KBC Season 17 Episode 19 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर (4 September 2025)
- Gk Section
- Posted on
KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 19 प्रश्न और उत्तर प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.
Kaun Banega Crorepati 17 Episode-19 Gk Questions and Answers in Hindi
प्रश्न: इनमें से क्या समय मापने वाला उपकरण नहीं है?
(A) थर्मामीटर
(B) आवरग्लास
(C) घड़ी
(D) सनडायल
उत्तर: (A) थर्मामीटर
प्रश्न: इनमें से कौन सा खाद्य पदार्थ एक दुग्ध उत्पाद नहीं है?
(A) चीज़
(B) जैम
(C) दही
(D) मक्खन
उत्तर: (B) जैम
प्रश्न: शाहरुख खान अभिनीत इनमें से कौन सी फिल्म 2020 से पहले रिलीज़ हुई थी?
(A) पठान
(B) जवान
(C) कभी खुशी कभी ग़म
(D) ब्रह्मास्त्र
उत्तर: (C) कभी खुशी कभी ग़म
प्रश्न: इनमें से किस शहर में आपको राम राजा मंदिर मिलेगा, जहाँ भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है?
(A) भोपाल
(B) जबलपुर
(C) इंदौर
(D) ओरछा
उत्तर: (D) ओरछा
प्रश्न: आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ‘ऑरेंज कैप’ किसने जीती?
(A) बी साई सुदर्शन
(B) विराट कोहली
(C) श्रेयस अय्यर
(D) केएल राहुल
उत्तर: (B) विराट कोहली
प्रश्न: ‘फसल चक्रण’ और ‘बहु-फसल’ इनमें से किसके टिकाऊ तरीके हैं?
(A) खेती
(B) बिजली उत्पादन
(C) परिवहन
(D) जल संरक्षण
उत्तर: (A) खेती
प्रश्न: बेतवा नदी उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के पास किस नदी से मिलती है?
(A) गंगा
(B) चंबल
(C) यमुना
(D) गंडक
उत्तर: (C) यमुना
प्रश्न: इनमें से किसने ‘एनिमल लॉज ऑफ इंडिया’ और ‘फर्स्ट एड फॉर एनिमल्स’ जैसी पुस्तकों का सह-लेखन किया है?
(A) श्रीमती मेनका गांधी
(B) श्रीमती प्रियंका गांधी
(C) श्री वरुण गांधी
(D) श्री राजीव गांधी
उत्तर: (A) श्रीमती मेनका गांधी
प्रश्न: महाभारत के अनुसार, शांतनु के पुत्र चित्रांगद के बाद कौन सिंहासन पर बैठे थे?
(A) भीष्म
(B) विचित्रवीर्य
(C) धृतराष्ट्र
(D) पांडु
उत्तर: (B) विचित्रवीर्य
प्रश्न: 2025 में, कौन सी सब लेफ्टिनेंट, भारतीय नौसेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं?
(A) प्रेरणा देवस्थली
(B) ऐश्वर्या बोडापति
(C) शुभांगी स्वरूप
(D) आस्था पूनिया
उत्तर: (C) शुभांगी स्वरूप
प्रश्न: इनमें से किस देश के राष्ट्रीय ध्वज में नीला रंग है?
(A) अमेरिका
(B) जापान
(C) आयरलैंड
(D) बांग्लादेश
उत्तर: (A) अमेरिका
प्रश्न: 2024 में, किस राज्य ने ‘महाकुंभ मेला’ जिला बनाने की घोषणा की?
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) महाराष्ट्र
(D) हरियाणा
उत्तर: (B) उत्तर प्रदेश
प्रश्न: हाफ-मैराथन लगभग कितने किलोमीटर की प्रतिस्पर्धी दौड़ है?
(A) 10
(B) 42
(C) 84
(D) 21
उत्तर: (D) 21
प्रश्न: इनमें से क्या ‘मुंबई हाई फील्ड’ से प्राप्त होता है?
(A) हीरे
(B) सोना
(C) लोहा
(D) तेल
उत्तर: (D) तेल
प्रश्न: ‘मिसेज़ चटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता?
(A) आलिया भट्ट
(B) रानी मुखर्जी
(C) कंगना रनौत
(D) कियारा आडवाणी
उत्तर: (B) रानी मुखर्जी
प्रश्न: प्रथम भारतीय आम चुनाव किस दशक में आयोजित किए गए थे?
(A) 1930
(B) 1940
(C) 1960
(D) 1950
उत्तर: (D) 1950
प्रश्न: ‘कत्ल’ और ‘सिरी’ किस पंजाबी गायक के गीत हैं?
(A) दिलजीत दोसांझ
(B) बादशाह
(C) गुरु रंधावा
(D) एपी ढिल्लों
उत्तर: गुरु रंधावा
प्रश्न: ‘एलएनजी’ ईंधन में, ‘एल’ का अर्थ क्या है?
(A) लेडेड
(B) लिक्विफाइड
(C) लोडेड
(D) लाइट
उत्तर: (B) लिक्विफाइड
प्रश्न: इनमें से क्या एक प्रकार की नाव नहीं है?
(A) एसयूवी
(B) मल्लुवा
(C) शिकारा
(D) कयाक
उत्तर: (A) एसयूवी
प्रश्न: एक तितली में सामान्यतः कितने पंख होते हैं?
(A) 2
(B) 8
(C) 4
(D) 6
उत्तर: (C) 4
नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 19 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 19 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.