Q: मध्य प्रदेश में काली मिट्टी का निर्माण किस चट्टान के टूटने-फूटने से हुआ है ?
Asked in: मध्य प्रदेश पी.एस.सी. राज्य सेवा (प्रा.) परीक्षा, 2025
Options:
(A) बलुआ पत्थर
(B) चूना-पत्थर
(C) बेसाल्ट
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Gk Section Changed status to publish
Answer: (C)
काली मिट्टी बेसाल्ट चट्टानों के टूटने से बनती है. इस मिट्टी को ‘रेगुर’ मिट्टी या ‘कपास’ की मिट्टी भी कहा जाता है. ये अपारगम्य, गहरी और मृण्मय होती हैं.
इसमें लाइम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटाश होते हैं, लेकिन फॉस्फोरस, नाइट्रोजन और कार्बनिक पदार्थ इसमें कम होते हैं.
इस मिट्टी का काला रंग टिटेनीफेरस मैग्नेटाइट और जीवांश (ह्यूमस) के कारण होता है.
Gk Section Changed status to publish