

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *