kbc

KBC Session 11 Episode 50 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर हिंदी में

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi

केबीसी के प्रश्न और उत्तर एपिसोड – 50: यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के Episode 50 में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न आपको केबीसी के तयारी और विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे. Check for: KBC in Hindi Question Archive

Kaun Banega Crorepati (KBC) Session 11 Episode 50 Questions and Answers in Hindi – 25 October 2019


प्रश्‍न 1. 1850 के दशक में एक मठ के बगीचे में किसके द्वारा किये गए प्रयोगों से जिनेटिक्स या अनुवांशिकी विज्ञानं की शाखा के तौर पर उपजी थी?
क. ग्रेगर मेंडल
ख. जॉन टिंडल
ग. कैरोल्स लीनिक्स
घ. चार्ल्स डार्विन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. ग्रेगर मेंडल

प्रश्‍न 2. किस फुटबॉल टीम ने 2019 डूरंड कप टूर्नामेंट का ख़िताब जीता?
क. एफसी गोवा
ख. गोकुलम केरल
ग. ईस्ट बंगाल
घ. मोहन बगान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गोकुलम केरल

प्रश्‍न 3. राहुल बोस द्वारा निर्देशित 2017 की कौन सी फिल्म माउंट एवेरस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की के जीवन पर आधारित है?
क. भूमि
ख. पूर्णा
ग. फिल्लोरी
घ. सिमरन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पूर्णा

प्रश्‍न 4. इनमे से किस उद्योगपति को अंग्रेजो ने “राय बहादुर” की उपाधि दी थी, जिसे बाद में असहयोग आन्दोलन के दौरान उन्होंने त्याग दिया था?
क. जमनालाल बजाज
ख. अर्द्शिर गोदरेज
ग. जी डी बिडला
घ. टी वी सुन्दरम यंगर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जमनालाल बजाज

प्रश्‍न 5. इनमे से कौन सी जोड़ी राक्षसो की जोड़ी है जो ब्राह्मणों को भोज पर आमंत्रित कर के उनकी हत्या कर देते थे?
क. खर और दूषण
ख. राहू और केतु
ग. हिरण्यकश और हिरण्यकशप
घ. इल्वश और वातापी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इल्वश और वातापी

प्रश्‍न 6. माउंट दिसपॉइंटमेंट कहा स्थित है?
क. रूस
ख. स्विट्ज़रलैंड
ग. नार्वे
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ऑस्ट्रेलिया

प्रश्‍न 7. इनमे से किसे मीठे व्यंजन के अन्दर पहले कुछ पदार्थ भरा जाता है और फिर उसे तला जाता है?
क. लडू
ख. गुजिया
ग. पेडा
घ. बर्फी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गुजिया

प्रश्‍न 8. रात में बेघर व्यक्तियों के ठहरने के लिए सरकार और गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा बनवाये गए आश्रय स्थलों को इनमे से क्या कहा जाता है?
क. चौपाल
ख. दालान
ग. रैन बसेरा
घ. संगत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रैन बसेरा

प्रश्‍न 9. प्राणी जगत में दर्जिन और कठफोड़वा किस प्रकार के जीव है?
क. पक्षी
ख. सृसराप
ग. कीट
घ. स्तनधारी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पक्षी

प्रश्‍न 10. इनमे से किस खेल में परिणाम प्राप्त करने के लिए “पेनल्टी शूटआउट” का इस्तेमाल किया जा सकता है?
क. निशानेबाजी
ख. क्रिकेट
ग. तीरंदाजी
घ. फुटबॉल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फुटबॉल

प्रश्‍न 11. इनमे से कौन सा चुनाव जीतकर आप “एमएलए” बन सकते है?
क. नगरपालिका
ख. विधानसभा
ग. लोकसभा
घ. राज्यसभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विधानसभा

प्रश्‍न 12. कालीन उद्योग से जुड़े बाल श्रम को समाप्त करने के लिए 1994 में किसने एक गैर-लाभकारी की स्थापना की थी, जिसे अब गुड्वीव नाम से जाना जाता है?
क. कैलाश सत्यार्थी
ख. मेधा पाटकर
ग. रुचिरा गुप्ता
घ. सुनीता कृष्णन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कैलाश सत्यार्थी

प्रश्‍न 13. किवंदतीयो के अनुसार, इनमे से किस राज्य की राजधानी के बारे में कहा जाता है की इसका नाम भगवान् राम के छोटे भाइयो में से एक के नाम पर आया है?
क. पंजाब
ख. उत्तर प्रदेश
ग. महाराष्ट्र
घ. हिमाचल प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. उत्तर प्रदेश

प्रश्‍न 14. जम्मू और कश्मीर राज्य के अंतिम मुख्यमंत्री का पद किसने संभाला था?
क. उमर अब्दुल्ला
ख. महबूबा मुफ़्ती
ग. फारुख अब्दुल्ला
घ. मुफ़्ती मोहम्मद सैअद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महबूबा मुफ़्ती

प्रश्‍न 15. इनमे से किस शासक ने भरतपुर, राजस्थान, में स्थित लोहागढ़ दुर्ग बनवाया था?
क. महाराजा सूरजमल
ख. राजा मानसिंह
ग. महाराजा माधव सिंह
घ. राव जोधा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. महाराजा सूरजमल

Read Also:

विवेक कुमार
विवेक कुमार Gksection.com के अनुभवी कंटेंट लेखक और संपादक हैं। इन्हें शिक्षा सम्बंधित विषयों पर लेखन, शिक्षण और अनुसंधान एवं विश्लेषण में अपने समृद्ध अनुभव हैं। यह स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित ताजा जानकारी को प्रकाशित करने में रूचि रखते है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *