Q: सवाई जयसिंह द्वारा स्थापित वेधशालाओं में एक थी-
आगामी आर.ए.एस./आर.टी.एस. प्रा. परीक्षा, 2024 हेतु विशेष हल प्रश्न
Options:
(A) आगरा में
(B) इन्दौर में
(C) उज्जैन में
(D) जोधपुर में
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Gk Section Changed status to publish
Answer: (C) सवाई जयसिंह एक महान् खगोल-शास्त्री भी था. उसने दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित पर्यवेक्षणशालाएँ बनवाई. उसने सारणियों का एक सैट तैयार किया जिससे लोगों को खगोलशास्त्र सम्बन्धी पर्यवेक्षण करने में सहायता मिले. इसका नाम जिज मुहम्मदशाही था. उसने युक्लिड की ‘रेखागणित के तत्व’ का अनुवाद संस्कृत में कराया. उसने त्रिकोणमिति की बहुत सारी कृतियों और लघुगणकों को बनाने और उनके इस्तेमाल सम्बन्धी नेपियर की रचना का अनुवाद संस्कृत में कराया.
Gk Section Changed status to publish