October 1st Week Current Affairs (1st-10th Oct 2020) in Hindi

October 1st Week (1st to 10th) 2020 Current Affairs Quiz in Hindi for Every Competitive Exams

October-2020 1st Week hindi current affairs GkSection team published here very important top current affairs of 1st to 10th October in Hindi with the help of you will know what happened in October 2020 First week with questions and answers in Hindi.

October 1st Week Hindi Current Affairs for Every Competitive Exam


प्रश्न 1. आईएसीसी ने ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स के तहत किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है?

  1. अमिताभ बच्चन
  2. रतन टाटा
  3. सुंदर पिचाई
  4. मुकेश अम्बानी
सही उत्तर
उत्तर: रतन टाटा - इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने हाल ही में ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड्स के तहत रतन टाटा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है. टाटा के नेतृत्व में उनका ग्रुप सिर्फ तीन दशकों में अमेरिका की सबसे बड़ी भारतीय रोजगार प्रदाता कंपनी बन गई है.

प्रश्न 2. 18 वर्षीय अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने के साथ आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के कौन से क्रिकेटर बन गए है?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथे - हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में 18 वर्षीय अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने के साथ आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चौथे क्रिकेटर बन गए है उन्हें हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा है. जबकि इससे पहले रसिक सलाम डार और परवेज रसूल भी आईपीएल में मैच खेल चुके हैं.

प्रश्न 3. श्री अपूर्व चन्द्रा, आईएएस ने हाल ही में किस मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है?

  1. खेल मंत्रालय
  2. आयूष मंत्रालय
  3. श्रम और रोजगार मंत्रालय
  4. पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: श्रम और रोजगार मंत्रालय - श्री अपूर्व चन्द्रा, आईएएस महाराष्ट्र संवर्ग के 1988 बैच के अधिकारी ने हाल ही में श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है. वे इससे पहले विशेष महानिदेशक, रक्षा अधिग्रहण, रक्षा मंत्रालय के रूप में सेवारत थे. साथ ही उनके पास महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार में कार्य करते हुए उद्योग से संबंधित मामलों का लंबा अनुभव है.

प्रश्न 4. 4 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व पशु दिवस
  2. विश्व हांथी दिवस
  3. विश्व बाघ दिवस
  4. विश्व पक्षी दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व पशु दिवस - 4 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व पशु दिवस (World Animal Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर जानवरों की स्थिति में सुधार लाना और उसे बेहतर बनाना है. माना जाता है कि विश्व पशु दिवस को पहली बार एक जर्मन लेखक हेनरिक जिमर्मन द्वारा मनाया गया था. साथ ही आज के दिन विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (अंतर्राष्ट्रीय) भी मनाया जाता है.

प्रश्न 5. निम्न में से किस वर्ष पहली बार नौसेना में शामिल किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को बेचने के लिए उसके मालिक ने 100 करोड़ रुपये का निर्धारित किये है?

  1. 1980
  2. 1982
  3. 1985
  4. 1987
सही उत्तर
उत्तर: 1987 - वर्ष 1987 में पहली बार नौसेना में शामिल किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को बेचने के लिए उसके मालिक ने 100 करोड़ रुपये का निर्धारित किये है. मुंबई में स्थित एक कंपनी इसे टूटने से बचाकर संग्रहालय बनाने के उद्देश्य से खरीदने को तैयार है. वर्ष 2017 में आईएनएस विराट को सेवा से हटा दिया गया था इसे श्री राम ग्रुप ने इस साल जुलाई में हुई नीलामी में 38.54 करोड़ रुपये में खरीदा था.

प्रश्न 6. वर्ष 2020 के लिए कौन सा नोबल पुरस्कार रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को देने की घोषणा की गयी है?

  1. भौतिकी नोबल पुरस्कार
  2. चिकित्सा नोबल पुरस्कार
  3. साहित्य नोबल पुरस्कार
  4. अर्थशास्त्र नोबल पुरस्कार
सही उत्तर
उत्तर: भौतिकी - वर्ष 2020 के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को ब्लैक होल और मिल्की वे के रहस्यों को समझाने के लिए देने की घोषणा की गयी है. वर्ष 1901 से लेकर अब तक 113 बार 212 लोगों फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिसमे से जॉन बार्डीन को 2 बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है.

प्रश्न 7. भारत की किस आईटी कंपनी ने अमेरिका की एनालिटिक्स कंपनी ब्लू एकॉर्न आईसीआई को खरीदने के लिए 125 मिलियन डॉलर में डील की है?

  1. टीसीएस
  2. इंफोसिस
  3. विप्रो
  4. एचसीएल
सही उत्तर
उत्तर: इंफोसिस - भारत की आईटी कंपनी इंफोसिस ने अमेरिका की एनालिटिक्स कंपनी ब्लू एकॉर्न आईसीआई को खरीदने के लिए 125 मिलियन डॉलर में डील की है. इस डील से इंफोसिस कंपनी के ग्राहकों को दी जा रही सेवाएं और बेहतर होंगी. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, एकॉर्न आईसीआई के पास बेहतर ग्राहक अनुभव, डिजिटल कॉमर्स, एनालिटिक्स और अनुभव आधारित कॉमर्स सेवाएं हैं.

प्रश्न 8. “जीनोम एडिटिंग” की एक पद्धति विकसित करने के लिए दो महिला विज्ञानियों को किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है?

  1. चिकिसा नोबेल पुरस्कार
  2. हिस्ट्री नोबेल पुरस्कार
  3. सहित्य नोबेल पुरस्कार
  4. केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार
सही उत्तर
उत्तर: केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार - "जीनोम एडिटिंग" की एक पद्धति विकसित करने के लिए फ्रांस की विज्ञानी इमैनुएल शारपेंतिए और अमेरिका की जेनिफर डाउडना को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. इन दोनों महिला विज्ञानियों ने अहम टूल 'सीआरआइएसपीआर-सीएएस9' को विकसित किया है। इसे जेनेटिक सीजर्स नाम दिया गया है.

प्रश्न 9. इस वर्ष किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को देने की घोषणा की गयी है?

  1. साहित्य नोबेल पुरस्कार
  2. विज्ञानं नोबेल पुरस्कार
  3. चिकित्सा नोबेल पुरस्कार
  4. अहिंसा नोबेल पुरस्कार
सही उत्तर
उत्तर: चिकित्सा नोबेल पुरस्कार - इस वर्ष चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए संयुक्त रूप से वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को देने की घोषणा की गयी है. यह पुरस्कार 10 दिसंबर को डायनामाइट की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर दिया जायेगा.

प्रश्न 10. नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने डब्लूएफपी को वर्ष 2020 का कौन सा नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है?

  1. केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार
  2. नोबेल शांति पुरस्कार
  3. भौतिकी नोबल पुरस्कार
  4. चिकित्सा नोबल पुरस्कार
सही उत्तर
उत्तर: नोबेल शांति पुरस्कार - नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन (डब्लूएफपी) को वर्ष 2019 में 88 देशों के करीब 9.7 करोड़ लोगों तक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम से सहायता पहुचाने के लिए वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की है. डब्लूएफपी विश्व में भूख को मिटाने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा संगठन है. इस पुस्कार के लिए इस वर्ष 318 नॉमिनेशन आए थे। इनमें 211 शख्सियतें और 107 संगठन शामिल थे.
Read Also...  Current Affairs of 29 January 2019 in Hindi - Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *