July 2020 IBPS, RRB Banking, Exam Current Affairs in Hindi

IBPS, RRB Banking Exam Current Affairs Questions for July 2020 in Hindi

जुलाई 2020 के Banking, IBPS, RRB Exam के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर प्रकशित किये है. ये सभी करंट अफेयर्स Banking, IBPS, RRB में पूछे जा सकते है.

July 2020 Current Affairs Questions for IBPS, RRB Banking Exam in Hindi


प्रश्न 1. विश्व बैंक ने सरकार को गंगा पुनरोद्धार कार्यक्रम के लिए कितने करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने की मजूरी दी?

  1. 10 करोड़ डॉलर
  2. 20 करोड़ डॉलर
  3. 30 करोड़ डॉलर
  4. 40 करोड़ डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 40 करोड़ डॉलर - विश्व बैंक ने सरकार को गंगा पुनरोद्धार कार्यक्रम के लिए 40 करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने की मजूरी दी है. जिससे गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी. गंगा नदी बेसिन में करीब 50 करोड़ लोग रहते हैं.

प्रश्न 2. फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने किस बैंक के साथ मिलकर डिजिटल वॉलेट स्विगी मनी लांच किया है?

  1. भारतीय स्टेट बैंक
  2. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  3. आईसीआईसीआई बैंक
  4. यस बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: आईसीआईसीआई बैंक - फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर डिजिटल वॉलेट स्विगी मनी लांच किया है. जिसके माध्यम से ग्राहक अब एक क्लिक करके अपने आर्डर की पेमेंट कर सकते है.

प्रश्न 3. अमेरिका इंटेल कैपिटल ने मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.39% इक्विटी के लिए कितने करोड़ रूपये का निवेश करने की घोषणा की है?

  1. 894 करोड़ रूपये
  2. 1894 करोड़ रूपये
  3. 2,894 करोड़ रूपये
  4. 3,894 करोड़ रूपये
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1894 करोड़ रूपये - अमेरिका इंटेल कैपिटल ने मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.39% इक्विटी के लिए 1894 करोड़ रूपये का निवेश करने की घोषणा की है. इंटेल पूरे विश्व में बेहतरीन कम्प्यूटर चिप के लिए जाना जाता है.

प्रश्न 4. इनमे से किस गोल्ड फाइनेंस कंपनी ने जुलाई 2020 में “लोन@होम” सर्विस शुरु की है?

  1. मनाप्पुरम
  2. मुथूट फाइनेंस
  3. स्टार गोल्ड
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: मुथूट फाइनेंस - विश्व की सबसे बड़ी गोल्ड फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस ने जुलाई 2020 में "लोन@होम" सर्विस शुरु की है. जिसके तहत एनबीएफसी ग्राहकों को उनके घर पर जाकर उन्हें गोल्ड लोन दिया जायेगा.

प्रश्न 5. इनमे से किस कंपनी ने एक्सबॉक्स वन और एक्सबॉक्स वन एस के सभी डिजिटल एडिशन का प्रोडक्शन करने की घोषणा की है?

  1. माइक्रोसॉफ्ट
  2. फेसबुक
  3. गूगल
  4. ट्विटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट - माइक्रोसॉफ्ट ने जुलाई 2020 में एक्सबॉक्स वन और एक्सबॉक्स वन एस के सभी डिजिटल एडिशन का प्रोडक्शन करने की घोषणा की है. जबकि कुछ महीने पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स सीरीज एक्स को लॉन्च किया था.

प्रश्न 6. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में किस बैंक को 6,658.62 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है?

  1. केनरा बैंक
  2. यस बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक को 6,658.62 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है. जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में 5,568.16 करोड़ रुपए की तुलना में यह 20 प्रतिशत अधिक है.

प्रश्न 7. इंटरनेट स्पीड में जून में 187 देशो की वर्ल्ड रैकिंग में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  1. 57वे स्थान
  2. 82वे स्थान
  3. 129वे स्थान
  4. 142वे स्थान
सही उत्तर देखे
उत्तर: 129वे स्थान - इंटरनेट स्पीड में जून में 187 देशो की वर्ल्ड रैकिंग में भारत 129वे स्थान पर रहा है. जून माह की ग्लोबल रैंकिंग में भारत को 187 देशों के बीच 129 रैंकिंग हासिल हुई है. भारत में औसत मोबाइल डाउलोडिंग स्पीड 34.67Mbps रही है जबकि अपलोडिंग स्पीड 11.01 Mbps रही है.

प्रश्न 8. रिलायंस इंडस्ट्रीज जुलाई 2020 में दुनिया की कौन सी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है?

  1. 12वीं
  2. 24वीं
  3. 36वीं
  4. 48वीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: 48वीं - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का जुलाई 2020 में मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये पहुंचने के साथ वह कंपनी दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में कार्य करती है.

प्रश्न 9. एलआईसी ने किस स्टील कंपनी में जून तिमाही में हिस्सेदारी बढ़ाकर 11.08 प्रतिशत कर दिया है?

  1. टीएमटी स्टील
  2. टाटा स्टील
  3. अदानी स्टील
  4. रिलायंस स्टील
सही उत्तर देखे
उत्तर: टाटा स्टील - एलआईसी ने टाटा स्टील कंपनी में जून तिमाही में हिस्सेदारी को 2 प्रतिशत से अधिक बढाकर 11.08 प्रतिशत कर दिया है. लेकिन अगर अन्य कंपनियों की हिस्सेदारी मिला दें तो टाटा स्टील में बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत से अधिक हो गयी है.

प्रश्न 10. इनमे से किस राज्य सरकार ने “वेस्ट टू एनर्जी” के नाम से एक पहल की शुरुआत की है?

  1. उतराखंड सरकार
  2. गुजरात सरकार
  3. पंजाब सरकार
  4. महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: उतराखंड सरकार - उतराखंड सरकार ने जुलाई 2020 में "वेस्ट टू एनर्जी" के नाम से एक पहल की शुरुआत की है. जिसके मुताबिक, राज्य में उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट को बिजली में परिवर्तित करने का कार्य किया जायेगा. इस समय उत्तराखंड में प्रतिदिन 900 टन अपशिष्ट पैदा होता है.

प्रश्न 11. 26 जुलाई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. कारगिल विजय दिवस
  2. चिपको आन्दोलन दिवस
  3. महिला सुरक्षा दिवस
  4. डाक दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: कारगिल विजय दिवस - 26 जुलाई को पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को खत्म हुआ था. जिसमे आखिरी में भारत की विजय हुई थी.

प्रश्न 12. उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से बचने के लिए सरकार ने कब नया उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लागू करने की घोषणा की है?

  1. 20 जुलाई
  2. 22 जुलाई
  3. 25 जुलाई
  4. 28 जुलाई
सही उत्तर देखे
उत्तर: 20 जुलाई - उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से बचने के लिए सरकार ने 20 जुलाई नया उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लागू करने की घोषणा की है. जिसके लिए जुलाई 2020 में केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 का नोटिफिकेशन जारी किया है.

प्रश्न 13. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जुलाई 2020 में अपने कौन से स्थापना दिवस पर तीन योनो शाखा शुरू करने की घोषणा की है?

  1. 55वें स्थापना दिवस
  2. 65वें स्थापना दिवस
  3. 68वें स्थापना दिवस
  4. 72वें स्थापना दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: 65वें स्थापना दिवस - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जुलाई 2020 में अपने 65वें स्थापना दिवस पर तीन योनो शाखा शुरू करने की घोषणा की है. बैंक की आने वाले 5 वर्ष में पूरे देश में योनो शाखा खोलने की योजना है.

प्रश्न 14. एमवे इंडिया आने वाले कितने साल में भारत में 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है?

  1. 2 साल
  2. 4 साल
  3. 6 साल
  4. 8 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 साल - एमवे इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशु बुद्धिराजा ने कहा है की एमवे इंडिया आने वाले 2 साल में मैन्यूफैक्चरिंग ऑटोमेशन और डिजिटल पहल को मजबूत करने के लिए भारत में 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगी.

प्रश्न 15. साइबर हमलों से निपटने के लिए भारत और किस देश के बीच एक समझोता हुआ है?

  1. अमेरिका
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. इजरायल
  4. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: इजरायल - साइबर हमलों से निपटने के लिए भारत और इजरायल के बीच एक समझोता हुआ है. जिसके तहत कोरोना वायरस के समय नई परिस्थितियों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है. जिससे वर्चुअल दुनिया के लिए नए खतरे निकले है.

प्रश्न 16. निम्न में से निजी क्षेत्र के किस बैंक को पहली तिमाही में 1,244.45 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है?

  1. केनरा बैंक
  2. यस बैंक
  3. कोटक महिंद्रा बैंक
  4. आईसीआईसीआई बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: कोटक महिंद्रा बैंक - निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक को पहली तिमाही में 1,244.45 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है. जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में हुए लाभ 1,360 करोड़ रुपए की तुलना में यह 8.5 प्रतिशत कम है.

प्रश्न 17. यूरोपीय संघ के नेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए कितने अरब यूरो का फण्ड बनाने की घोषणा की है?

  1. 250 अरब यूरो
  2. 450 अरब यूरो
  3. 750 अरब यूरो
  4. 950 अरब यूरो
सही उत्तर देखे
उत्तर: 750 अरब यूरो - यूरोपीय संघ के नेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए 750 अरब यूरो (करीब 858 अरब डॉलर या 64.04 लाख करोड़ रुपये ) का फण्ड बनाने की घोषणा की है. साथ ही इस पैकेज से अरबों यूरो की रकम उन देशों को मदद के रूप में दी जा सकती है.

प्रश्न 18. 1 जुलाई को भारत के किस बैंक स्थापना दिवस मनाया जाता है?

  1. भारतीय स्टेट बैंक
  2. भारतीय रिजर्व बैंक
  3. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  4. यस बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक - 1 जुलाई को भारत के भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है. देश में 10 हज़ार शाखाओं और 8,500 एटीएम के नेटवर्क वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ा बैंक है.

प्रश्न 19. 28 जुलाई को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  2. विश्व हेपेटाइटिस दिवस
  3. दोनों
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: दोनों - 28 जुलाई को पूरे विश्वभर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) और World Hepatitis Day (विश्व हेपेटाइटिस दिवस) मनाया जाता है साथ ही भारत में आज के दिन वन महोत्सव दिवस भी मनाया जाता है.

प्रश्न 20. एकेडमिक ईयर 2019-20 में किस यूनिवर्सिटी ने जेएमआई समग्र मूल्यांकन में 95.23 प्रतिशत हासिल किए हैं?

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी
  2. इग्नू यूनिवर्सिटी
  3. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
  4. पंजाब यूनिवर्सिटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी - मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक, एकेडमिक ईयर 2019-20 में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने जेएमआई समग्र मूल्यांकन में 95.23 प्रतिशत हासिल किए हैं. जबकि इससे पहले एनआईआरएफ रैंकिंग में इस यूनिवर्सिटी को 10वां स्थान मिला था.

प्रश्न 21. एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने जुलाई 2020 में किस मसाला कंपनी का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है?

  1. सनराइज फूड्स
  2. एवेरस्ट स्पिसीस
  3. एमडीएच स्पिसीस
  4. बादशाह मसाले
सही उत्तर देखे
उत्तर: सनराइज फूड्स - एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने जुलाई 2020 में मसाला कंपनी सनराइज फूड्स का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है. कोलकाता स्थित कंपनी सनराइज फूड के अधिग्रहण से आईटीसी को मसालों के बिजनेस में भी अपनी पैठ बनाने में मदद मिलेगी.

प्रश्न 22. एक्सॉन (Exxon) को पीछे छोड़कर मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की कौन से नंबर की एनर्जी कंपनी बन गई है?

  1. पहले नंबर
  2. दुसरे नंबर
  3. तीसरे नंबर
  4. चौथे नंबर
सही उत्तर देखे
उत्तर: दुसरे नंबर - एक्सॉन (Exxon) को पीछे छोड़कर मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की दुसरे नंबर की एनर्जी कंपनी बन गई है. इस वर्ष रिलायंस के शेयर में अब तक 46 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

प्रश्न 23. निजी क्षेत्र के किस बैंक को उसके शेयरहोल्डर्स ने बॉन्ड्स के जरिए 50 हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है?

  1. आईसीआईसीआई बैंक
  2. एक्सिस बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. रिलायंस बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को 26वी एन्युअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में उसके शेयरहोल्डर्स ने बॉन्ड्स के जरिए 50 हजार करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है. जबकि केनरा बैंक भी 5000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है.

प्रश्न 24. जुलाई 2020 में किस बैंक ने देश भर के किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप लॉन्च किया है?

  1. यस बैंक
  2. आईसीआईसीआई बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. भारतीय स्टेट बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - जुलाई 2020 में एचडीएफसी बैंक ने देश भर के किसानों के लिए 'ई-किसान धन' ऐप लॉन्च किया है. जिसके माध्यम से मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग और कृषि दोनों सेवाओं का किसान लाभ उठा सकते है. इस एप्प में मंडी की कीमतों, नवीनतम खेती की जानकारी के आलावा अन्य जानकारी भी होगी.

प्रश्न 25. एसबीआई कार्ड और किसने मिलकर जुलाई 2020 में एक नया रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?

  1. केंद्र सरकार
  2. निति आयोग
  3. आईआरसीटीसी
  4. आईसीआईसीआई बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: आईआरसीटीसी - एसबीआई कार्ड और आईआरसीटीसी ने मिलकर जुलाई 2020 में एक नया रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस कार्ड से ट्रांसएक्शन करने पर ग्राहकों को टिकट बुकिंग पर वैल्यू बैक के साथ रिटेल, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट पर लाभ मिलेगा.

प्रश्न 26. एमएसएमई आपातकालीन उपाय कार्यक्रम’ के लिए विश्व बैंक ने भारत सरकार के बीच कितने मिलियन डॉलर का समझोता हुआ है?

  1. 250 मिलियन डॉलर
  2. 350 मिलियन डॉलर
  3. 550 मिलियन डॉलर
  4. 750 मिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 750 मिलियन डॉलर - विश्व बैंक ने भारत सरकार के बीच जुलाई 2020 में एमएसएमई आपातकालीन उपाय कार्यक्रम’ के लिए 750 मिलियन डॉलर का समझोता हुआ है. जिसका उद्देश्य देश में कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को साहियोग देना है.

प्रश्न 27. दुबई स्थित फाउंडेशन होल्डिंग्स ने इनमे से किस कंपनी में सीरीज-डी राउंड की फंडिंग में निवेश किया है?

  1. टोपर
  2. बायजू
  3. जियो
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: टोपर - दुबई स्थित फाउंडेशन होल्डिंग्स ने टोपर कंपनी में सीरीज-डी राउंड की फंडिंग में निवेश किया है. अब फंडिंग के साथ स्टार्टअप कंपनी एआई बेस्ड टॉपर स्कूल ऑपरेटिंग सिस्टम का बनाएगी. कोरोना के दौरान एजुकेशन टेक स्टार्टअप्स जैसे बायजू, अनएकेडमी, वेदांतु ने काफी फंड जुटाया है.

प्रश्न 28. भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ______ का नेट प्रॉफिट जून 2020 तिमाही में 14% गिरकर 7008 करोड़ रुपए रहा है?

  1. इनफ़ोसिस
  2. विप्रो
  3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विस
  4. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: टाटा कंसल्टेंसी सर्विस - भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) का नेट प्रॉफिट जून 2020 तिमाही में 14% गिरकर 7008 करोड़ रुपए रहा है. साथ ही टीसीएस ने 5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है.

प्रश्न 29. निम्न में से किस बैंक के निदेशक मंडल ने इक्विटी और बॉन्ड दोनों माध्यमों से 10,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?

  1. यस बैंक
  2. आईसीआईसीआई बैंक
  3. पंजाब नेशनल बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: पंजाब नेशनल बैंक - पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक मंडल ने इक्विटी और बॉन्ड दोनों माध्यमों से 10,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस वर्ष अप्रैल में पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को मर्ज किया गया है.

प्रश्न 30. जुलाई 2020 में जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए किस बैंक ने बजाज आलियांज के साथ समझौता किया है?

  1. उज्जवल फाइनेंस बैंक
  2. केनरा बैंक
  3. करूर वैश्य बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: करूर वैश्य बैंक - करूर वैश्य बैंक ने जुलाई 2020 में जीवन बीमा उत्पादों की पेशकश के लिए किस बैंक ने बजाज आलियांज के साथ समझौता किया है. करूर वैश्य बैंक किस स्थापना वर्ष 1916 में हुई थी. जिसका मुख्यालय तमिलनाडु के करूर शहर में है.

प्रश्न 31. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रवींद्र जगन्नाथ ने किस देश के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया है?

  1. मालदीव
  2. अमेरिका
  3. मॉरीशस
  4. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: मॉरीशस - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रवींद्र जगन्नाथ ने जुलाई 2020 में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने हिंदी में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया है.

प्रश्न 32. कार खरीदने वालों को फाइनेंसिंग में आसानी देने की उद्देश्य से किस कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ कोलोबोरेशन किया है?

  1. हुंडई मोटर्स
  2. हौंडा मोटर्स
  3. मारुति सुजुकी
  4. वोल्कासवेगा
सही उत्तर देखे
उत्तर: मारुति सुजुकी - कार खरीदने वालों को फाइनेंसिंग में आसानी देने की उद्देश्य से मारुति सुजुकी ने एक्सिस बैंक के साथ कोलोबोरेशन किया है. इस कोलोबोरेशन के साथ ही एक्सिस बैंक हर कैटेगरी के ग्राहकों के लिए ऑटो लोन का ऑफर कर रही है.

प्रश्न 33. चालू वित्त वर्ष में किस बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है?

  1. यस बैंक
  2. केनरा बैंक
  3. भारतीय स्टेट बैंक
  4. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: केनरा बैंक - चालू वित्त वर्ष में केनरा बैंक को 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बैंक को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. जिसमे से आधी से अधिक राशि इक्विटी शेयर जारी करके इकट्ठी की जाएगी.

प्रश्न 34. क्वालकॉम वेंचर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए कितने करोड़ रुपये का निवेश किया है?

  1. 500 करोड़ रुपये
  2. 730 करोड़ रुपये
  3. 930 करोड़ रुपये
  4. 970 करोड़ रुपये
सही उत्तर देखे
उत्तर: 730 करोड़ रुपये - क्वालकॉम वेंचर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है. पिछले कुछ हफ्ते में जियो प्लेटफार्म्स में क्वालकॉम 12वीं निवेशक है.

प्रश्न 35. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की वर्चुअल मीटिंग के दौरान भारत में कितने करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है?

  1. 25,000 करोड़ रुपए
  2. 50,000 करोड़ रुपए
  3. 75,000 करोड़ रुपए
  4. 85,000 करोड़ रुपए
सही उत्तर देखे
उत्तर: 75,000 करोड़ रुपए - गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की वर्चुअल मीटिंग के दौरान भारत में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है. साथ ही वर्चुअल मीटिंग के दौरान भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्‍तेमाल और कई मुद्दों पर चर्चा हुई है.

