झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम jacresults.com पर जारी
- Gk Section
- Posted on
LIVE JAC 12th Result 2025 OUT– झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 31 मई 2025 को घोषित कर दिए हैं. झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास स्टूडेंट्स दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना झारखंड 12वीं रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
JAC 12वीं 2025 साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम और टॉपर्स की लिस्ट घोषित
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 31 मई, 2025 को सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया. झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com के साथ-साथ results.digilocker.gov.in पर अपलोड किया गया.
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link – https://www.jacresults.com/enter-class-xii-2025-student-details
JAC board 12th results 2025 Digilocker- https://www.digilocker.gov.in/
JAC 12th Result 2025 रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के स्टेप्स:
- वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर JAC 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन विंडो में जाकर रोल नंबर और रोल कोड डालें.
- अब स्क्रीन पर आपका JAC 12th Result 2025 प्रदर्शित हो जाएगा.
JAC 12th Result 2025 छात्र SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
मोबाइल sms के जरिए आप झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 पाने ने के लिए मैसेज करें — Result JAC 12th <रोल नंबर> <रोल कोड> और भेजें 562630 पर.
JAC 12th Result 2025 टॉपर्स 2025:
झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स एंड साइंस स्ट्रीम में टॉप पोजिशन हासिल करने वाले छात्रों की जानकारी इस प्रक्रार है.
- कॉमर्स: रेशमी कुमारी (चाईबासा) – 476 अंक
- साइंस: अंकिता (गोविंदपुर) – 477 अंक
JAC 12th Result 2025 लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस साल बालिकाओं ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में बालकों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है.
- इस वर्ष साइंस में: लड़कियाँ – 80.53% पास, और लड़कों का पास प्रतिशत – 48.43% रहा वही
- कॉमर्स में लड़कियाँ – 95% पास, लड़के – 86% प्रतिशत पास.
झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम पास प्रतिशत:
- इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26 फीसदी है.
- झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का इस साल पास प्रतिशत 91.2 फीसदी है.
जैक बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 साइंस स्ट्रीम में टॉपर्स
झारखंड कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में शामिल हुए 9 छात्र
- रैंक 1. अंकिता दत्ता, 477 अंक
- रैंक 2. अंकित कुमार साह, 476 अंक
- रैंक 3. किशोर कुमार, 474 अंक
- रैंक 3. जगन्नाथ सिंह चौधरी, 474 अंक
- रैंक 3. हिमांशु कुमार, 474 अंक
- रैंक 4. जिया श्रीवास्तव, 473 अंक
- रैंक 4 मुस्कान कुमारी, 473 अंक
- रैंक 4. साक्षी गुप्ता, 473 अंक
- रैंक 5 अतोशी मिश्रा, 472 अंक
जैक बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर्स
झारखंड कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप रैंक में शामिल छात्र
- रैंक 1. रेशमी कुमारी- 476 अंक
- रैंक 2. हसन शेख- 475 अंक
- रैंक 3. पियूष शॉ- 474 अंक
- रैंक 4. शौरव कुमार- 472 अंक
- रैंक 5. मुस्कान कुमारी- 471 अंक
JAC 12th Science Commerce Result पिछले साल 2024 के टॉपर्स
- साइंस स्ट्रीम टॉपर 2024 – स्नेहा (491 अंक)
- कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर 2024 – प्रतिभा साहा (474 अंक)
- आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर 2024 – जीनत परवीन (472 अंक)
इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा की तीनों स्ट्रीम के कुल 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.