Q. ‘अदृश्य हाथ’ (Invisible Hand) की अवधारणा निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री द्वारा प्रस्तुत की गई ?
आगामी आर.ए.एस./आर.टी.एस. प्रा. परीक्षा, 2024 हेतु विशेष हल प्रश्न
Options:
(A) एडम स्मिथ
(B) जे. एम. कीन्ज
(C) अमर्त्य सेन
(D) ए. सी. पीगू
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Gk Section Changed status to publish
Answer. (A) अर्थशास्त्र के जनक कहे जाने वाले अर्थशास्त्री एडम स्मिथ ने सबसे पहले अपनी पुस्तक ‘दी थ्योरी ऑफ मोरल सेन्टीमेन्टस’ (1759) में और फिर ‘एन एन्क्वारी इनटू दी नेचर एण्ड कॉजेज़ ऑफ दी वेल्थ ऑफ नेशन्स’ में ‘अदृश्य हाथ’ की अवधारणा प्रस्तुत की. जिसके अनुसार ‘अदृश्य हाथ’ दिखाई न देने वाली ऐसी बाजारी शक्ति है जो स्वहित से प्रेरित व्यक्तियों द्वारा पारस्परिक निर्भरता के तहत् मुक्त बाजार प्रणाली के अन्तर्गत वस्तुओं की माँग और पूर्ति के बीच साम्य बनाए रखती है.
Gk Section Changed status to publish