KBC Season 17 Episode 22 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति प्रश्न और उत्तर (9 September 2025)
- Gk Section
- Posted on
KBC 2025 Gk Quiz: कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन: केबीसी 17 एपिसोड 22 प्रश्न और उत्तर प्रकशित यहाँ हिंदी में प्रकाशित है. कौन बनेगा करोड़पति 2025 में यहाँ पूछे गए प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ गलत प्रकाशित हुआ है तो कृपया हमने कमेंट करैं.
Kaun Banega Crorepati 17 Episode-22 Gk Questions and Answers in Hindi
Q1. कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान, भगदत्त किस प्रकार के पशु पर सवार थे, जब उन्हें अर्जुन ने मारा था?
(A) शेर
(B) साँड़
(C) घोड़ा
(D) हाथी
Ans. (D) हाथी
Q2. कौन सा व्यंजन आमतौर पर नूडल्स से बनता है?
(A) पिज़्ज़ा
(B) बर्गर
(C) रामेन
(D) टैको
Ans. (C) रामेन
Q3. घुमावदार पहाड़ी सड़कों के लिए आमतौर पर इनमें से किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
(A) ब्रिज
(B) घाट
(C) चौक
(D) फुटपाथ
Ans. (B) घाट
Q4. 1999 की फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ में इनमें से किसने अभिनय किया था?
(A) सुनील शेट्टी
(B) अक्षय कुमार
(C) सलमान खान
(D) गोविंदा
Ans. (D) गोविंदा
Q5. एक नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑप्थल्मोलॉजिस्ट) मुख्य रूप से इनमें से किसके विकारों का इलाज करता है?
(A) त्वचा
(B) आँख
(C) दांत
(D) पैर
Ans. (B) आँख
Q6. इनमें से कौन सी एक ऐसी श्रृंखला है जो मुख्य रूप से खाद्य क्षेत्र में काम करती है?
(A) मैकडॉनल्ड्स
(B) माइक्रोसॉफ्ट
(C) टेस्ला
(D) एप्पल
Ans. (A) मैकडॉनल्ड्स
Q7. सल्फ्यूरिक एसिड में इनमें से किस रासायनिक प्रतीक वाला तत्व होता है?
(A) N
(B) K
(C) S
(D) B
Ans. (C) S
Q8. Purna, Girna, और Panjhra किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?
(A) तापी
(B) कावेरी
(C) कृष्णा
(D) युंगा
Ans. (A) तापी
Q9. केरल का राजकीय वृक्ष इनमें से कौन सा है?
(A) केला
(B) पीपल
(C) आम
(D) नारियल
Ans. (D) नारियल
Q10. इस भारतीय कार्टूनिस्ट का नाम पूरा करें. मारियो \\_
(A) गोमेज़
(B) मिरांडा
(C) गोत्ज़े
(D) बालोटेली
Ans. (B) मिरांडा
Q11. इनमें से किसने 1827 में चिकित्सा स्कूल छोड़ दिया था, क्योंकि उस समय बिना एनेस्थेटिक के एक सर्जरी देखने के बाद वह विचलित हो गए थे?
(A) चार्ल्स डार्विन
(B) एडवर्ड जेनर
(C) ग्रेगर मेंडल
(D) लुई पाश्चर
Ans. (A) चार्ल्स डार्विन
Q12. कौन से स्वतंत्रता सेनानी कलकत्ता के पहले महापौर थे?
(A) नेताजी सुभाष चंद्र बोस
(B) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
(C) चित्तरंजन दास
(D) बिपिन चंद्र पाल
Ans. (C) चित्तरंजन दास
Q13. दृष्टिबाधित व्यक्तियों को भारतीय बैंक नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान करने में सहायता के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इनमें से कौन सा मोबाइल एप्लिकेशन (ऐप) लॉन्च किया गया है?
(A) मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर (मनी ऐप)
(B) मनी ऐप नोट आइडेंटिफायर
(C) रिटेल डायरेक्ट ऐप
(D) नोट रिकॉग्नाइज़र
Ans. (A) मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर (मनी ऐप)
Q14. मोहम्मद सिराज इनमें से किस आईपीएल टीम के लिए नहीं खेले हैं?
(A) जीटी (GT)
(B) एमआई (MI)
(C) एसआरएच (SRH)
(D) आरसीबी (RCB)
उत्तर: (A) MI
नोट: यहाँ प्रकाशित कौन बनेगा करोड़पति 17वां सीजन एपिसोड 22 प्रश्न और उत्तर में यदि कुछ शिकायत है, तो कृपया यहाँ प्रकाशित केबीसी सीजन 17 एपिसोड 22 प्रश्न उत्तर में बदलाव या फिर हटाने के लिए हमें ईमेल ask2gksection@gmail.com या इस लेख पर कमेंट करैं.