नवोदय परीक्षा पैटर्न 2024 कक्षा 6 – विषय, अंक एवं परीक्षा मोड के लिए महत्वपूर्ण बिंदु
- Gk Section
- Posted on
NVS Class 6 Exam Pattern 2024: जेएनवीएसटी कक्षा 6 एग्जाम पैटर्न 2024 (JNVST Class 6 Exam Pattern in hindi) इस लेख में उपलब्ध कराया गया है. नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित किया गया है: 1. मानसिक योग्यता परीक्षण, 2. अंकगणित परीक्षण तथा 3. भाषा परीक्षण। इस लेख के माध्यम से जाने एनवीएस कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2024 के बारे जैसे; परीक्षा की अवधि, मोड, अधिकतम अंक तथा अन्य विवरण आदि।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 एग्जाम अंग्रेजी, हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है। वर्ष 2024-25 प्रवेश के लिए नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण 4 नवंबर को और चरण 2 परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित की गई।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न: अवलोकन
जेएनवीएसटी 6वीं परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 80 प्रश्न शामिल होंगे जिनके लिए 100 अंक होते है। जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न में परीक्षा का समय 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाता है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित जाती है। निचे गई तालिका के माध्यम से और अधिक जाने जेएनवी कक्षा 6 एग्जाम पैटर्न के बारे में:-
| विषय | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा मोड | ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन |
| परीक्षा डेट | 04 नवंबर, 2023 (चरण 1) और 20 जनवरी, 2024 (चरण 2) |
| परीक्षा समय | सुबह 11:30 से 01:30 बजे तक |
| प्रश्नों की कुल संख्या | 80 |
| खंड | मानसिक योग्यता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण और भाषा परीक्षण |
| कुल अंक | 100 |
| कुल समय | 120 मिनट |
नवोदय कक्षा 6 एग्जाम पैटर्न (सेक्शन-वाइज)
निम्न तालिका में जेएनवीएसटी कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2024 प्रदर्शित किया गया है इसमें विषय का नाम, कुल प्रश्न, अंक और समय मौजूद है।
| विषय | कुल प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| मानसिक योग्यता परीक्षण | 40 | 50 | 60 मिनट |
| अंकगणित | 20 | 25 | 30 मिनट |
| भाषा परीक्षण | 20 | 25 | 30 मिनट |
| कुल | 80 | 100 | 120 मिनट |
नोट: विकलांग छात्रों को अतिरिक्त समय के तौर पर 40 मिनट दिए जाएंगे।
नवोदय कक्षा 6 परीक्षा पैटर्न 2024 भाषा
नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा पैटर्न (navodaya class 6 exam pattern 2024) में छात्र को अपने राज्य/जिले में एग्जाम के लिए उपलब्ध भाषा की भी जांच करनी चाहिए। ताकि परीक्षा वे भाषा परीक्षा का चयन कर सकें।
| राज्य | भाषा |
|---|---|
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, बंगाली |
| आंध्र प्रदेश | हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, मराठी, उर्दू, उड़िया, कन्नड़ |
| अरुणाचल प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी |
| असम | अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बोडो, गारो, बंगाली, मणिपुरी (बोंगियो लिपि), मणिपुरी (मैतेई मायेक) |
| बिहार | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| चंडीगढ़ | अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी |
| छत्तीसगढ़ | अंग्रेजी, हिंदी |
| दिल्ली | अंग्रेजी, हिंदी |
| गोवा | अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, कन्नड़ |
| गुजरात | अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी |
| हरियाणा | अंग्रेजी, हिंदी |
| हिमाचल प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी |
| जम्मू और कश्मीर | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| झारखंड | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, ओड़िया |
| कर्नाटक | हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तेलुगु, मराठी, उर्दू, मलयालम, तमिल |
| केरल | हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ |
| लक्षद्वीप | हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम |
| मध्य प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, गुजराती |
| महाराष्ट्र | अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उर्दू, तेलुगु, गुजराती |
| मणिपुर | अंग्रेजी, हिंदी, मणिपुरी, मैतेई मायेक |
| मेघालय | अंग्रेजी, हिंदी, खोसी, गारो, बंगाली, असमिया |
| मिजोरम | अंग्रेजी, हिंदी, मिज़ो |
| नागालैंड | अंग्रेजी, हिंदी |
| ओडिशा | अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, ओड़िया, उर्दू |
| पुड्डूचेरी | अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी |
| पंजाब | अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी |
| राजस्थान | अंग्रेजी, हिंदी |
| सिक्किम | अंग्रेजी, हिंदी, नेपाली |
| तेलंगाना | हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उर्दू |
| त्रिपुरा | अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली |
| लद्दाख | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव | अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी |
| उत्तर प्रदेश | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| उत्तराखंड | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू |
| पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बंगाली, नेपाली |