प्रश्न 36. फिस्कल ईयर 2021 की पहली तिमाही में किस कंपनी कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2390 करोड़ रुपए रहा है?

  1. इंफोसिस
  2. विप्रो
  3. टाटा
  4. अशोक लेलैंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: विप्रो - भारत की आईटी कंपनी विप्रो का फिस्कल ईयर 2021 की पहली तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2390 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 2388 करोड़ रूपये का प्रॉफिट हुआ था.

प्रश्न 37. दुनिया की सबसे बड़ी किस उर्वरक सहकारी समिति को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 1005 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा हुआ है?

  1. इफको
  2. नेशनल फ़र्टिलाइज़र
  3. मोनोड्रैगन कारपोरेशन
  4. ओसियन स्प्रे
सही उत्तर देखे
उत्तर: इफको - दुनिया की सबसे बड़ी किस उर्वरक सहकारी समिति इफको यानी इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लि को वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 1005 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा हुआ है. जबकि पिछले वर्ष 2018-19 में कंपनी ने 841.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.

प्रश्न 38. ऐपल ने किस स्मार्टफोन कंपनी को करीब 950 मिलियन डॉलर (करीब 7156 करोड़ रुपये) का जुर्माना दिया है?

  1. माइक्रोमैक्स
  2. सैमसंग
  3. पेनासोनिक
  4. रेड्मी
सही उत्तर देखे
उत्तर: सैमसंग - ऐपल ने जुलाई 2020 में सैमसंग को करीब 950 मिलियन डॉलर (करीब 7156 करोड़ रुपये) का जुर्माना दिया है. एप्पल को कम डिस्प्ले खरीदने के चलते को हर्जाना चुकाना पड़ा है. शायद आपको जानकारी ना हो कि ऐपल अपने आईफोन स्मार्टफोन्स के लिए डिस्प्ले सैमसंग से लेती है.

प्रश्न 39. एशियाई विकास बैंक ने जुलाई 2020 में चुनाव आयुक्त ____ को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?

  1. संजय विश्वास
  2. अजय मिश्रा
  3. विजय शर्मा
  4. अशोक लवासा
सही उत्तर देखे
उत्तर: अशोक लवासा - एशियाई विकास बैंक ने जुलाई 2020 में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. वे दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होने वाला है.

प्रश्न 40. इनमे से किसने जुलाई 2020 में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 5000 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है?

  1. भारतीय स्टेट बैंक
  2. केंद्र सरकार
  3. नाबार्ड
  4. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: नाबार्ड - जुलाई 2020 में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 5000 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इनका उपयोग जल संग्रहण क्षेत्र परियोजनाओं के लाभार्थियों को कर्ज सहायता देने के लिए किया जायेगा.

प्रश्न 41. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वभर में करीब कितने करोड़ लोग भूखे है?

  1. 29 करोड़
  2. 39 करोड़
  3. 69 करोड़
  4. 89 करोड़
सही उत्तर देखे
उत्तर: 69 करोड़ - संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वभर में करीब 69 करोड़ लोग भूखे है. जबकि पिछले 5 साल में 6 करोड़ लोग इसमें शामिल हुए है. पिछले वर्ष की भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में इस साल 1 करोड़ लोगों का बढ़ावा होगा.

प्रश्न 42. भारत के किस आईआईटी संस्थान ने “SHUDH” नामक एक अल्ट्रा वायलेट सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया है?

  1. आईआईटी दिल्ली
  2. आईआईटी मद्रास
  3. आईआईटी कानपुर
  4. आईआईटी पंजाब
सही उत्तर देखे
उत्तर: आईआईटी कानपुर - भारत के आईआईटी कानपुर ने "SHUDH” नामक एक अल्ट्रा वायलेट सैनिटाइजिंग उत्पाद विकसित किया है. जो की यूवी (अल्ट्रावायलेट) सेनेटाइजिंग उत्पाद होने से इसमें किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है.
Read Also...  Hindi Current Affairs | 14 July 2025 करेंट अफेयर्स Question-Answer
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *